Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एचडीएफसी मनीबैक भारत में सबसे लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रेडिट कार्ड में से एक है, क्योंकि ये हर ट्रांजेक्शन पर कैशबैक ऑफर करता है। ये कार्ड रिटेल खरीदार करने पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट और ऑनलाइन शॉपिंग करने पर 2X रिवॉर्ड पॉइंट देता है इसलिए, ये अक्सर खरीदारी करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एचडीएफसी मनीबैक क्रेडिट कार्ड (HDFC MoneyBack Credit Card) की अन्य जानकारी नीचे दी गई है।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड की विशेषाताएं |
|
|
|
|
| कार्ड का प्रकार | एंट्री–लेवल |
| इसके लिए उपयुक्त | रिवार्ड और कैशबैक |
| जॉइनिंग फीस | ₹500 |
| रिन्यूअल फीस | ₹500 |
| मिनिमम इनकम |
|
| मुख्य विशेषता | ऑनलाइन खर्च किए गए प्रत्येक ₹150 पर 4 रिवार्ड पॉइंट |
| पैसाबाज़ार की रेटिंग | 3/5 |
नोट: यह कार्ड Paisabazaar.com पर उपलब्ध नहीं है। पेज पर दिया गया कंटेट सिर्फ जानकारी के लिए है। इस कार्ड को लेने के लिए HDFC बैंक की वेबसाइट पर जाएं।
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन?
इस क्रेडिट कार्ड से आप अपने ट्रांजैक्शन पर कैशबैक के साथ–साथ रिवॉर्ड पॉइंट भी प्राप्त कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट को कैशबैक में भी बदल सकते हैं। ये इस कार्ड का सबसे खास फीचर है क्योंकि आमतौर पर बेसिक क्रेडिट कार्ड पर इस तरह के फायदे नहीं दिए जाते हैं। यहां HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड के कुछ खास फायदों (HDFC MoneyBack Credit Card Benefits) के बारे में बताया गया है:-
आप इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, अधिकतर रिवार्ड पॉइंट ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर दिए जाते हैं। यहाँ उसी के बारे में जानकारी दी गई है:-
जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह क्रेडिट कार्ड आपको नीचे दिए गए नियमों और शर्तों के मुताबिक रिवॉर्ड पॉइंट्स को कैशबैक में बदलने की सुविधा देता है:
रिवॉर्ड पॉइंट या कैशबैक के अलावा यह क्रेडिट कार्ड जीरो लॉस्ट कार्ड लायबिलिटी, फ्यूल सरचार्ज छूट, EMI ऑप्शन आदि जैसे कई अन्य लाभ भी प्रदान करता है। नीचे HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड के कुछ अन्य लाभ दिए गए हैं:
ये भी पढ़ें: ट्रैवल पसंद करने वाले लोगों के लिए बैस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्ड
| जॉइनिंग फीस | ₹500 + GST |
| वार्षिक फीस | ₹500 + GST |
| ब्याज दरें | 3.75% प्रति माह, 45% वार्षिक |
| लेट पेमेंट फीस | इतने बिल पर इतना शुल्क लगेगा:
|
इससे जुड़े अन्य फीस और चार्ज़ेस के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड के आवेदन करने के लिए आवेदक को नीचे दी गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
| योग्यता शर्तें | विवरण |
| पेशा | नौकरीपेशा या गैर–नौकरीपेशा |
| नौकरीपेशा आवेदकों के लिए न्यूनतम सैलरी | ₹ 25,000 प्रति महीने |
| गैर–नौकरीपेशा आवेदकों के लिए न्यूनतम सैलरी | ITR>₹ 6 लाख प्रति वर्ष |
| जिन शहरों में कार्ड उपलब्ध है | शहरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
अगर आप ऑनलाइन खरीदारी ज़्यादा करते हैं, तो एचडीएफसी मनीबैक क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि आपको हर ऑनलाइन खरीदारी पर दोगुना रिवॉर्ड पॉइंट मिलता है। मूल रूप से ये कार्ड उनके लिए है जिनका क्रेडिट स्कोर नहीं है, और वो कम खर्च पर अच्छा क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं। 500 रु. की वार्षिक फीस पर आपको ये कार्ड मिलता है और इस पर मिलने वाले लाभ कई ज़्यादा हैं, इसलिए आप इस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Credit Card) को लेने पर विचार कर सकते हैं, अगर-
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये क्रेडिट कार्ड
अगर आप ऐसे क्रेडिट कार्ड की तलाश कर रहे हैं जो मनीबैक के समान लाभ प्रदान करता हो, तो नीचे दी गई टेबल को देखें।
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | रिवार्ड पॉइंट्स |
| HSBC स्मार्ट वैल्यू क्रेडिट कार्ड | ₹500 | ऑनलाइन, खानपान और टेलीकॉम कैटेगरी पर खर्च करने पर 3 गुना रिवॉर्ड पॉइंट |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्लेटिनम रिवार्ड | ₹250 | खानपान और फ्यूल पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹150 पर 5 रिवार्ड पॉइंट |
| SBI सिम्पलीक्लिक | ₹499 | पार्टनर प्लैटफॉर्म से खरीदारी करने पर 10 गुना रिवार्ड पॉइंट (Amazon, BookMyShow, Lenskart, Apollo 24X7, Netmeds, Cleartrip और Eazydiner) |
| ICICI बैंक कोरल कॉन्टैक्टलेस | ₹500 | प्रत्येक ₹100 खर्च करने पर 2 रिवार्ड पॉइंट |
| IRCTC SBI प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड | ₹300 | IRCTC के माध्यम से टिकट बुक करने पर रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में 10% कैशबैक |
महत्वपूर्ण जानकारी: RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार मास्टरकार्ड प्लेटफॉर्म पर नए क्रेडिट कार्ड जारी करना अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। मौजूदा कस्मटर्स के लिए सामान्य कार्ड सेवाएं जारी रहेंगी। HDFC बैंक इस कार्ड का वीज़ा वेरियंट जारी करता रहेगा।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर. आप HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप बैंक की नज़दीकी ब्रांच जा सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप HDFC बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
प्रश्न. HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड की लिमिट कितनी है?
उत्तर. बैंक द्वारा कई कारकों के आधार पर क्रेडिट लिमिट तय की जाती है, जैसे क्रेडिट स्कोर, वार्षिक आय और कस्टमर की आयु आदि। क्रेडिट कार्ड के आवेदन के दौरान ही बैंक आपको आपकी क्रेडिट लिमिट के बारे में जानकारी देगा।
प्रश्न. क्या मैं HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड के ज़रिए कैश निकाल सकता हूं?
उत्तर: हाँ, आप अपने क्रेडिट कार्ड अकाउंट से कैश विड्रॉल कर सकते हैं। हालांकि, कैश निकालने पर बैंक द्वारा 2.5% कैश एडवांस फीस या 500 रु. (जो भी अधिक हो) की फीस ली जाती है। इतना ही नहीं क्रेडिट कार्ड के ज़रिए कैश निकालने पर विड्रॉल की तारीख से ब्याज लिया जाता है, जिसका मतलब है कि कैश विड्रॉल पर इंटरेस्ट–फ्री पीरियड लागू नहीं होता।
प्रश्न. HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को कैश में रिडीम कैसे करें?
उत्तर:. आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट को इंटरनेट बैंकिंग की मदद से रिडीम/ उपयोग कर सकते हैं। रिडेम्पशन पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद आपको रिवॉर्ड पॉइंट को कैश में बदलने का ऑप्शन दिखाई देगा। आप उस पर क्लिक करके अपने रिवॉर्ड पॉइंट को कैशबैक में रिडीम कर सकते हैं। कैश आमतौर पर 7 दिनों के भीतर अकाउंट में जमा कर दिया जाता है।
प्रश्न. ऑनलाइन HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट कैसे चेक करें?
उत्तर. आप HDFC बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने अकाउंट में लॉग इन कर ‘Cards’ पर क्लिक करें और अपना स्टेटमेंट देखने के लिए ‘Enquire’ के ऑप्शन को चुनें। इसके अलावा, आप अपना स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए HDFC मोबाइल बैंकिंग ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड स्मार्ट EMI का विकल्प प्रदान करता है?
उत्तर: हां, इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आप अपनी महंगी खरीदारी को EMI में बदल सकते हैं। यह सुविधा बीमा, ग्रोसरी, मेडिकल, पेट्रोल, यूटिलिटी, कपड़ों, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रैवल कैटेगरी पर लागू होता है। हालांकि, आप अपने सोने और गहनों से संबंधित खरीदारी को EMI में नहीं बदल सकते।
प्रश्न. HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड पर दिया जाने वाला इंटरेस्ट–फ्री पीरियड क्या होता है?
उत्तर. बैंक HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड पर 50 दिनों तक का इंटरेस्ट–फ्री प्रदान करता है। इस पीरियड में आप जो भी खर्च कार्ड के द्वारा करते हैं उस पर कोई ब्याज नहीं लगता है।