Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड एक ओपन-एंडेड डेट स्कीम है, जो अपनी कुल संपत्ति का कम से कम 80% हाई-रेटेड कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश करती है। ये म्यूचुअल फंड अधिक रिटर्न /लाभ प्रदान करने में सक्षम हैं और हाई- रेटेड इंस्ट्रू्मेंट में निवेश करके जोखिम को कम करते हैं।
नीचे शीर्ष 5 कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड की एक लिस्ट दी गई है जो आप वर्ष 2020 में निवेश कर सकते हैं ताकि आपको बेहतर रिटर्न मिल सके:
| फंड का नाम | AUM (करोड़) | 3 – वर्ष का रिटर्न | 5 –वर्ष का रिटर्न |
| फ्रैंकलिन इंडिया कॉर्पोरेट डेट | ₹ 1,404 | 8.74% | 8.95% |
| आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल कॉर्पोरेट बॉन्ड | ₹ 11,339 | 7.73% | 8.52% |
| एचडीएफसी (HDFFC) कॉर्पोरेट बॉन्ड | ₹ 12,320 | 7.65% | 8.51% |
| कोटक कॉर्पोरेट बॉन्ड | ₹ 4418 | 8.19% | 8.51% |
| ABSL कॉर्पोरेट बॉन्ड | ₹ 17,587 | 7.59% | 8.35% |
{नोट: फंड को 5 साल के रिटर्न के आधार पर रैंक किया गया है}
{23 जनवरी, 2020 तक का डेटा; सोर्स: वैल्यू रिसर्च}
पहले फ्रैंकलिन इंडिया इनकम बिल्डर फंड के रूप में जाना जाने वाला फ्रैंकलिन इंडिया कॉर्पोरेट डेट फंड एक ओपन एंडेड डेट फंड है जिसका उद्देश्य AA + और उससे ऊपर की रेटिंग के साथ कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश के माध्यम से रेगुलर आय और मीडियम कैपिटल ग्रोथ प्राप्त करना है।
| रिटर्न | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| फंड | 10.04% | 8.74% | 8.95% |
| बेंचमार्क | 7.87% | 6.17% | 6.99% |
अगर आपने 5 साल पहले इस फंड में l लाख रु. निवेश किए हैं, तो आपका संचित फंड 1.53 लाख होगा (23 जनवरी, 2020 तक 8.95% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
यह एक डेट फंड है जो ज़्यादा रेट वाली कंपनियों द्वारा जारी बॉन्ड में निवेश करता है, जबकि यील्ड, सुरक्षा और लिक्विडीटी में संतुलन बनाए रखता है। फंड ने AAA रेटेड बॉन्ड में अपनी लगभग 81% संपत्ति निवेश की है, जो प्रभावी रूप से पोर्टफोलियो को क्रेडिट जोखिम से बचाती है।
| रिटर्न | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 – वर्ष का रिटर्न |
| फंड | 10.19% | 7.73% | 8.52% |
| बेंचमार्क | 7.87% | 6.17% | 6.99% |
अगर आपने 5 साल पहले इस फंड में 1 लाख रु. निवेश किए हैं तो आपका संचित फंड 1.5 लाख रु. होगा (23 जनवरी, 2020 तक 8.52% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
एचडीएफसी कॉरपोरेट बॉन्ड फंड एक ओपन-एंडेड डेट स्कीम है,जो मुख्य रूप से मध्यम से लम्बे समय में में गुणवत्ता वाले रिटर्न देने के उद्देश्य से अत्यधिक रेटेड कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश करता है।
| रिटर्न | 1 –वर्ष का रिटर्न | 3 – वर्ष का रिटर्न | 5 – वर्ष का रिटर्न |
| फंड | 10.38% | 7.65% | 8.51% |
| बेंचमार्क | 7.87% | 6.17% | 6.99% |
अगर आपने 7 साल पहले इस फंड में 1 लाख रु. निवेश किए हैं तो आपका संचित फंड 1.79 लाख रु. होगा (23 जनवरी, 2020 तक 8.75% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
यह एक डेट स्कीम है जो मुख्य रूप से एक अच्छी क्रेडिट रेटिंग के साथ प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा जारी किए गए कॉर्पोरेट बॉन्ड में निवेश पर केंद्रित है। फंड पोर्टफोलियो की औसत मैच्योरिटी को बनाए रखता है ताकि निवेशकों को ज़्यादा लम्बे समय तक निवेश बनाए रखने की आवश्यकता ना रहे।
| रिटर्न | 1 –वर्ष का रिटर्न | 3 – वर्ष का रिटर्न | 5 – वर्ष का रिटर्न |
| फंड | 9.81% | 8.19% | 8.51% |
| बेंचमार्क | 7.87% | 6.17% | 6.99% |
अगर आपने 7 साल पहले इस फंड में 1 लाख रु. निवेश किए हैं तो आपका संचित फंड 1.81 लाख रु. होगा (23 जनवरी, 2020 तक 8.91% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
ABSL कॉरपोरेट बॉन्ड फंड एक ओपन-एंडेड डेट स्कीम है, जो अनिवार्य रूप से ज़्यादा रेट वाली कंपनियों द्वारा जारी किए गए डेट पेपर में निवेश करता है। इसका उद्देश्य 1 से 3 साल के निवेश में निवेशकों के लिए पर्याप्त रिटर्न/ लाभ प्रदान करना है
| रिटर्न | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| फंड | 9.61% | 7.59% | 8.35% |
| बेंचमार्क | 7.87% | 6.17% | 6.99% |
अगर आपने 7 साल पहले इस फंड में 1 लाख रु. निवेश किए हैं तो आपका संचित फंड 1.80 लाख रु. होगा (23 जनवरी, 2020 तक 8.76% CAGR को ध्यान में रखते हुए)
ऐसे दो तरीके हैं जिनके माध्यम से एक व्यक्ति कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड में निवेश कर सकता है:
आप फंड में कॉर्पोरेट प्लेटफ़ॉर्म फंड में ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म (जैसे कि पैसाबाज़ार.कॉम) या सीधे एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) की वेबसाइट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।
निवेश के इस पारंपरिक तरीके के लिए एक निवेशक को एक फॉर्म भरने और फंड हाउस की नज़दीकी शाखा में जमा करने या ब्रोकर के माध्यम से निवेश करने की आवश्यकता होती है।
प्रश्न. इस फंड में किसे निवेश करना चाहिए?
उत्तर: 1 से 3 साल के लिए निवेश करने वाले निवेशकों इस फंड में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
प्रश्न. कॉरपोरेट बॉन्ड फंड टैक्स से कैसे रिटर्न लिया जाता है?
उत्तर: अगर निवेश के 3 साल के भीतर रिटर्न/ लाभ निकाला जाता है, तो निवेशक के आयकर स्लैब के अनुसार शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स (STCG) टैक्स लगाया जाता है। यदि निवेश को 3 साल से अधिक समय के लिए रखा जाता है, तो इंडेक्सेशन लाभ के बाद 20% का लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ (LTCG) टैक्स लगाया जाता है।
प्रश्न. कॉर्पोरेट डेट फंड FD से बेहतर क्यों हैं?
उत्तर: ये फंड दो तरह से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में अच्छा है, पहला, FD के विपरीत, कॉरपोरेट डेट फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। दूसरा, पिछले ट्रेंड के अनुसार, उन्होंने FD की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया है।