Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
क्रेडिट कार्ड पर कई लाभ मिलते हैं, जिनमें से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस भी एक है। अक्सर ट्रैवल करने वाले लोगों के पास एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस होना उनके लिए लाभदायक हो सकता है, क्योंकि यह एयरपोर्ट की भीड़ और शोर से राहत प्रदान करता है। साथ ही बैठने की आरामदायक जगह और अपने मोबाइल की चार्ज़िंग के लिए पोर्ट और कॉम्प्लिमेंट्री स्नैक्स और स्पा आदि का लाभ देता है। लेकिन इन लाउंज में एंट्री फ्री नहीं होती। यही वजह है कि भारत में कई ट्रैवल क्रेडिट कार्ड अतिरिक्त लाभ के रूप में कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस प्रदान करते हैं। इस लेख में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रदान करने वाले टॉप क्रेडिट कार्डों के बारे में बताया गया है, जो आपको अपने लिए उपयुक्त क्रेडिट कार्ड चुनने में आपकी मदद कर सकता है।
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
यहां नीचे टेबल में बेस्ट लाउंज एक्सेस क्रेडिट कार्ड्स (Best Lounge Access Credit Card in India ) की लिस्ट दी गई है। हालांकि कुछ कार्ड ट्रैवल से जुड़े अन्य लाभ भी प्रदान करते हैं।
| क्रेडिट कार्ड | ज्वॉइनिंग फीस | वार्षिक फीस | लाउंज एक्सेस |
| एक्सिस एटलस क्रेडिट कार्ड | ₹5,000 | ₹5,000 | एक साल में 12 इंटरनेशनल और 18 डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
| एक्सिस बैंक Horizon क्रेडिट कार्ड | ₹3,000 | ₹3,000 | सालाना 8 इंटरनेशनल और 32 डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
| इंडसइंड बैंक Avios वीज़ा इफिनिट क्रेडिट कार्ड | ₹40,000 | ₹10,000 | प्रत्येक तिमाही 2 यानी सालाना 8 डोमेस्टिक और 8 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
| SBI कार्ड माइल्स एलिट | ₹4,999 | ₹4,999 | एक साल में 8 डोमेस्टिक और 6 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
| स्कैपिया फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड | शून्य | शून्य | अनलिमिटेड डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
| यस बैंक Marquee क्रेडिट कार्ड | ₹9,999 | ₹4,999 (₹10 लाख के वार्षिक खर्च पर शुल्क माफ) | साल में 24 डोमेस्टिक लाउंज विज़िट (प्राइमरी और ऐड-ऑन कार्ड होल्डर के लिए) और अनलिमिटेड इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
| BOB कार्ड Eithad गेस्ट प्रीमियम | ₹5,000+टैक्स | ₹5,000+टैक्स | साल में 12 डोमेस्टिक लाउंज विज़िट (अधिकतम 2 प्रति तिमाही ), 8 इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज विजिट (अधिकतम 2 प्रति तिमाही) |
| AU Zenith+ क्रेडिट कार्ड | ₹4,999 | ₹4,999 (साल में 8 लाख खर्च करने पर शुल्क माफ) | एक साल में 16 इंटरनेशनल और 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
| IDFC फर्स्ट बैंक मयूरा क्रेडिट कार्ड | ₹5,999+टैक्स | ₹5,999+टैक्स | साल में अधिकतम 16 कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक और 16 इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
| PNB LUXURA वीज़ा क्रेडिट कार्ड | ₹4,999+टैक्स | ₹4,999+टैक्स | अनलिमिटेड डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज विज़िट |
नोट: हो सकता है कि लाउंज एक्सेस का लाभ कुछ निश्चित खर्च आधारित माइलस्टोन पूरा करने या फिर अन्य योग्यता शर्तों के आधार पर मिले।
