Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
कमर्शियल बीमा या बिज़नस बीमा एक प्रकार का है जो किसी भी व्यवसाय से संबंधित जोखिमों को सुरक्षा (कवर) प्रदान करता है। व्यवसायों को विभिन्न व्यावसायिक जोखिमों से आर्थिक मदद करने में बाज़ार में कई कमर्शियल बीमा पॉलिसी उपलब्ध है। यह बीमा किसी दुकान, मॉल, कारखाने, गोदाम या वाहन के लिए हो सकता है।
इस पेज पर:
कमर्शियल बीमा व्यवसायों को किसी भी अचानक होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है। कमर्शियल बीमा पॉलिसियों में दुकानदारों का बीमा , वेयरहाउस बीमा, ट्रांजिट बीमा, प्रोडक्ट और पब्लिक लायबिलिटी बीमा, कर्मचारी लायबिलिटी बीमा, मैरिन बीमा, संपत्ति बीमा आदि है। ये पॉलिसी किसी भी समस्या के मामले में व्यवसाय के मालिकों को सुरक्षा प्रदान करती हैं।

भारत में कई प्रकार के कमर्शियल बीमा उपलब्ध है, जो व्यवसायों को कई जोखिमों से सुरक्षित रखते हैं।
1.दुकानदार बीमा: दुकानदार बीमा पॉलिसी किराना, कपड़े बेचने वाले, छोटे रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान आदि काम करने वाले रिटेल्स दुकानदारों के लिए एक आदर्श विकल्प है। यह पॉलिसी छोटे या मध्यम आकार के दुकान मालिकों द्वारा सामना किए जाने वाले सभी जोखिमों और आकस्मिक खर्च को कवर करती है। यह निम्नलिखित मुद्दों से संबंधित नुकसान को कवर करता है:
2.ट्रांजिट बीमा: जब बहुमूल्य व्यावसायिक वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है, तो इस दौरान किसी भी नुकसान से बचने के लिए ट्रांजिट बीमा कराया जाता है। उदाहरण के लिए, सप्लायर के कारखाने से लेकर रिटेल आउटलेट तक, खेप के नुकसान के कारण किसी भी हानि को ट्रांजिट बीमा कवर करता है। ट्रांजिट बीमा पॉलिसी लेने की ज़िम्मेदारी बिक्री कॉन्ट्रेक्ट में निर्धारित की जानी चाहिए और सप्लायर के परिसर से बाहर जाने से पहले बीमा ले लिया जाना चाहिए। ट्रांजिट बीमा केवल भूमि पर पहुँचाए गए माल पर लागू होता है। नीचे दिए गिए निम्नलिखित सामान ट्रांजिट बीमा के अंतर्गत आते हैं:
3.कमर्शियल वाहन बीमा: वे वाहन मालिक जो यात्रियों या सामान परिवहन के व्यवसाय में हैं, उन्हें कमर्शियल वाहन बीमा लेना चाहिए। यह बीमा कमर्शियल वाहन को कई तरह के बाहरी नुकसान से बचाता है। कमर्शियल वाहन बीमा की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं:
4.लायबिलिटी बीमा : यह पॉलिसी व्यवसायों और व्यक्तियों को जोखिम से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे उन्हें कानूनी रूप से और उत्तरदायी ठहराया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कारखाने के मालिक को उन कर्मचारियों से लायबिलिटी के दावे का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें कारखाने में बिजली का झटका लगने से नुकसान हो जाता है। कर्मचारी लायबिलिटी बीमा ऐसी स्थिति में कानूनी खर्च के साथ-साथ उपचार खर्च को भी संभाल सकता है।
5.वेयरहाउस बीमा: वे व्यवसाय जिनमें अधिकांश कार्य कई गोदामों में होते हैं, वह वेयरहाउस बीमा खरीदने पर विचार कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक आपदा, आग और इसी तरह की अप्रत्याशित परिस्थितियां शामिल हैं। इसके अलावा, आप चोरी और चोरी खतरों के खिलाफ मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं।
6.मैरिन बीमा : जब सामान समुद्र के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर भेजा जाता है, तो यह रेल, सड़क, पानी और शायद वायुमार्ग से भी यात्रा करता है। अंतिम स्थान तक पहुंचने से पहले सामान कई हाथों से होकर निकालता है। जहाज़ के मूल ढांचे और मशीनरी की सुरक्षा के लिए जहाज़ मालिक हल और मशीनरी बीमा लेते हैं। कार्गो मालिक ट्रांजिट के तहत सामान की सुरक्षा के लिए समुद्री कार्गो बीमा लेते हैं। मैरिन बीमा पॉलिसी विशिष्ट समय-सीमा या यात्रा या दोनों को कवर कर सकती है।
7.ऑफिस पैकेज बीमा:
