Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
जीवन बीमा व्यक्ति की आर्थिक प्लान का महत्वपूर्ण भाग होता है क्योंकि यह परिवार के मुखिया के साथ दुर्घटना होने की स्तिथि में परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करता है। जीवन बीमा का सबसे सामान्य रूप होता है टर्म इंश्योरेंस।
इस पेज पर:

टर्म इंश्योरेंस में, अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी की अवधि के दौरान हो जाती है तो नॉमिनी या लाभार्थी को एक तय राशि मिलती है। इस प्रकार, कवरेज केवल समय की एक विशिष्ट अवधि के लिए उपलब्ध होता है। और यदि पॉलिसीधारक टर्म इंश्योरेंस की अवधि के दौरान जीवित रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता है।
इस प्रकार, टर्म इंश्योरेंस परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है, भले ही मुखिया आसपास न हो। यह न केवल परिवार के खर्चों को मैनेज करने में मदद कर सकता है, बल्कि लोन और बच्चों की शिक्षा और शादी जैसी अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकता है। लाभार्थी या नॉमिनी बीमा राशि को एक-मुश्त या किस्तों में ले सकता है। टर्म इंश्योरेंस को इसके लाभों के मुकाबले आमतौर पर एक किफायती योजना माना जाता है।
प्रीमियम वह पैसा है जो आप बीमा या कवरेज प्राप्त करने के लिए किसी बीमा कंपनी को देते हैं। बीमा योजना को चुनते समय यह एक महत्वपूर्ण बिन्दु होता है। टर्म इंश्योरेंस के लिए दिए गए प्रीमियम को आमतौर पर सस्ता ही माना जाता है।
टर्म इंश्योरेंस खरीदने से पहले, विभिन्न योजनाओं के प्रीमियम की तुलना करें। यह प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग करके किया जा सकता है, यह प्रीमियम कैल्कुलेटर प्रीमियम को कैल्कुलेट करने के लिए एक ऑनलाइन टूल है। हालांकि, कैलकुलेटर सटीक प्रीमियम राशि नहीं देता है, लेकिन यह राशि का अनुमान दे देता है है। टर्म प्लान का प्रीमियम कैल्कुलेशन निम्नलिखित कुछ मुख्य बिन्दुओं पर निर्भर करती है।

| विषय | जानकारी |
| आयु | 18 वर्ष से 65 वर्ष |
| मैच्योरिटी आयु | 75 वर्ष |
| न्यूनतम बीमा राशि | ₹ 50,000 |
किसी भी घटना के मामले में, आपको क्लेम सही तरीके से फाइल करने चाहिए ताकि आप अपने लाभों का फायदा सही तरीके से उठा सकें ।
एक बार जब आप बीमा कंपनी से संपर्क कर लेते हैं, तो आपको को खारिज होने से बचाने के लिए दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए। आवश्यक दस्तावेज़ों के मामले अलग-अलग होते हैं। हालांकि, क्लेम के लिए आवश्यक कुछ सामान्य दस्तावेजों निम्नलिखित हैं।
एक टर्म प्लान सभी स्थितियों को कवर नहीं करता है। इन्हें अपवाद कहा जाता है। यदि कुछ निश्चित परिस्थितियों में मृत्यु होती है, तो नॉमिनी को क्लेम राशि नहीं मिलती है। यह अलग अलग कंपनी में अलग अलग होती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख मामले निम्नलिखित हैं:
एक टर्म इंश्योरेंस प्लान सबसे सस्ती और योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य परिवार के मुखिया व्यक्ति की अचानक मृत्यु के मामले में परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है। योजना के कुछ प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:
प्रश्न.एक आदर्श जीवन बीमा कवर कितना होना चाहिए?
उत्तरः यह पॉलिसीधारक की वार्षिक इनकम का कम से कम 10-15 गुना होना चाहिए।
प्रश्न.क्या टर्म प्लान के तहत कोई राइडर्स उपलब्ध हैं?
उत्तरः हाँ टर्म इंश्योरेंस प्लान के तहत उपलब्ध राइडर्स की संख्या है- एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर, क्रिटिकल इलनेस राइडर, प्रीमियम राइडर की छूट, हॉस्पिटल कैश राइडर और अन्य।
प्रश्न. टर्म इंश्योरेंस प्लान के तहत मैच्योरिटी पर मुझे क्या लाभ मिलेगा?
उत्तरः टर्म इंश्योरेंस प्लान के तहत मैच्योरिटी पर ऐसा कोई लाभ नहीं है। पॉलिसीधारक केवल बीमा राशि के रूप में मृत्यु लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या पॉलिसी की अवधि के दौरान प्रीमियम राशि में कोई बदलाव होता है?
उत्तरः नहीं, पॉलिसीधारकों को पूरी पॉलिसी अवधि के लिए समान प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।
प्रश्न. क्या मैं एक से अधिक टर्म इंश्योरेंस प्लान का लाभ उठा सकता हूं?
उत्तरः हाँ पॉलिसीधारक एक से अधिक टर्म इंश्योरेंस प्लान का लाभ उठा सकते हैं।
प्रश्न. क्या टर्म इंश्योरेंस NRI के लिए उपलब्ध है?
उत्तरः हाँ NRI टर्म इंश्योरेंस प्लान का भी लाभ उठा सकते हैं।