ज्वॉइनिंग फीस- ₹5,000
वार्षिक फीस- ₹5,000
लाउंज एक्सेस बेनफिट्स
एक्सिस एटलस टियर-आधारित मॉडल पर काम करता है जो कार्ड होल्डर के सालाना खर्च पर निर्भर करता है। एक साल में ₹3 लाख या इससे अधिक खर्च करने पर सिल्वर टियर, ₹7.5 लाख या इससे अधिक खर्च करने पर गोल्ड टियर और ₹15 लाख या इससे अधिक खर्च करने पर प्लेटिनम टियर मिलता है।
यहां नीचे बताया गया है कि अलग-अलग टियर के लिए लाउंज एक्सेस का लाभ कैसे अलग-अलग होता है:
अन्य विशेषताएं और फायदे
| एक्सिस एटलस देश के बेस्ट ट्रैवल क्रेडिट कार्डों (Best Travel Credit Card) में से एक है, जो ट्रैवल से संबंधित खर्चों और अन्य कैटेगरी पर क्रमश: 5% और 2% वैल्यूबैक ऑफर करता है। इन EDGE माइल्स को कार्ड के पार्टनर एयरलाइन और होटल से लॉयल्टी प्रोग्राम में बदला जा सकता है।
इसके अलावा एटलस कार्ड खर्च के आधार पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज एक्सेस भी प्रदान करता है। इस तरह ये कार्ड उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो ट्रैवलिंग पर ज्यादा खर्च करते हैं, इससे वह अधिक लाउंज एक्सेस के साथ अन्य ट्रैवल बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते हैं। |
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ज्वॉइनिंग फीस- ₹3,000
वार्षिक फीस- ₹3,000
लाउंज एक्सेस बेनफिट्स
अन्य विशेषताएं और फायदे
| एक्सिस बैंक होराइजन क्रेडिट कार्ड ( Axis Bank Horizon Credit Card ) बेस्ट एयरलाइन- एगनोस्टिक क्रेडिट कार्डों में से एक है, यह EDGE माइल्स के रूप में वैल्यू-बैक ऑफर करता है। इन EDGE माइल्स को कार्डहोल्डर सभी खर्चों पर प्राप्त करते हैं और इसे कार्ड के ट्रैवल पार्टनर पर आसानी से रिडिम कर सकते हैं। ये कार्ड ट्रैवल बुकिंग पर 5% वैल्यू-बैक और अन्य खर्च पर 2% का बेस रेट प्रदान करता है।
इसके अलावा, समान वार्षिक फीस वाले अन्य कार्ड्स की तुलना में यह कार्ड अधिक कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज विज़िट ऑफर करता है। साथ ही, हर साल मिलने वाला बोनस EDGE Miles इस कार्ड के ओवरऑल बेनिफिट्स को और बढ़ाता है। |
यह भी पढ़ें: भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड कौन-से हैं? कैसे बनवाएं क्रेडिट कार्ड?
ज्वॉइनिंग फीस- ₹40,000
वार्षिक फीस- ₹10,000
लाउंज एक्सेस बेनफिट्स
अन्य विशेषताएं और फायदे
| इंडसइंड बैंक एविओस वीज़ा इनफिनिट क्रेडिट कार्ड (IndusInd Bank Avios Visa Infinite Credit Card) एक प्रीमियम कार्ड है जो बार-बार यात्रा करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है। दूसरे को-ब्रांडेड एयरलाइन कार्डों के उल्ट, यह कार्ड दो प्रमुख एयरलाइनों-कतर एयरवेज और ब्रिटिश एयरवेज के साथ साझेदारी करता है। अपनी पसंदीदा एयरलाइन और ट्रैवल डेस्टिनेशन के आधार पर रिवॉर्ड्स और बेनिफिट्स तुरंत पा सकते हैं।
एयरलाइन लाभ के अलावा कार्ड सालाना उचित संख्या में लाउंज विजिट ऑफर करता है, जो अक्सर ट्रैवल करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन बनता है। इसके अलावा कार्ड की विदेशी मुद्रा मार्कअप शुल्क भी कम है और Avios ऑफर करता है, जिसे ट्रैवल बुकिंग के समय रिडिम कर सकते हैं। |
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ज्वॉइनिंग फीस- ₹4,999
वार्षिक फीस- ₹4,999
लाउंज एक्सेस बेनफिट्स
अन्य विशेषताएं और फायदे
