Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) को वर्ष 2009 में लॉन्च किया गया था और इसने पिछले 10 वर्षों में लगातार प्रदर्शन किया है। वे इस विचार में विश्वास करते हैं कि “बाज़ार से धन लाभ नहीं होता बल्कि ज़िम्मेदार निवेश करता है”। एक्सिस AMC लोकप्रिय एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड और एक्सिस ब्लूचिप फंड सहित कई म्यूचुअल फंड योजनाओं को मैनेज करता है ।
एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के M.D. और CEO, चंद्रेश निगम का मानना है कि निवेश के बढ़ने से मंहगाई का बढ़ना स्वभाविक है लेकिन निवेश करने से व्यक्ति की खरीददारी की क्षमता बढ़ती है तो इससे मंहगाई का सीधा असर व्यक्ति पर नहीं पड़ता है।
AMC के पास निवेश पोर्टफोलियो की एक बड़ी रेंज है, जिसमें इक्विटी स्कीम प्रमुख रूप से कंपनियों पर लॉन्ग टर्म निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने के लिए होती हैं। यह डेट और हाइब्रिड म्यूचुअल फंड योजनाओं का विकल्प भी देता है।
एक्सिस AMC द्वारा दी जाने वाली इक्विटी म्यूचुअल फंड अधिक रिटर्न जनरेट करने वाली योजनाओं में से एक है जो अधिक जोखिम वाले निवेशकों के लिए सही होती हैं। चूंकि वे मुख्य रूप से शेयरों में निवेश करते हैं, उन्हें उच्च जोखिम वाले निवेश विकल्पों के रूप में देखा जाता है। इन म्यूचुअल फंड से क्वालिटी रिटर्न हासिल करने के लिए व्यक्ति को लम्बी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए।
टॉप 5 एक्सिस इक्विटी म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़ में) |
| एक्सिस ब्लूचिप फंड | 15.78 | 13.25 | 33.4 | 5745.63 |
| एक्सिस फोकस्ड 25 फंड | 6.9 | 10.28 | 295.92 | 3847 |
| एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड | 13.14 | 14.1 | 50.36 | 19817.3 |
| एक्सिस मिडकैप फंड | 12.78 | 12.92 | 41.04 | 2548.77 |
| एक्सिस स्मॉल कैप फंड | 11.11 | 13.53 | 32.28 | 401.77 |
एक्सिस AMC द्वारा दिए गए डेट म्यूचुअल फंड्स ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जो अलग-अलग मैच्योरिटीज की डेट सिक्योरिटीज़ में निवेश करती हैं। ये निवेश विकल्प जोखिम वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं जो निश्चित रिटर्न वाले विकल्प की तलाश में हैं। एक्सिस AMC द्वारा ऑफर किए गए टॉप 5 डेट म्युचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़) |
| एक्सिस बैंकिंग और पीएसयू डेट फंड | 8.63 | 8.67 | 1866.62 | 6450.73 |
| एक्सिस शॉर्ट टर्म फंड | 8.04 | 8.87 | 22.29 | 2617.95 |
| एक्सिस ट्रेजरी एडवांटेज फंड | 8.02 | 8.41 | 2251.69 | 1438.86 |
| एक्सिस क्रेडिट रिस्क फंड | 6.82 | 8.5 | 15.49 | 1605.63 |
| एक्सिस स्ट्रैटेजिक बॉन्ड फंड | 7.48 | 9.43 | 19.69 | 1242.95 |
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड इक्विटी और डेट सिक्योरिटी के मिश्रण में निवेश करते हैं, जिसमें दो ऐसेट क्लास के लिए अलग-अलग जोखिम होता है। ऐसे व्यक्ति जो इक्विटी म्यूचुअल फंड की तुलना में अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले निवेश की तलाश में हैं, तो उसे डेट म्यूचुअल फंड की तुलना में बेहतर रिटर्न (लाभ) के लिए हाइब्रिड म्यूचुअल फंड का विकल्प चुनना चाहिए। एक्सिस AMC द्वारा ऑफर किए गए टॉप 5 हाइब्रिड म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़) |
| एक्सिस आर्बिट्रेज फंड | 7.02 | 7.31 | 14.43 | 2276.45 |
| एक्सिस इक्विटी सेवर फंड | 9.02 | NA | 13.84 | 768.59 |
| एक्सिस रेगुलर सेवर फंड | 5.24 | 7.34 | 20.76 | 261.83 |
| एक्सिस इक्विटी हाइब्रिड फंड | – | – | 10.96 | 2207.33 |
| एक्सिस डायनेमिक इक्विटी फंड | – | – | 11.56 | 2328.28 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ।
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा।
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
निवेशक की पहचान और पते को वैरीफाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की एक लिस्ट निम्नलिखित है:
एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी के फंड मैनेजर
मुंबई विश्वविद्यालय से MMS फाइनेंस, जिनेश गोपानी एक्सिस म्यूचुअल फंड AMC के इक्विटी फंड मैनेजर हैं। इक्विटी फंड मैनेजमेंट में लगभग 8 वर्षों के साथ, उनके पास निवेश बाज़ार में 16 से अधिक वर्षों का पेशेवर अनुभव है।
श्रेयस देवलकर एक्सिस म्यूचुअल फंड AMC के वरिष्ठ फंड मैनेजर हैं। वह पिछले 16 वर्षों से फाइनेंशियल बाजारों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और शानदार ढंग से एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी की इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं का मैनेजमेंट करते हैं।
अनुपम तिवारी एक्सिस म्यूचुअल फंड AMC के एक और इक्विटी फंड मैनेजर हैं, जो 13 से अधिक वर्षों से उद्योग में हैं। वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और अपने कार्यकाल के दौरान एक्सिस AMC की इक्विटी योजनाओं को ऊंचाइयों तक ले गए हैं।
XLRI जमशेदपुर के एक पूर्व छात्र, आशीष नाइक लंबे समय से एक्सिस म्यूचुअल फंड AMC के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने उस कार्यकाल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह 11 साल के अनुभव के साथ एक चार्टर्ड एनालिस्ट के रूप में 8 साल के साथ चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
मुख्य व्यापारी और इक्विटी फंड मैनेजर, वीरेश जोशी पिछले 10 वर्षों से एक्सिस AMC के साथ जुड़े हुए हैं। वह इक्विटी फंड के लिए प्रमुख व्यापारी हैं, और अपने कार्यकाल के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।