Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
लैपटॉप में खराबी या नुकसान से इसकी मरम्मत के मामले में भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपने लैपटॉप के लिए बीमा खरीदने पर विचार करना चाहिए। यह लैपटॉप को किसी भी चोरी, नुकसान या हानि से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है

लैपटॉप बीमा विभिन्न जोखिमों जैसे- चोरी, लिक्विड स्पिल्स, आग और इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल हानि से लैपटॉप के लिए व्यापक कवरेज प्रदान करता है। यह इन भारी मरम्मत खर्चों को पूरा करता है। भारत में कई बीमा कंपनियां अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अतिरिक्त मूल्य पर राइडर्स या अतिरिक्त लाभ प्रदान करती हैं।
आज की डिजिटल दुनिया में आपकों लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय काफी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। डिवाइस को कोई भी नुकसान हो सकता है। आइए ऐसे जोखिमों को मैनेज करने के लिए लैपटॉप बीमा द्वारा पेश किए गए कवरेज को देखें।
आइए आपको बताते हैं कि लैपटॉप बीमा कैसे कार्य करता है:
लैपटॉप बीमाके योग्य होने के लिए आपको लैपटॉप खरीदने के बाद कुछ दिनों तक इंतजा़र करना होगा। भारत में खरीदे गए उपकरण बीमा के लिए योग्य हैं। आधिकारिक चैनलों के माध्यम से इंपोर्टेड उपकरण भी लैपटॉप बीमा के अंतर्गत आते हैं।
लैपटॉप के नुकसान जैसी किसी भी घटना के मामले में तुरंत क्लेम प्रक्रिया दर्ज करें। बीमा कंपनी के साथ बीमित लैपटॉप के लिए क्लेम करने की प्रक्रिया में को निम्लिखित आसान तरीकों से पूरा किया जा सकता है।
आवश्यक क्लेम करने में सक्षम होने के लिए आपको समय पर आवश्यक दस्तावेजों को जमा करना होगा। हमने आवश्यक दस्तावेज़ नीचे दिए हैं:
लैपटॉप बीमा के तहत आप उन विभिन्न स्थितियों के लिए बीमा कंपनी पर क्लेम कर सकते हैं, जिसको बीमा कंपनी कवर करती है। हालांकि यह बीमा कुछ स्थितियों को कवर नहीं करता है, जिसे अपवाद भी कहा जाता है। भारत में इस योजना के अंतर्गत आने वाले कुछ मामले निम्नलिखित हैं:
लैपटॉप बीमा के महत्व और आवश्यकता को देखते हुए अब भारत में कई कंपनियां यह बीमा प्रदान कर रही हैं। इन कंपनियों में से कुछ नीचे दी गई हैं:
लैपटॉप बीमा खरीदने से पहले निम्निलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
लैपटॉप का इस्तेमाल आज के समय में आम हो गया है। छात्रों से लेकर पेशेवरों और गृहणियों तक लगभग सभी को इसकी आवश्यकता है और इस प्रकार लैपटॉप बीमा की आवश्यकता है। लैपटॉप बीमा के तहत कवर किए जाने वाले लाभों के बारे में नीचे दिया गया है।
प्रश्न. भारत में बीमा कंपनियों द्वारा प्रीमियम राशि तय करते समय किन कारकों पर विचार किया जाता है?उत्तर: लैपटॉप का ब्रांड, उसका मूल्य, और लैपटॉप बीमा पॉलिसी के साथ चुने गए राइडर विकल्प कुछ ऐसे कारक हैं, जिन्हें भारत में बीमा कंपनियों द्वारा प्रीमियम राशि तय करते समय माना जाता है।
प्रश्न. लैपटॉप बीमा पॉलिसी कब खरीद सकते हैं?उत्तर: निर्माता द्वारा कवर किए गए जोखिमों को कवर करने के लिए खरीद के समय इस योजना को खरीद सकते हैं या निर्माता द्वारा प्रदान की गई एक साल की वारंटी अवधि समाप्त होने के बाद के चरण में इसे खरीद सकते हैं।
प्रश्न. क्या भारत में कोई बीमा कंपनी पॉलिसी के तहत लैपटॉप के लिए कैशलेस मरम्मत प्रदान करती है?
उत्तर: हां, भारत में कुछ निजी कंपनियां लैपटॉप को कैशलेस मरम्मत की पेशकश करती हैं, जिसमें एक पॉलिसीधारक को अधिकृत सर्विस सेंटर को एक अतिरिक्त छूट का भुगतान करना पड़ सकता है।
प्रश्न. क्या पॉलिसी अवधि के दौरान मैं अपना लैपटॉप प्लान रद्द कर सकता हूं?
उत्तर: हां, कुछ निजी कंपनियां पॉलिसी खरीदने की तारीख से 30 दिनों के भीतर पॉलिसीधारकों को कभी भी रद्द करने का विकल्प प्रदान करती हैं।
प्रश्न. पॉलिसीधारक, लैपटॉप के लिए पॉलिसी अवधि के दौरान कितने क्लेम कर सकता है?
उत्तर: कुछ कंपनियां साल में 2 क्लेम देती हैं। कुछ बीमा कंपनियों के पास पॉलिसी अवधि में किए गए क्लेम की संख्या पर कैप नहीं है, लेकिन व्यक्तिगत पॉलिसी के तहत केवल बीमित राशि है।