| एसबीआई कार्ड माइल्स एलिट (SBI Card Miles Elite) उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अक्सर ट्रैवल करते रहते हैं। यह कार्ड ट्रैवल खर्च पर तुरंत रिवॉर्ड्स और पॉइंट्स को 1:1 रेश्यो से ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। साथ ही कार्ड ट्रैवल क्रेडिट्स के रूप में वैल्यू-बैक भी ऑफर करता है, जिसे होटल या एयरलाइन्स के विभिन्न लॉयल्टी प्रोग्राम के ज़रिए रिडिम किया जा सकता है।
इस कार्ड की खासियत इसकी लाउंज एक्सेस है, जिसमें माइलस्टोन पूरा करने पर अतिरिक्त 15 घरेलू लाउंज विज़िट प्रदान किया जाता है, जो अक्सर ट्रैवल करने वालों के लिए फायदेमंद है। लाउंज एक्सेस के अलावा कार्ड अन्य बेनिफिट्स भी ऑफर करता है जो 4,999 रु. की वार्षिक फीस के हिसाब से उपयुक्त लगता है। |
यह भी पढ़ें: बिज़नेस क्रेडिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?
ज्वॉइनिंग फीस- शून्य
वार्षिक फीस- शून्य
लाउंज एक्सेस बेनफिट्स
अन्य विशेषताएं और फायदे
| स्कैपिया फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड (Scapia Federal Bank Credit Card) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो लाइफ-टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज और ट्रैवल खर्चों पर अच्छा वैल्यू-बैक प्राप्त करना चाहते हैं। इसके अलावा ये कार्ड इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप फीस ऑफर करता है, जो कि आमतौर पर प्रीमियम या सुपर प्रीमियम कार्ड पर मिलता है।
कार्ड ट्रैवल संबंधी खर्च पर 20% स्कैपिया कॉइंस ऑफर करता है, साथ ही कार्ड की माइलस्टोन शर्त- 5,000 रु. मासिक खर्च पर अनलिमिटेड घरेलू लाउंज एक्सेस, भी तुलनात्मक रुप से आसान है। इस तरह ये कार्ड अक्सर ट्रैवल करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। |
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ज्वॉइनिंग फीस- ₹9,999
वार्षिक फीस- ₹4,999 (साल में 10 लाख रु. खर्च करने पर वार्षिक फीस माफ)
लाउंज एक्सेस बेनफिट्स
अन्य विशेषताएं और फायदे
| यस बैंक Marquee क्रेडिट कार्ड (YES Bank Marquee Credit Card) मुख्यतौर पर ट्रैवल और रिवॉर्ड लाभ प्रदान करता है। इस क्रम में कार्डहोल्डर को वेलकम बेनिफिट के तौर पर 60,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलता है।
इसके अलावा कार्ड अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस और अच्छी संख्या में घरेलू लाउंज विज़िट ऑफर करता है। इन सब के अलावा कार्डहोल्डर गोल्फ, मूवी और डायनिंग पर भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह ये कार्ड तुलनात्मक रुप से कम वार्षिक फीस में एक अच्छा ओलराउंड कार्ड ऑप्शन है। |
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें

जॉइनिंग फीस: ₹5,000+ टैक्स
वार्षिक फीस: ₹5,000+ टैक्स
लाउंज एक्सेस बेनिफिट्स:
अन्य विशेषताएं और फायदे:
| BOBCARD एतिहाद गेस्ट प्रीमियम क्रेडिट कार्ड (BOBCARD Etihad Guest Premium Credit Card) एक ट्रैवल क्रेडिट कार्ड है, जो खासतौर पर एतिहाद एयरवेज़ से ट्रैवल करने वालों के लिए बनाया गया है। यह कार्ड कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा देता है, जिसमें हर साल अधिकतम 12 डोमेस्टिक और 8 इंटरनेशनल लाउंज विजिट शामिल हैं।
इसके अलावा, कार्ड पर जीरो फॉरेक्स मार्कअप फीस मिलती है, जिससे विदेश में खर्च करना अधिक किफायती हो सकता है। साथ ही Etihad Airways की बुकिंग पर हर ₹100 खर्च करने पर 6 Miles और अन्य सभी डोमेस्टिक व इंटरनेशनल खर्चों पर हर ₹100 पर 2 माइल्स मिलते हैं। |
