Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इस पेज पर पढ़े :
मनी मार्केट फंड डेट फण्ड होते हैं, जिनकी मैच्योरिटी अवधि 1 वर्ष की होती है। ये फंड मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट यानि सर्टिफिकेट ऑफ़ डिपॉज़िट, कमर्शियल पेपर, ट्रेजरी बिल आदि में निवेश करते हैं और अपने निवेशकों को एक निश्चित दर पर ब्याज देते हैं। मनी मार्केट में छोटा निवेश नहीं किया जा सकता है इसलिए इसमें रिटेल निवेशक जिनके पास पर्याप्त पैसे है, वो निवेश करते हैं या फण्ड हाउस करते हैं जिन व्यक्तिगत निवेशकों को को मनी मार्केट में निवेश करना है उन्हें फण्ड हाउस द्वारा इसमें निवेश करना चाहिए।
| फंड का नाम | AUM (करोड़ में) | 1-वर्ष का रिटर्न (% में) |
| L&T मनी मार्केट फंड | ₹ 902 | 8.51 |
| फ्रैंकलिन बचत | ₹ 4724 | 8.37 |
| एसबीआई (SBI) बचत फंड | ₹ 12,252 | 8.12 |
| ABSL मनी मैनेजर | ₹ 10,878 | 7.95 |
| निप्पॉन इंडिया मनी मार्केट | ₹ 3805 | 7.94 |
4 फरवरी 2020 तक डेटा; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
| फंड का नाम | AUM (करोड़ में) | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| L&T मनी मार्केट फंड | ₹ 902 | 8.51% | 8.10% | 8.57% |
| CCIL T बिल लिक्विडिटी वेट | – | 4.19% | 4.13% | 4.47% |
4 फरवरी 2020 तक डेटा; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 वर्ष पहले 55,000 रु. की राशि निवेश की है तो 8.57% के CAGR (4 फरवरी 2020 के अनुसार) को देखते हुए आज आपका संचित फंड 82,968 रु. होगा।
| फंड का नाम | AUM (करोड़ में) | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| फ्रैंकलिन सेविंग्स फंड | ₹ 4724 | 8.37 | 7.79 | 8.14 |
| CCIL T बिल लिक्विडिटी वेट | – | 4.19 | 4.13 | 4.47 |
4 फरवरी 2020 तक डेटा; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर 3 साल के लिए 70,000 रु. की राशि निवेश की है। तो 8.14% (4 फरवरी 2020 तक) के CAGR को देखते हुए आपको संचित फंड 1,03,521 रु. होगा।
| फंड का नाम | AUM (करोड़ में) | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न(%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| एसबीआई (SBI) सेविंग डारेक्ट फंड | ₹ 12,252 | 8.12 | 7.65 | 8.21 |
| CCIL T बिल लिक्विडिटी फंड | – | 4.19 | 4.13 | 4.47 |
4 फरवरी 2020 तक डेटा; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर 5 साल के लिए 90,000 रु. की राशि निवेश की है, तो 8.21% (4 फरवरी 2020 तक) के CAGR को देखते हुए आपका संचित फंड 1,33,530 रु. होगा।
| फंड का नाम | AUM (करोड़ में) | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| ABSL मनी मैनेजर फंड | ₹ 10,878 | 7.95 | 7.68 | 7.83 |
| CCIL T बिल लिक्विडिटी वेट | – | 4.19 | 4.13 | 4.47 |
4 फरवरी 2020 तक डेटा; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर 5 साल के लिए 75,000 रु. की राशि निवेश की है, तो 7.83% (4 फरवरी 2020 तक) के CAGR को देखते हुए आपका संचित फंड 1,33,530 रु. होगा।
| फंड का नाम | AUM (करोड़ में) | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| निप्पॉन इंडिया मनी मार्केट फंड | ₹ 3805 | 7.94 | 7.61 | 7.75 |
| CCIL T बिल लिक्विडिटी वेट | – | 4.19 | 4.13 | 4.47 |
4 फरवरी 2020 तक डेटा; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
उदाहरण के लिए, अगर 5 साल के लिए 85,000 रु. की राशि निवेश किये है, तो 7.75% (4 फरवरी 2020 तक) के CAGR को देखते हुए आपका संचित फंड 1,23,454 रु. होगा।
ऑफ़लाइन तरीका – अगर आपको फंड में निवेश करने के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप एक एजेंट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। हालांकि, ब्रोकर के माध्यम से एक फंड में निवेश करना आपको रेगुलर योजनाओं के माध्यम से निवेश के लिए योग्य बनाता है जो निवेश में विभिन्न रिटर्न और विभिन्न खर्चों की पेशकश करते हैं। यदि आप फंड में स्वतंत्र रूप से निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने फंड के AMC की नज़दीकी शाखा पर करना होगा। निम्नलिखित दस्तावेज़ों को ले जाना न भूलें-
ऑनलाइन तरीका – अगर आप कमीशन या ब्रोकरेज के अपने खर्च को बचाना चाहते हैं, तो आप पैसाबा़ज़ार.कॉम जैसी वेबसाइट को चुन सकते हैं, यहां आप 1,700 से अधिक फंड की तुलना कर सकते हैं और आप उस फंड को चुन सकते हैं, जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं। अपने निवेश के भविष्य के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर या लम्पसम कैलकुलेटर का उपयोग करें।
प्रश्न. क्या मनी मार्केट म्यूचुअल फंड सुरक्षित हैं?
उत्तर: हां, मनी मार्केट म्यूचुअल फंड को निवेश के सबसे सुरक्षित इंस्ट्रूमेंट में से एक माना जाता है। यह अनुमानित जोखिम-मुक्त रिटर्न प्रदान करता है।
प्रश्न. मनी मार्केट फंड और लिक्विड फंड में क्या अंतर है?
उत्तर: मनी मार्केट फंड और लिक्विड फंड दोनों प्रकार के डेट फंड हैं और इनमें मैच्योरिटी अवधि के संदर्भ में थोड़ा अंतर होता है। मनी मार्केट फंड की मैच्योरिटी अवधि लगभग एक वर्ष की होती है, जबकि लिक्विड फंड 91 दिन या उससे कम अवधि में मैच्योर होते हैं।