Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एसबीआई ऑरम क्रेडिट कार्ड एक इंवाइट-ऑनली सुपर प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है। इस क्रेडिट कार्ड पर ट्रैवल, रिवॉर्ड्स, मूवी, कंसीयज सर्विस आदि जैसे कई लाभ प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही इस क्रेडिट कार्ड पर टॉप एंटरटेनमेंट, डाइनिंग और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में मेंबरशिप का लाभ मिलता है। एसबीआई ऑरम क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है, जो अपने सभी प्रमुख खर्चों के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। एसबीआई ऑरम क्रेडिट कार्ड (SBI Aurum Credit Card) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड की मुख्य विशेषताएं |
|
| जॉइनिंग फीस/ रिन्यूअल फीस | ₹ 9,999 + GST (एक साल में ₹12 लाख खर्च करने पर माफ) |
| इसके लिए उपयुक्त | रिवार्ड और ट्रैवल |
| कार्ड का प्रकार | प्रीमियम |
| योग्यता | इंवाइट-ऑनली |
| वेलकम बेनिफिट | ₹ 10,000 की कीमत के 40,000 बोनस पॉइंट |
एसबीआई ऑरम एक मेटल क्रेडिट कार्ड है, जिसे विशेष रूप से अधिक आय वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कार्ड की कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं:-
आपको SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड में एंटरटेनमेंट, खानपान और लाइफस्टाइल पर मेंबरशिप बेनेफिट दिए जाते हैं:
इस कार्ड पर 10,000 रु. की कीमत के 40,000 रिवार्ड पॉइंट दिए जाते हैं। इन रिवार्ड पॉइंट को फ्लाइट, होटल आदि की बुकिंग के लिए 0.25 रु. की वैल्यू में रिडीम किया जाता है।
इस कार्ड पर कई माइलस्टोन बेनेफिट दिए गए हैं, यानी एक निश्चित राशि तक खर्चा करने पर आपको लाभ मिलेंगें जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है:-
| माइल स्टोन स्पेंड अमाउंट (रुपये में) | वाउचर |
| ₹ 1 लाख खर्च करने पर (मासिक) | ₹ 1,500 का टाटाक्लिक वाउचर |
| ₹ 5 लाख खर्च करने पर (सालाना) | ₹ 5,000 का लक्स वाउचर* |
| ₹ 10 लाख खर्च करने पर (सालाना) | ₹ 10,000 का ताज वाउचर |
| ₹12 लाख खर्च करने पर (सालाना) | ₹ 9,999 की वार्षिक फीस पर छूट |
* लग्ज़री वाउचर में GAS, Hamleys, Ermenegildo Zegna, Giorgio Armani, Bottega Veneta, जिमी चू, बरबेरी आदि जैसे प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं।
कार्ड का रिवार्ड स्ट्रक्चर काफी बेसिक है। सुपर-प्रीमियम कार्ड होने के बावजूद SBI Aurum 1% के कम रिवार्ड रेट के साथ आता है। इस कार्ड पर प्रत्येक 100 रु. खर्च करने पर 4 रिवार्ड पॉइंट दिए जाते हैं।
ध्यान रखने योग्य बातें:
आप ऑरम रिवार्ड पोर्टल पर जाकर अपने SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पॉइंट्स को ई-गिफ्ट वाउचर, फ़्लाइट, होटल आदि के लिए रिडीम किया जा सकता है। इसे रिडीम करने पर 99 रु. की फीस ली जाती है, आप इन्हीं रिवार्ड पॉइंट के ज़रिए इसका भुगतान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में इन बैंकों से मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड
SBI ऑरम के कस्टमर्स को हर महीने 1,000 रु. (सालाना 12,000 रु.) की कीमत के 4 फ्री मूवी टिकट दिए जाएंगे। आप BookMyShow के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
हर टिकट पर 250 रु. से अधिक का डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा और एक ट्रांजैक्शन पर आप 2 से ज़्यादा टिकट नहीं ले सकते।
आप इस कार्ड के ज़रिए अनलिमिटेड इंटरनेशनल लाउंज का उपयोग कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी नीचे दी गई है:-
| सर्विस | कॉम्प्लिमेंट्री लिमिट |
| डोमेस्टिक लाउंज | हर तीन महीने में 4 बार |
| इंटरनेशनल लाउंज* | प्राइमर कार्ड होल्डर्स के लिए अनलिमिटेड प्राइमरी कार्ड होल्डर के साथ आने वाले लोगों के लिए – एक साल में 4 बार |
| एयरपोर्ट स्पा (डोमेस्टिक)* | हर तीन महीने में 1 बार |
*इंटरनेशनल लाउंज और स्पा दोनों सेवाएं ड्रीमफोल्क द्वारा संचालित हैं।
ड्रीमफोक मेंबरशिप एक डिजिटल कार्ड है जिसका इस्तेमाल इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस, स्पा और कई अन्य एयरपोर्ट सर्विस (पेड) के लिए किया जा सकता है। कॉम्पिलमेंट्री लाउंज विज़िट और स्पा सेवाओं का आनंद लेने के लिए आपको ऑरम डैशबोर्ड से एक QR कोड जेनरेट करना होगा। लेकिन एक सुपर-प्रीमियम क्रेडिट कार्ड होने के नाते इसमें 1 स्पा सैशन के बजाय हर तीन महीने में 2 स्पा सैशन देने चाहिए थे।
इसकी एक अच्छी बात यह है कि इसमें SBI प्राइम और SBI एलीट की तरह 1 साल में इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस मेंबरशिप समाप्त नहीं होती।
ऊपर बताए गए फायदों के अलावा इस क्रेडिट कार्ड में कई अतिरिक्त फायदे दिए जाते हैं:-
ये भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगेगी कोई वार्षिक फीस
SBI कार्ड ने ऑरम कार्ड के कस्टमर्स के लिए एक डैशबोर्ड विकसित किया है, जिसमें उसने कार्ड के सभी लाभों के साथ-साथ उन्हें प्राप्त करने के तरीके के बारे में भी बताया है। इसके लिए आप ऑरम डैशबोर्ड में SBI कार्ड नेट बैंकिंग के कार्ड समरी पेज के ज़रिए या सीधे डैशबोर्ड पर भी जा सकते हैं। एनरोल करने पर डैशबोर्ड में ड्रीमफोल्क्स ड्रैगन पास मेंबरशिप की जानकारी दिखाई देगी। ये एक शानदार फीचर है जिसके ज़रिए आप कार्ड के बारे में सभी जानकारी और ऑफर्स के बारे में जान पाएंगे।
| फीस/शुल्क | राशि |
| वार्षिक फीस (एक बार) | ₹ 9,999 |
| रिन्यूअल फीस (हर साल) | ₹ 9,999 (एक साल में 12 लाख खर्च करने पर माफ) |
| ब्याज दर | हर महीने 3.50% तक [42% प्रति वर्ष] |
| लेट पेमेंट फीस |
|
अन्य संबंधित फीस और चार्ज़ेस के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड सिर्फ उन लोगों को लेना चाहिए, जो तरह-तरह के फायदे पाने के लिए अधिक वार्षिक फीस देने को तैयार हैं। आपको ये कार्ड लेना चाहिए अगर आप:-
| योग्यता शर्तें | जानकारी |
| पेशा | नौकरीपेशा या गैर-नौकरीपेशा |
| किसके लिए उपयुक्त | अधिक नेट-वर्थ वाले व्यक्ति (इंवाइट-ओनली) |
| न्यूनतम इनकम | ₹40 लाख प्रति वर्ष |
| किन शहरों में मिल सकता है | शहरों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
| आवश्यक दस्तावेज़ | सभी दस्तावेज़ों की लिस्ट पाने के लिए यहां क्लिक करें |
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप 10 क्रेडिट कार्ड की लिस्ट
SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड पैसाबाज़ार पर उपलब्ध नहीं है। ये एक इंवाइट-ऑनली क्रेडिट कार्ड है, जिसका मतलब है कि आप इस कार्ड के लिए स्वयं आवेदन नहीं कर सकते। ये कार्ड सिर्फ SBI अपने चुनिंदा क्रेडिट कार्ड ग्राहकों खुद ही ऑफर करता है, उनकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर। हालांकि, आप SBI नेट बैंकिंग या ऑरम वेबसाइट पर जाकर इस कार्ड को लेने की इच्छा ज़ाहिर कर सकते हैं।
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस(टैक्स को छोड़कर) | प्रीमियम विशेषताएं |
| HDFC बैंक इंफिनिया क्रेडिट कार्ड | ₹ 10,000 | विश्व के कुछ चुनिंदा गोल्फ कोर्स में अनलिमिटेड एक्सेस |
| HDFC बैक डाइनर्स क्लब ब्लैक | ₹ 10,000 | वार्षिक मेंबरशिप (MMT डबल ब्लैक, क्लब मैरियट आदि) |
| ICICI बैंक एमराल्ड | ₹ 12,000 | अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस, कैश विड्रॉल और लेट पेमेंट शुल्कफीस |
| SBI कार्ड एलीट | ₹ 4,999 | फ्री मेंबरशिप (क्लब विस्तारा, प्रायोरिटी पास आदि) |
| अमेरिकन एक्सप्रेस प्लैटिनम रिसर्व | ₹ 10,000 | ताज होटल और अन्य प्रीफर्ड होटल्स और रिज़ोर्ट में प्रीविलेज |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड अल्टीमेट | ₹ 4,999 | भारत के सभी गोल्फ कोर्सेज में और विश्वभर के 150 कोर्सेस एक्सेस |
| यस फर्स्ट एक्सक्लूज़िव | ₹ 9,999 | अनलिमिटेड प्रायोरिटी पास एक्सेस |
*ऊपर दी गई न्यूनतम राशि सिर्फ नौकरीपेशा आवेदको के लिए है। इनकम और अन्य योग्यता शर्तें गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए अलग हो सकती हैं।
मुफ़्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या मुझे SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए?
उत्तर: अगर आप ट्रैवल, शॉपिंग आदि जैसे प्रीमियम बेनिफिट के लिए 9,999 रु. की वार्षिक फीस भरने को तैयार हैं, तो आप ये कार्ड ले सकते हैं। अगर आप इसे अपने प्राथमिक क्रेडिट कार्ड के रूप में उपयोग करने जा रहे हैं, तो आप इसका अधिकतम लाभ उठा सकेंगे।
प्रश्न. मैं SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: यह एक इनवाइट-ओनली क्रेडिट कार्ड है। ये कार्ड लेने के लिए आप SBI नेट बैंकिंग में लॉग इन कर सकते हैं या SBI ऑरम वेबसाइट पर जा सकते हैं।
प्रश्न. ये क्रेडिट कार्ड लेने के लिए न्यूनतम इनकम कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: SBI ऑरम एक इनवाइट-ओनली क्रेडिट कार्ड है। इसमें आवेदन के दौरान ही न्यूनतम इनकम के बारे में बताया जाएगा।
प्रश्न. क्या मुझे SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड पर अमेज़न प्राइम मेंबरशिप मिलेगी?
उत्तर: हां, आपको इस क्रेडिट कार्ड के साथ Amazon Prime, Discovery Plus, EazyDiner Prime, BB Star, Lenskart Gold और एक साल के क्लब मैरियट मेंबरशिप मिलेंगी।
प्रश्न. SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड में कितनी कैश एडवांस फीस ली जाती है?
उत्तर: SBI ऑरम क्रेडिट कार्ड में ट्रांजैक्शन राशि का 2.5% या 500 रु. कैश एडवांस फीस के तौर पर ली जाती है।