Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
म्यूचुअल फंड की कई कैटेगरी हैं जिनमें से एक है हाइब्रिड फण्ड। हाइब्रिड फंड दो या दो से अधिक एसेट क्लास में निवेश करता है जैसें इक्विटी, डेट, गोल्ड आदि में। हाइब्रिड फंड इक्विटी में निवेश करने के कारण अच्छा रिटर्न/ लाभ भी देता है और डेट में निवेश के कारण जोखिम स्थिरता भी बनाए रखता है।
वर्ष 2020 में निवेश करने के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ हाइब्रिड फंड की एक लिस्ट है नीचे दी गई है:
| फंड का नाम | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड (करोड़) |
| केनरा रोबेको इक्विटी हाइब्रिड फंड | 12.51% | 10.56% | 176.04 | ₹ 2607 |
| एचडीएफसी (HDFC) हाइब्रिड इक्विटी फंड | 9.96% | 9.70% | 56.90 | ₹ 20,926 |
| आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल इक्विटी और डेट फंड | 10.04% | 10.14% | 146.79 | ₹ 23,950 |
| प्रिंसिपल हाइब्रिड इक्विटी फंड | 11.58% | 10.31% | 81.62 | ₹ 1,578 |
| एसबीआई (SBI) इक्विटी हाइब्रिड फंड | 12.56% | 11.23% | 152.35 | ₹ 31,248 |
10 दिसंबर, 2020 तक का डेटा, सोर्स: वैल्यू रिसर्च
| इस्ट्रूमेंट | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| केनरा रोबेको इक्विटी हाइब्रिड फंड | 13.25% | 12.51% | 10.56% |
| बेंचमार्क (VR बैलेंस्ड TRI) | 12.18% | 13.00% | 8.53% |
10 दिसंबर, 2020 तक का डेटा, सोर्स: वैल्यू रिसर्च
केनरा रोबेको इक्विटी हाइब्रिड फंड एक बेहतर हाइब्रिड फंड है। इसके 26 साल के ट्रैक रिकॉर्ड के कारण यह अभी भी सर्वश्रेष्ठ हाइब्रिड फंड वर्ष 2020-21 लिस्ट में शीर्ष स्थान पर है।
जो निवेशक लम्बे समय के लिए अधिक रिटर्न के लिए हाइब्रिड फंड की तलाश कर रहे हैं, उनको निश्चित रूप से इस फण्ड में निवेश करने पर विचार करना चाहिए।
| इंस्ट्रूमेंट | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| एचडीएफसी ( HDFC) हाइब्रिड इक्विटी फंड | 8.55% | 9.96% | 9.70% |
| बेंचमार्क (VR बैलेंस्ड TRI) | 12.18% | 13.00% | 8.53% |
10 दिसंबर, 2020 तक का डेटा, सोर्स: वैल्यू रिसर्च
एचडीएफसी (HDFC) हाइब्रिड इक्विटी फंड लगभग दो दशक पुराना फंड है जिसने सितंबर 2000 में अपनी शुरुआत की थी।
| साधन | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल इक्विटी और डेट फंड | 10.64% | 10.04% | 10.14% |
| बेंचमार्क (VR बैलेंस्ड TRI) | 12.18% | 13.00% | 8.53% |
10 दिसंबर, 2020 तक का डेटा, सोर्स: वैल्यू रिसर्च
आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड भारत में लगभग 20 वर्षों के लिए शीर्ष हाइब्रिड फंड में से एक रहा है।
| इंस्ट्रूमेंट | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| प्रिंसिपल हाइब्रिड इक्विटी फंड | 4.36% | 11.58% | 10.31% |
| बेंचमार्क (VR बैलेंस्ड TRI) | 12.18% | 13.00% | 8.53% |
10 दिसंबर, 2020 तक का डेटा, सोर्स: वैल्यू रिसर्च
प्रिंसिपल हाइब्रिड इक्विटी फंड 19 वर्ष पुराना फंड है जो जनवरी 2000 से हाइब्रिड फंड में शीर्ष स्थान पर रहा है। यह एक शानदार फंड है जिसने 5 साल की अवधि में अपने बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न/ लाभ दिया है।
| इंस्ट्रूमेंट | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| एसबीआई (SBI) इक्विटी हाइब्रिड फंड | 14.90% | 12.56% | 11.23% |
| बेंचमार्क (VR बैलेंस्ड TRI) | 12.18% | 13.00% | 8.53% |
10 दिसंबर, 2020 तक का डेटा, सोर्स: वैल्यू रिसर्च
एसबीआई (SBI) इक्विटी हाइब्रिड फंड 23 वर्ष पुराना आक्रामक हाइब्रिड फंड है जिसे अक्टूबर 1995 में लॉन्च किया गया था। इस स्कीम ने 10 दिसंबर, 2019 तक पिछले 3 साल की अवधि में 12.56% का शानदार रिटर्न/ लाभ दिया है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार, 7 प्रकार के हाइब्रिड फंड हैं। वे इस प्रकार हैं:
कंज़र्वेटिव फंड: ये वो हाइब्रिड फण्ड होते हैं जो अपनी अधिकांश संपत्ति (कुल संपत्ति का लगभग 75% -90%) को डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं और इस कारण इसमें जोखिम का स्तर बहुत कम होता है।
बैलेंस्ड फंड: इस कैटेगरी में हाइब्रिड फंड इक्विटी और डेट इंस्ट्रूमेंट दोनों में, लगभग 40% -60% के बीच, अपनी संपत्ति के बराबर राशि का निवेश करता है।
एग्रेसिव फंड: यह इक्विटी इंस्ट्रूमेंट में अपनी संपत्ति का 65% -80% निवेश करते हैं, इस हाइब्रिड फंड में अधिक जोखिम है।
डायनेमिक एसेट एलोकेशन / बैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इसमें इक्विटी और डेट इंस्ट्रूमेंट में अपनी संपत्ति का 0% -100% निवेश करने की सुविधा है। यह बाज़ार स्थितियों के अनुसार अपनी निवेश नीति बदलता है।
मल्टी एसेट एलोकेशन फंड: यह एक यूनिक हाइब्रिड फंड है, जो कि कम से कम 10% संपत्ति को 3 अलग-अलग परिसंपत्ति वर्गों में निवेश करने के लिए अनिवार्य है। सेबी के निर्देशों के अनुसार विदेशी सिक्योरिटी को एक अलग परिसंपत्ति वर्ग नहीं माना जाता है। ये हाइब्रिड फंड आम तौर पर अपने पोर्टफोलियो में इक्विटी, डेट और गोल्ड को शामिल करते हैं।
आर्बिट्राज फंड: यह एक हाइब्रिड फंड है जो इक्विटी में न्यूनतम 65% निवेश करता है और आर्बिट्राज नीति से निवेश कर निवेशकों के लिए अस्थिरता व जोखिम को कम करने का प्रयास करता है।
इक्विटी सेविंग फंड: यह इक्विटी इंस्ट्रूमेंट में कम से कम 65%, डेट इंस्ट्रूमेंट में 10% और आर्बिट्राज के अवसरों में शेष राशि करता है।