ज्वॉइनिंग फीस- ₹4,999
वार्षिक फीस- ₹4,999 (साल में 8 लाख रु. खर्च करने पर वार्षिक फीस माफ)
लाउंज एक्सेस बेनफिट्स
अन्य विशेषताएं और फायदे
| एयू Zenith+ क्रेडिट कार्ड ( AU Zenith+ Credit Card ) एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है जो इंटरनेशनल ट्रैवल, मूवी, डायनिंग और अन्य कैटेगरी में लाभ प्रदान करता है। ये कार्ड ट्रैवल बेनिफिट के रुप में 16 डोमेस्टि और अंतरराष्ट्रीय लाउंज विज़िट ऑफर करता है। साथ ही एयरपोर्ट पर VIP सर्विस भी प्रदान करता है। कार्ड का विदेशी मुद्रा मार्कअप शुल्क कम होना इंटरनेशनल ट्रैवलर के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। |
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें

जॉइनिंग फीस: ₹5,999+ टैक्स
वार्षिक फीस:₹5,999+ टैक्स
लाउंज एक्सेस बेनिफिट्स
अन्य विशेषताएं और फायदे
| आइडीएफसी फर्स्ट मयूरा क्रेडिट कार्ड (IDFC FIRST Mayura Credit Card) एक प्रीमियम लाइफस्टाइल और ट्रैवल क्रेडिट कार्ड है, जो खासतौर पर बार-बार ट्रैवल करने वालों के लिए बनाया गया है। इसमें सालाना 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज और स्पा विज़िट (गेस्ट एक्सेस सहित) और 16 इंटरनेशनल लाइंज विज़िट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, कार्ड पर शून्य फॉरेक्स मार्कअप फीस का लाभ भी मिलता है।
रोजमर्रा के खर्चों पर 5X से 10X रिवॉर्ड पाइंट्स कमाए जा सकते हैं, जबकि मासिक और बर्थडे खर्चों अतिरिक्त रिवॉर्ड्स मिलते हैं। कार्डहोल्डर्स को साल में अधिकतम 24 गोल्फ राउंड्स का लाभ भी मिलता है। कुल मिलाकर, यह ट्रैवल, रिवॉर्ड्स और प्रीमियम लाइफस्टाइल बेनिफिट्स चाहने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प है। |
यह भी पढ़ें: भारत में इन बैंकों से मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड

जॉइनिंग फीस: ₹4,999+ टैक्स
वार्षिक फीस:₹4,999+ टैक्स
लाउंज एक्सेस बेनिफिट्स
अन्य विशेषताएं और फायदे
| पीएनबी लक्ज़रा वीज़ा क्रेडिट कार्ड (PNB LUXURA Visa Credit Card) एक प्रीमियम ट्रैवल क्रेडिट कार्ड है। इसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, इंटरनेशनल खर्च पर ज़ीरो मार्कअप फीस का फायदा मिलता है, जिससे विदेश में खरीदारी करना अधिक किफायती हो सकता है।
कार्ड पर प्रत्येक ₹100 खर्च करने पर 4 रिवार्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जबकि डायनिंग और ट्रैवल खर्चों पर 3X रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इसके साथ ixigo के ज़रिए हर महीने ट्रैवल डिस्काउंट भी मिलते हैं, जिसमें डोमेस्टिक फ्लाइट्स और होटल पर 12% तक और इंटरनेशनल बुकिंग पर 10% तक की छूट शामिल है। |
सुपर प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स अनलिमिटेड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रदान करते हैं। हालांकि हम सलाह देते हैं कि ऐसा कार्ड चुनें जो आपके बजट में फिट बैठता हो और ट्रैवल ज़रूरतों को पूरा करता हो।
| कार्ड का प्रकार | ज्वॉइनिंग फीस | वार्षिक/रिन्यूवल फीस |
| HDFC डायनर्स क्लब ब्लैक मेटल एडिशन क्रेडिट कार्ड | ₹10,000 | ₹10,000 |
| HDFC इनफिनिया क्रेडिट कार्ड | ₹12,500 | ₹12,500 |
| एक्सिस बैंक रिवर्स क्रेडिट कार्ड | ₹50,000 | ₹50,000 |
| ICICI एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड | ₹12,499 | ₹12,499 |
