Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
इस पेज पर:
बड़ौदा पायनियर एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड दो बड़े फाइनेंशियल संस्थान – बैंक ऑफ बड़ौदा और पायनियर इन्वेस्टमेंट्स का ज्वाइंट वेंचर है। यह ग्राहकों की आर्थिक आवश्यकता और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कई निवेश विकल्प प्रदान करता है जो कि इक्विटी , डेट और मनी मार्केट हो सकते हैं। वर्तमान में, कंपनी भारत में 40 स्थानों पर काम कर रही है और इसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 9130.22 करोड़ रु. है।
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार- लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
इक्विटी स्कीम को स्टॉक स्कीम या स्टॉक फंड भी कहा जाता है। इन योजनाओं में शेयरधारक फंड का बड़ा हिस्सा सही विश्लेषण करके इक्विटी में निवेश किया जाता है और कुछ हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी लगाया जा सकता है। चूँकि फंड का प्रमुख हिस्सा इक्विटी में निवेश किया जाता है, ये फंड अधिक जोखिम से जुड़े होते हैं। लेकिन जैसा कि आमतौर पर कहा जाता है, अधिक जोखिम अधिक रिटर्न (लाभ) और कम जोखिम कम रिटर्न (लाभ) देता है। ये योजनाएं उन निवेशकों के लिए अच्छी हैं जो लम्बे समय के लिए निवेश कर अधिक लाभ कमाना चाहते हैं।
| क्र.सं. | फंड का नाम | फंड की जानकारी | जोखिम | AUM (लगभग) | फंड मैनेजर |
| 1. | बड़ौदा पायनियर PSU इक्विटी फंड-ग्रोथ | लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ, घरेलू सार्वजनिक क्षेत्र के इक्विटी में निवेश, ओपन-एंडेड , | अधिक | ₹ 25.39 करोड़ | दीपक आचार्य, संजय चावला |
| 2. | बड़ौदा पायनियर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड – ग्रोथ | लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन, इक्विटी कंपनियों में निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों से संबंधित सिक्योरिटीज़ | अधिक | ₹ 16.79 करोड़ | दीपक आचार्य, संजय चावला |
| 3. | बड़ौदा पायनियर ELSS’96 – योजना ए- विकास | लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ, टैक्स बेनिफिट | अधिक | ₹ 45.10 करोड़ | दीपक आचार्य, संजय चावला |
| 4. | बड़ौदा पायनियर ग्रोथ फंड – ग्रोथ | लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन, इक्विटी और इक्विटी संबंधित विकल्पों में निवेश, | अधिक | ₹ 245.26 करोड़ | दीपक आचार्य, संजय चावला |
| 5. | बड़ौदा पायनियर बैलेंस्ड फंड – ग्रोथ | लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ, इक्विटी, डेट और मनी मार्केट सिक्योरिटीज़ के बैलेंस में निवेश करता है | अधिक | ₹ 164.39 करोड़ | दीपक आचार्य, संजय चावला |
| 6. | बड़ौदा पायनियर बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस फंड – विकास | लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन, बैंकिंग और फाइनेंशियल सिक्योरिटी के इक्विटी के पोर्टफोलियो में निवेश करता है | सबसे अधिक | ₹ 34.59 करोड़ | दीपक आचार्य, संजय चावला |
डेट इनकम योजनाएं डेट और रेगुलर इनकम सिक्योरिटी में निवेश करती हैं । इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य निवेशक को एक रेगुलर इनकम प्रदान करना है। फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज़ में ट्रेजरी बिल्स, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज़, कॉर्पोरेट बॉन्ड्स , मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और कई अन्य डेट सिक्योरिटीज़ शामिल हैं।
| क्र.सं. | फंड का नाम | फंड की जानकारी | जोखिम | AUM (लगभग) | फंड मैनेजर |
| 1 | बड़ौदा पायनियर शॉर्ट टर्म बॉन्ड फंड – ग्रोथ | इनकम ग्रोथ, मनी मार्केट सिक्योरिटी और शॉर्ट टर्म में निवेश | सबसे कम | ₹ 71.13 करोड़ | आलोक साहू, हेतल पी.शाह |