इस तरह का बीमा किसी के ऑफिस और छत के नीचे मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर समेत सभी चीज़ों की सुरक्षा करता है। यह आग, चोरी, भूकंप, आदि के कारण किसी भी क्षति के मामले में ऑफिस को सुरक्षा देता है। यह व्यक्तिगत दुर्घटना कवरेज भी प्रदान करता है। पॉलिसी में शामिल किए गए सभी बिंदुओं को समझना चाहिए। बता दें, कि पॉलिसी अवैध गतिविधि या युद्ध जैसी स्थिति के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या को कवर नहीं करती है।
कई कमर्शियल बीमा हैं जो अलग-अलग मामलों या स्तिथियों के लिए अलग-अलग कवरेज प्रदान करते हैं। आइए विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा प्रदान किए गए कुछ प्रकार के कवरेज को समझते हैं ।
ऊपर दी गई लिस्ट में कमर्शियल इंश्योरेंस कवर से संबंधित पूरी जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विभिन्न बीमा कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
किसी भी अनदेखी या अचानक होने वाली क्षति के मामले में आपको तुरंत बीमा कंपनी को उसके 24/7 बीमा हेल्पलाइन के माध्यम से घटना के बारे में सूचित करने की आवश्यकता है। आपको क्लेम की प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए और किसी भी दावे को अस्वीकार करने से बचने के लिए इसका ठीक से पालन करना चाहिए। हालांकि, दावा प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज विभिन्न बीमा कंपनियों और योजनाओं के लिए अलग-अलग हैं। बीमा क्लेम कैसे करें इसकी जानकारी निम्नलिखित है:
कवरेज की पेशकश करते समय बीमा कंपनियां सभी मामलों और स्थितियों को शामिल नहीं करती हैं। बीमा कंपनियों द्वारा कवर नहीं किए गए नुकसान और हानि को अपवाद कहा जाता है। यहाँ वो स्तिथियाँ बताई गई हैं जिनमें बीमा कम्पनियाँ क्लेम नहीं देती हैं। उन्हें विस्तार से जानने के लिए, कृपया उस विशेष बीमा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट जाएं।
अधिक जागरूकता के कारण अब लोग अपने व्यवसाय की ज़रूरतों के लिए विभिन्न प्रकार के कमर्शियल बीमा खरीदने पर विचार कर रहे हैं। विभिन्न प्रकार के कमर्शियल बेचने वाली कंपनियों में से कुछ नीचे दी गई हैं:
सभी बीमा कंपनियां सभी प्रकार की बीमा पॉलिसियां प्रदान नहीं करती हैं और अलग-अलग कंपनियों में कवरेज अलग-अलग होता है। अपनी आवश्यकता के अनुसार, बीमा पॉलिसी के सभी नियमों और शर्तों की जानें। नीचे इस से संबंधित कुछ बिंदु दिए गए हैं:
अपने व्यापार और संपत्ति को किसी भी अनदेखी परिस्थितियों से बचाने के लिए और आर्थिक जोखिमों को संभालने के लिए कमर्शियल बीमा सबसे अच्छा विकल्प है। कमर्शियल बीमा खरीदने के कुछ फायदे नीचे दिए गए हैं:
प्रश्न. क्या मैं लिया गया कमर्शियल बीमा रद्द कर सकता हूँ?
उत्तर: हाँ, आप बीमा पॉलिसी लेने के 15 दिनों के अंदर उसे रद्द कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मेरे लिए अपने व्यवसाय के लिए कमर्शियल बीमा लेना अनिवार्य है?
उत्तर: नहीं, आपके व्यवसाय के लिए कमर्शियल बीमा लेना अनिवार्य नहीं है।
प्रश्न. बीमा प्रीमियम भुगतान के विभिन्न तरीके क्या हैं?
उत्तर: ग्राहक प्रीमियम भुगतान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन का विकल्प चुन सकते हैं। ऑनलाइन के माध्यम से व्यक्ति प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं-
इसके अलावा, ग्राहक नज़दीकी शाखा पर जाकर नकदी के माध्यम से प्रीमियम राशि का भुगतान कर सकता है।
प्रश्न. क्या कमर्शियल बीमा ऑनलाइन खरीदा जा सकता है?
उत्तर: हाँ, कमर्शियल बीमा को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसको आप बीमाकर्ता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
प्रश्न. भारत में कितनी बीमा कंपनियां कमर्शियल बीमा देती हैं?
उत्तर: भारत में कमर्शियल बीमा की बेचने वाली कुछ प्रमुख बीमा कंपनियाँ हैं:
प्रश्न. दुकानदारों को बीमा के तहत क्या लाभ मिलता है?
उत्तर: दुकानदारों को बीमा के तहत निम्नलिखित लाभ मिलते हैं: