Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सालाना 10.05% की दर से म्यूचुअल फंड के बदले लोन (LAMF) प्रदान करता है। यह लोन ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के रूप में दिया जाता है जिसकी अवधि 1 साल होती है। इसे आप हर 12 महीने में रिन्यू कर सकते हैं। लोन राशि का इस्तेमाल अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहें, इसका इस्तेमाल जोखिम भरें उद्देश्यों जैसे- सट्टेबाज़ी के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इस लोन के लिए आप SBI के ब्रांच में जाकर या फिर ऑनलाइन SBI इंटरनेट बैंकिंग, SBI YONO ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं।
|
एसबीआई म्यूचुअल फंड के बदले लोन की मुख्य विशेषताएं |
|
| ब्याज दर | 10.05% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | न्यूनतम- ₹25,000
अधिकतम-
|
| LTV रेश्यो |
|
| अवधि | 1 साल (सालाना रिन्यू किया जा सकता है) |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.50% (₹1,000 से ₹10,000 तक) |
| लोन फैसिलिटी का प्रकार | ओवरड्राफ्ट |
*ब्याज दरें 18 सितंबर, 2024 तक की हैं।
भारतीय स्टेट बैंक 10.05% प्रति वर्ष की दर से म्यूचुअल फंड के बदले लोन प्रदान करता है। यह लोन फ्लोटिंग ब्याज दरों पर दिया जाता है, जिसका मतलब है कि बैंक की पॉलिसी के हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है।
| विवरण | चार्ज़ेस |
| रिव्यू/एनुअल रिन्यूव्ल चार्ज़ेस | ₹1,000 |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 0.50% (₹1,000 से ₹10,000 तक) |
उद्देश्य: एसबीआई अपने आवेदकों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए म्यूचुअल फंड के बदले लोन प्रदान करता है। जिसकी मदद से आवेदक अपने मौजूदा म्यूचुअल फंड को ब्रेक किए बिना अपनी शॉर्ट टर्म या मीडियम-टर्म की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
लोन राशि: इक्विटी/हाइब्रिड/ETF म्यूचुअल फंड और डेब्ट/FMP म्यूचुअल फंड के बदले दी जाने वाली लोन राशि नीचे दी गई है:
| न्यूनतम लोन राशि | ₹25,000 | |
| अधिकतम लोन राशि | इक्विटी/हाइब्रिड/ETF म्यूचुअल फंड: ₹20 लाख
डेट/FMP म्यूचुअल फंड: ₹5 करोड़ |
|
एलटीवी रेश्यो: इक्विटी/हाइब्रिड/ETF म्यूचुअल फंड और डेब्ट/FMP म्यूचुअल फंड के लिए LTV रेश्यो के बारे में नीचे बताया गया है:
| कोलैटरल | LTV रेश्यो |
| इक्विटी/हाइब्रिड/ETF म्यूचुअल फंड | 50% |
| डेट/FMP म्यूचुअल फंड | 75% |
मार्जिन कॉल की रिक्वायरमेंट: एसबीआई के पास कोलैटरल के रूप में गिरवी रखे गए म्यूचुअल फंड की मार्केट वैल्यू गिरने पर एलिजिबल ओवरड्राफ्ट लिमिट भी कम हो जाएगी। अगर कस्टमर ने नई लिमिट से ज़्यादा रकम का इस्तेमाल किया है, तो उसका भुगतान कस्टमर को करना होगा। जिसके बाद एसबीआई कस्टमर से बकाया रकम को चुकाने और पूरी अवधि के दौरान मार्जिन बनाए रखने के लिए अतिरिक्त म्यूचुअल फंड गिरवी रखने के लिए कहेगा, ऐसा न करने पर बैंक के पास गिरवी रखे गए म्यूचुअल फंड यूनिट्स को बेचने का अधिकार है।
ऑनलाइन माध्यमों से लोन लेने के लिए –
एसबीआई लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि, बैंक जाकर आवेदन करने पर नीचे बताए गए दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ सकती है:-