| एक्सिस मैग्नस क्रेडिट कार्ड | ₹12,500 | ₹12,500 |
| यस प्राइवेट क्रेडिट कार्ड | ₹50,000+टैक्स | ₹10,000+टैक्स |
कई क्रेडिट कार्ड्स कंम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा देते हैं। हालांकि ऐसे कार्ड अक्सर एक तय खर्च की शर्त, लाउंज विज़िट की सीमा या कार्ड नेटवर्क से जुड़ी प्रतिबंधों के साथ आते हैं। पैसाबाज़ार का PB Pass योग्य यूजर्स को लाउंजकी (LoungeKey) नेटवर्क के ज़रिए कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज विजिट का एक अतिरिक्त विकल्प देता है। लाउंजकी नेटवर्क में दुनियाभर के 850+ एयरपोर्ट्स पर 1,800+ लाउंज और ट्रैवल एक्सपीरियंस शामिल हैं।
PB Pass कैसे पाएं?
गारंटीड PB Pass पाएं- पैसाबाज़ार के ज़रिए नया क्रेडिट कार्ड अप्लाई करें और उसका पहला बिल पैसाबाज़ार ऐप से ही भरें।
या
PB Pass जीतने का मौका पाएं- पैसाबाज़ार ऐप पर किसी भी क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान करें और मासिक स्पीन-द-व्हिल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लें।
PB Pass का इस्तेमाल कैसे करें?
आप अपने क्रेडिट कार्ड के लाउंज एक्सेस बेनिफिट से जुड़ी पूरी जानकारी कार्ड जारी करने वाले बैंक की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां आपको एलिजिबल एयरपोर्ट लाउंज की लिस्ट भी मिल जाएगी। इसके अलावा, आप एयरपोर्ट लाउंज के काउंटर पर भी अपने कार्ड की लाउंज एक्सेस सुविधा की पुष्टि कर सकते हैं।
डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल पर अपने कार्ड में लाउंज एलिजिबिलिटी योग्यता चेक करने के लिए नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:
अपने लिए फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस कार्ड चुनते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं:
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बैस्ट हैं ये क्रेडिट कार्ड
डोमेस्टिक लाउंज विज़िट
डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस का उपयोग करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें-
इंटरनेशनल लाउंज विज़िट
इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस का उपयोग करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें-
क्रेडिट कार्ड लाउंज एक्सेस का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ लेने के लिए सुनिश्चित करें कि आपने कार्ड प्रदाता द्वारा दी गई लिस्ट को चेक करके अपने योग्य लाउंज चुना हो। आप अपने कार्ड जारीकर्ता से संपर्क करके या अपने नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करके भी ऐसा कर सकते हैं।
इसके अलावा, अपनी लाउंज एक्सेस पॉलिसी को समझना भी महत्वपूर्ण है। कुछ लाउंज कॉम्प्लिमेंट्री सदस्यता के माध्यम से प्रवेश की अनुमति देते हैं, जबकि अन्य इसे एयरलाइन स्थिति के माध्यम से प्रदान करते हैं।
इस तरह आप अपने कार्ड पॉलिसी को अच्छे से समझ कर अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने लाउंज एक्सेस अनुभव को अधिकतम करने का दूसरा तरीका है: सभी लाउंज-विशिष्ट सुविधाओं का पता लगाना।
अलग-अलग लाउंज अलग-अलग सुविधाएं प्रदान करते हैं; कुछ में स्पा और शॉवर हैं तो कुछ पढ़ने वाली मैटेरियल प्रदान करते हैं। इन लाउंज-विशिष्ट सुविधाओं का लाभ उठाकर, आप अपने समग्र लाउंज एक्सेस अनुभव को बढ़ा सकते हैं।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या सभी क्रेडिट कार्ड्स पर लाउंज एक्सेस मिलता है?
उत्तर: नहीं, सभी क्रेडिट कार्ड वैरिएंट्स पर कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस नहीं मिलता है। जिन कार्ड्स पर लाउंज एक्सेस मिलता भी है, वो आमतौर पर डोमेस्टिक या इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस की एक लिमिट और खर्च-आधारित योग्यता शर्तों के साथ आते हैं। लेकिन PB Pass के ज़रिए आपको 1 फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिलता है, जिसे आप 850 से अधिक एयरपोर्ट्स पर 1800+ लाउंज की (Lounge Key) में ट्रैवल एक्सपीरियंस कर सकते हैं। खास बात ये है कि PB Pass किसी भी क्रेडिट कार्ड वैरिएंट पर मिल सकता है।
प्रश्न. PB Pass से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस कैसे लें?
उत्तर: आप पैसाबाज़ार ऐप से क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करके स्पीन-द-व्हिल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर PB Pass जीत सकते हैं। इसके अलावा आप पैसाबाज़ार ऐप के ज़रिए क्रेडिट कार्ड लेकर उसका पहला भुगतान ऐप से करके भी PB Pass पा सकते हैं और यह पास मिलना निश्चित (Assured) होता है। Pass मिलने के बाद QR कोड जेनरेट करें, इसे अपनी वैध आईडी और उसी दिन की बोर्डिंग पास के साथ Lounge Key में दिखाएं। PB Pass के ज़रिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस करने के लिए आपको अपने फिजिकल कार्ड की आवश्यकता नहीं होती।
प्रश्न. कौन-सा RuPay क्रेडिट कार्ड लाउंज एक्सेस प्रदान करता है?
उत्तर: लाउंज एक्सेस प्रदान करने वाले बेस्ट रुपे क्रेडिट कार्डों ( RuPay Credit Cards ) में- टाटा न्यू इनफिनिटी HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड, Ixigo एयू क्रेडिट कार्ड और HPCL आईडीएफसी फर्स्ट पावर प्लस क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। ये कार्ड्स न सिर्फ कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस प्रदान करते हैं बल्कि अपने कैटेगरी में अच्छे विकल्प भी ऑफर करते हैं।
प्रश्न. एयरपोर्ट लाउंज में कितने समय के लिए ठहर सकते हैं?
उत्तर: आमतौर पर एयरपोर्ट लाउंज में 2-3 घंटे के लिए ठहर सकते हैं। हालांकि ये लाउंज की पॉलिसी पर भी निर्भर करता है।
प्रश्न. रेलवे लाउंज एक्सेस के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्ड कौन-सा है?
उत्तर: रेलवे लाउंज एक्सेस के लिए बेस्ट क्रेडिट कार्डों में IRCTC एसबीआई कार्ड प्लेटिनम, IRCTC एसबीआई कार्ड प्रीमियर, HDFC बैंक IRCTC क्रेडिट कार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा IRCTC क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
प्रश्न. क्या कोई ज़ीरो वार्षिक फीस वाला क्रेडिट कार्ड लाउंज एक्सेस ऑफर करता है?
उत्तर: लाउंज एक्सेस ऑफर करने वाले अधिकतर क्रेडिट कार्ड वार्षिक फीस लेते हैं। आमतौर पर ज्यादा सालाना फीस वाले कार्ड में फ्री लाउंज विजिट की संख्या भी अधिक होती है। अगर आपको साल में एक या दो बार एयरपोर्ट लाउंज का उपयोग करना हो तो कम सालाना फीस वाला कार्ड चुनना बेहतर हो सकता है। ऐसा कार्ड देखें जिसमें हर तिमाही 1-2 लाउंज विजिट मिलें और साथ ही आपके खर्च करने की आदतों के हिसाब से दूसरे फायदे भी देता हो। इससे खर्च के आधार पर मिलने वाली सालाना फीस माफी की शर्त पूरी करना आपके लिए आसान हो सकता है।
प्रश्न. कौन-सा क्रेडिट कार्ड अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस ऑफर करता है?
उत्तर: एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस ऑफर करने वाले अधिकतर कार्ड प्रीमियम क्रेडिट कार्ड होते हैं। हालांकि ये कार्ड सभी को नहीं मिलता। इसलिए प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले इसकी योग्यता शर्तें व अन्य फायदों को अन्य क्रेडिट कार्ड से तुलना करें। प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स की वार्षिक फीस भी तुलनात्मक रूप से अधिक होती है, तो कार्ड चुनते समय इसकी वार्षिक फीस को भी ध्यान में रखें।
प्रश्न. प्रायोरिटी पास मेंबरशिप क्या है?
उत्तर: प्रायोरिटी पास एक लाउंज एक्सेस प्रोग्राम है, जो दुनिया भर के एयरपोर्ट लाउंज के साथ जुड़ा हुआ है। इन लाउंज का उपयोग करने के लिए, आपके पास प्रायोरिटी पास मेंबरशिप होनी चाहिए। हालांकि, प्रायोरिटी पास मेंबरशिप का मतलब यह नहीं है कि आपकी ट्रैवल मुफ्त है। आपको सिर्फ लाउंज एक्सेस मिलेगा और सेवा का उपयोग करने के लिए आपको कुछ शुल्क देने होंगे। कुछ क्रेडिट कार्ड फ्री में प्रायोरिटी पास प्रदान करते हैं जिसमें कोई फ्री लाउंज एक्सेस नहीं दिया जाता तो वहीं कुछ प्रायोरिटी पास मेंबरशिप के साथ लिमिटेड फ्री लाउंज विज़िट की सुविधा देते हैं।
प्रश्न. मैं एयरपोर्ट लाउंज में कौन-सी सुविधाएं प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: एयरपोर्ट लाउंज में आपको कॉम्प्लिमेंट्री स्नैक्स और ड्रिंक्स मिलते हैं, साथ ही आप शराब, वाईफाई, गैजेट्स के लिए पावर आउटलेट, कॉन्फ्रेंस रूम, टॉयलेट आदि की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधाएं भी एक कार्ड से दूसरे कार्ड में भिन्न होती हैं।
प्रश्न. क्या एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए कोई और मेरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है?
उत्तर: नहीं। अधिकतर कार्डों में सिर्फ प्राइमरी कस्टमर्स को लाउंज विज़िट प्रदान की जाती है। वहीं ऐड-ऑन कस्टमर्स अगर लाउंज एक्सेस प्राप्त करना चाहते हैं तो उनके पास ऐड ऑन कार्ड होना चाहिए।
प्रश्न. कौन-सा क्रेडिट कार्ड बिना किसी वार्षिक फीस के एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस ऑफर करता है?
उत्तर: ज़ीरो एनुअल फीस पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस ऑफर करने वले क्रेडिट कार्ड्स में- फेडरल बैंक स्कैपिया क्रेडिट कार्ड, IDFC फर्स्ट सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड, IDFC फर्स्ट वेल्थ क्रेडिट कार्ड और HSBC वीज़ा प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
प्रश्न. एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और प्रायोरिटी पास मेंबरशीप में क्या अंतर होता है?