| 2 | बड़ौदा पायनियर ट्रेजरी एडवांटेज फंड-प्लान ए-ग्रोथ | लिक्विडिटी, ऑप्टिमल रिटर्न (लाभ), डेट सिक्योरिटीज़ और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है | आधुनिक कम | ₹ 738.93 करोड़ | आलोक साहू, हेतल पी. शाह |
| 3 | बड़ौदा पायनियर इनकम फंड-ग्रोथ | रेगुलर इनकम सिक्योरिटी में निवेश, जोखिम और रिटर्न (लाभ) के बीच संतुलन बनाए रखता है | मध्यम | ₹ 22.96 करोड़ | आलोक साहू, हेतल पी. शाह |
| 4 | बड़ौदा पायनियर जीआईएलटी फंड – ग्रोथ | सरकारी सिक्योरिटी में निवेश | मध्यम | ₹ 30.76 करोड़ | आलोक साहू, हेतल पी. शाह |
| 5 | बड़ौदा पायनियर एमआईपी फंड- ग्रोथ | रेगुलर इनकम, डेट और मनी मार्केट के साधन में निवेश, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन | मध्यम | ₹ 20.56 करोड़ | आलोक साहू, हेतल पी. शाह |
| 6 | बड़ौदा पायनियर डायनेमिक बॉन्ड फंड- ग्रोथ | अच्छे रिटर्न (लाभ), खरीदने व बेचने में आसान | मध्यम | ₹ 10.23 करोड़ | आलोक साहू, हेतल पी. शाह |
| 7 | बड़ौदा पायनियर क्रेडिट अपॉर्च्युनिटी फंड-ग्रोथ | डेट और मनी मार्केट के विकल्पों में क्रेडिट स्पेक्ट्रम के पार रिटर्न (लाभ) प्राप्त करता है | मध्यम | ₹ 100.50 करोड़ | आलोक साहू, हेतल पी. शाह |
इन योजनाओं के लिए फंड ट्रेजरी बिल्स, डिपॉजिट्स का प्रमाण पत्र, वाणिज्यिक पत्रों और FD का मिश्रण है जो आसानी से रिडीम किए जा सकते हैं।
| क्र.सं. | फंड का नाम | फंड की जानकारी | जोखिम | AUM (लगभग) | फंड मैनेजर |
| 1. | बड़ौदा पायनियर लिक्विड फंड | आय, खरीदने व बेचने में आसान, मनी मार्केट और डेट सिक्योरिटी में निवेश | कम | ₹ 3.46 करोड़ | आलोक साहू |
श्री आलोक साहू ने NIT राउरकेला से इंजीनियरिंग डिग्री ली है और आगे जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर से MBA किया है। वह पिछले 13 वर्षों से निवेश बाज़ार में काम कर रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव है।
श्री दीपक आचार्य ने कॉमर्स से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और साथ ही वे AICWA, CAIIB और PGPMS भी कर चुके हैं। उन्हें निवेश क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव है। वह सितंबर 2008 से संगठन में है और वर्तमान में बड़ौदा पायनियर म्यूचुअल फंड में इक्विटी योजनाओं के लिए फंड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है। इससे पहले उन्होंने BoB Mutual Funds के साथ भी काम किया है और 10 साल के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट और Treaury विभाग में भी काम किया है।
हेतल ने बैचलर्स ऑफ़ कॉमर्स में अपनी डिग्री पूरी की और JAIIB से बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें ट्रेजरी और मैनेजमेंट में कुल 14 साल का अनुभव है। वह 10 वर्षों से बड़ौदा पायनियर म्यूचुअल फंड के साथ काम कर रही हैं और यहां काम करने से पहले वह ट्रेजरी विभाग में मई 1999 से बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ी थीं।
श्री संजय चावला ने बिट्स पिलानी से अपना MMS पूरा किया और जब से वे 25 वर्षों से भारतीय फाइनेंस उद्योग में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में, वह बड़ौदा पायनियर म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी हैं। उन्होंने फंड मैनेजमेंट, मैनेजमेंट में कंसल्टेंसी और इक्विटी रिसर्च में भी काम किया। बड़ौदा पायनियर म्यूचुअल फंड्स में शामिल होने से पहले वह बिरला सनलाइफ AMC के साथ इक्विटी स्कीमों के वरिष्ठ फंड मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे, जहां वे विभिन्न इक्विटी योजनाओं को संभाल रहे थे और रणनीति बना रहे थे। उन्होंने अनुसंधान के प्रमुख के रूप में SBI कैपिटल मार्केट के साथ भी काम किया है। इससे पहले उन्होंने मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज़, IDBI कैपिटल मार्केट्स, IIT इन्वेस्ट ट्रस्ट और लॉयड सिक्योरिटीज़ और SMIFS सिक्योरिटीज़ के साथ काम किया था।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।