उत्तर: प्रायोरिटी पास मेंबरशीप एक प्रोग्राम है, जो दुनिया भर के 1300 से अधिक लाउंज का एक्सेस देता है। कुछ क्रेडिट कार्ड अपने कार्ड बेनिफिट के रूप में कॉम्प्लिमेंट्री प्रायोरिटी पास मेंबरशीप दे सकते हैं, जिससे कार्डहोल्डर को प्रायोरिटी पास मेंबरशीप का एक्सेस मिल जाता है। हालांकि सिर्फ प्रायोरिटी पास मेंबरशीप होने मतलब फ्री एक्सेस मिलना नहीं है। अगर आपके पास मेंबरशीप के साथ कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस नहीं है तो आपको इसके लिए भुगतान करना पड़ सकता है।
प्रश्न. क्या को-ब्रांडेड एयरलाइन क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिल सकता है?
उत्तर: हां, एयरलाइन को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस ऑफर करते हैं। हालांकि ये कार्ड वैरिएंट पर निर्भर करता है। इसलिए एयरपोर्ट लाउंज विज़िट करने से पहले अपने कार्ड पर लाउंज एक्सेस बेनिफिट ज़रूर चेक करें।
प्रश्न. मेरे क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस है या नहीं, कैसे चेक करूं?
उत्तर: आपके क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस है या नहीं चेक करने के लिए कार्ड जारीकर्ता के ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं और कार्ड फीचर व बेनिफिट्स चेक करें। इसके अलावा आप कार्ड जारीकर्ता कस्टमर केयर नंबर से सीधे संपर्क करके कार्ड पर मिलने वाले फायदे व इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा आप कार्ड का वेलकम किट भी चेक कर सकते हैं, आमतौर पर इस पर भी कार्ड के फीचर व बेनिफिट्स दिए हुए होते हैं।
प्रश्न. इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस के लिए कौन-सा क्रेडिट कार्ड अच्छा होता है?
उत्तर: ज़्यादातर ट्रैवल क्रेडिट कार्ड इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस प्रदान करते हैं। अगर आप अक्सर विदेश या इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं और आपको इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस बेनिफिट चाहिए तो आप- एक्सिस एटलस, एक्सिस होराइज़न या इंडसइंड बैंक Avios वीज़ा इफनिटि क्रेडिट कार्ड जैसे विकल्प देख सकते हैं। हालांकि अगर आपको प्रीमियम क्रेडिट कार्ड चाहिए जो अनलिमिटेड इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस देता हो तो आप HDFC डायनर्स क्लब ब्लैक, एक्सिस रिवर्स और ICICI एमराल्ड प्राइवेट जैसे ऑप्शन देख सकते हैं।
प्रश्न. मेरे क्रेडिट कार्ड में फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस है या नहीं, कैसे चेक करूं?
उत्तर: आपके क्रेडिट कार्ड पर फ्री लाउंज एक्सेस है या नहीं जानने के लिए, कार्ड जारीकर्ता के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहां आप देख सकते हैं कि किन-किन एयरपोर्ट्स पर आप लाउंज एक्सेस का लाभ ले सकते हैं, साथ ही इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अगर खर्च-संबंधी कोई योग्यता शर्तें या कोई अन्य शर्त है तो वो भी आप चेक कर सकते हैं।
प्रश्न. कौन-सा क्रेडिट कार्ड कम कीमत पर अनलिमिटेड डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस देता है?
उत्तर: मौजूदा समय में, स्कैपिया फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड, एंट्री-लेवल का लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है जो अनलिमिटेड डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस ऑफर करता है। हालांकि फ्री लाउंज विजिट पाने के लिए कार्ड होल्डर को प्रीसिडिंग माह (मौजूदा माह के पिछले वाला महीना) में कम से कम ₹10,000 खर्च करने होंगे। यानी अगर ये जून माह है तो इससे पिछले माह (मई) में कार्ड होल्डर को न्यूनतम 10 हजार खर्च करा होना चाहिए।
प्रश्न. क्या एड-ऑन क्रेडिट कार्ड्स पर भी लाउंज एक्सेस मिलता है?
उत्तर: सभी क्रेडिट कार्ड्स ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड पर कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस का लाभ नहीं देते हैं। HDFC इनफिनिया, एक्सिस Burgundy प्राइवेट और यस Marquee जैसे प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स ही ऐड-ऑन कार्ड पर लाउंज एक्सेस देते हैं।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct