Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें 2026

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन ब्याज दर की विशेषताएं

विवरण जानकारियां
ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
  • 7.15% से 9.50% (फ्लोटिंग)
  • 11.40% से 12.65% (फिक्स्ड)
लोन राशि आवेदक की योग्यता अनुसार
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग फीस शून्य

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें कैसे तय होती है?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन लेने वाले आवेदकों को मिलने वाली ब्याज दरें उनकी क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है। जिसमें आवेदक का सिबिल स्कोर, जॉब प्रोफाइल (नौकरीपेशा या गैर-नौकरीपेशा), आय, किस कंपनी में काम करते हैं जैसे कारक शामिल होते हैं। इसके अलावा लोन राशि, ब्याज दर का प्रकार (फिक्स्ड या फ्लोटिंग) और LTV रेश्यो जैसे फैक्टर्स से भी ब्याज दरें प्रभावित होती हैं। बैंक द्वारा सिबिल स्कोर अनुसार दी जाने वाली ब्याज दरें निम्न प्रकार हैं।

सिबिल स्कोर अनुसार यूनियन बैंक होम लोन की ब्याज दरें

सिबिल स्कोर ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
नौकरीपेशा गैर-नौकरीपेशा
825 या इससे अधिक 7.15% से शुरू 7.15% से शुरू
800 - 824 7.20% से शुरू 7.20% से शुरू
750 - 799 7.30% से शुरू 7.40% से शुरू
700 - 749 7.75% से शुरू 7.85% से शुरू
680 - 699 8.00% से शुरू 8.10% से शुरू
650 - 679 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू
600 - 649 9.35% से शुरू 9.35% से शुरू

यूनियन बैंक होम लोन और अन्य बैंकों की ब्याज दरें 2026

बैंक होम लोन ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.10% से शुरू
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 7.25% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक 7.25% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.30% से शुरू
बैंक ऑफ इंडिया 7.10% से शुरू
केनरा बैंक 7.15% से शुरू
HDFC बैंक 7.20% से शुरू
ICICI बैंक 7.40% से शुरू

कम ब्याज दर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन कैसे लें?

कम ब्याज दर पर होम लोन मिल सके इसके लिए आप नीचे दी गई बातों पर अमल कर सकते हैं:

  • बेहतर क्रेडिट स्कोर- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिबिल स्कोर अनुसार ब्याज दरें तय करता है। ऐसे में सिबिल स्कोर जितना ज़्यादा होगा, कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना उतनी अधिक होगी। 825 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर आपको कम ब्याज दर पर होम लोन पाने में मदद कर सकता है।
  • नियमित आय- नियमित और स्थिर आय यानी प्रति माह एक निश्चित राशि मिलना दिखाता है कि आप अपनी EMI का समय से भुगतान कर सकते हैं, जिससे लेंडर आपको कम ब्याज दर पर लोन ऑफर कर सकता है।
  • ज़्यादा डाउनपेमेंट- होम लोन लेते समय ज़्यादा डाउनपेमेंट करने से लेने वाली लोन राशि कम हो जाती है। कम लोन राशि देने में लेंडर का जोखिम भी तुलनात्मक रूप से कम होता है। इससे वह आपको कम ब्याज दर पर लोन ऑफर कर सकता है।
  • फ्लोटिंग रेट होम लोन- कम ब्याज दर पर होम लोन लेने के लिए आप फ्लोटिंग ब्याज दरें चुन सकते हैं। आमतौर पर फ्लोटिंग रेट होम लोन की ब्याज दरें फिक्स्ड रेट होम लोन की तुलना में कम होती हैं।
  • महिला सह-आवेदक जोड़ें- कुछ मामलों में, होम लोन में महिला को सह-आवेदक बनाने पर लेंडर आपको कम ब्याज दर का लाभ दे सकता है, हालांकि ये यूनियन बैंक की शर्तों के अधीन है।
  • ब्याज दरों की तुलना- ब्याज दरें और योग्यता शर्तें बदलती रहती हैं। इसलिए होम लोन आवेदन करने से पहले यूनियन बैंक की हालिया ब्याज दरों और योग्यता शर्तों को ज़रूर चेक कर लें।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Union Bank Of India पाएं

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की EMI कैसे कैलकुलेट होती है?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की मासिक किस्तें तीन कारकों- लोन राशि, ब्याज दरें और लोन अवधि पर निर्भर करती है। आप अपने होम लोन की ईएमआई जानने के लिए पैसाबाज़ार होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यहां नीचे टेबल में अलग-अलग अवधि और लोन राशि अनुसार ब्याज दरें दी गई हैं।

अलग-अलग अवधि अनुसार यूनयिन बैंक होम लोन की EMI

ब्याज दरें (प्रति वर्ष) लोन राशि लोन अवधि EMI
7.15% ₹30 लाख 10 साल ₹35,065
7.15% ₹30 लाख 15 साल ₹27,217
7.15% ₹30 लाख 20 साल ₹23,530
7.15% ₹30 लाख 25 साल ₹21,491
7.15% ₹30 लाख 30 साल ₹20,262

अलग-अलग लोन राशि अनुसार यूनयिन बैंक होम लोन की EMI

ब्याज दरें (प्रति वर्ष) लोन राशि लोन अवधि EMI
7.15% ₹15 लाख 20 साल ₹11,765
7.15% ₹20 लाख 20 साल ₹15,687
7.15% ₹22 लाख 20 साल ₹17,255
7.15% ₹25 लाख 20 साल ₹19,608
7.15% ₹30 लाख 20 साल ₹23,530

यूनियन बैंक होम लोन की फीस व चार्जेस

चार्जेस डिटेल्स
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.50% या अधिकतम ₹15,000 प्लस GST
प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र चार्ज
  • फ्लोटिंग रेट - कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं
  • फिक्स्ड रेट - पिछले 12 महीनों के औसत बकाया लोन बैलेंस पर 2% प्रीपेमेंट/टेक-ओवर शुल्क + GST लागू होगा।
लीगल चार्ज/CERSAI चार्ज /स्टॉम्प ड्यूटी लागू दरों अनुसार
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

2026 में यूनियन बैंक होम लोन की ब्याज दरें कितनी है? 

मौजूदा समय में यूनियन बैंक की ब्याज दरें 7.15% प्रति वर्ष से शुरू है, जो आवेदक के क्रेडिट प्रोफाइल अनुसार भिन्न हो सकती है। हालांकि पैसाबाज़ार के माध्यम से होम लोन लेने पर आवेदक 7.10% प्रति वर्ष की शुरुआती दर पर होम लोन पा सकते हैं। 

क्या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिबिल स्कोर अनुसार होम लोन की ब्याज दर तय करता है?

हां, यूनियन बैंक की होम लोन ब्याज दरें आवेदक के सिलिब स्कोर से प्रभावित होती हैं। उदाहरण के लिए 825 या इससे अधिक सिबिल स्कोर होने पर ब्याज दरें 7.15% प्रति वर्ष से शुरू होती है। जबकि 600-649 सिबिल स्कोर वाले आवेदकों के लिए होम लोन ब्याज दरें 9.35% प्रति वर्ष से शुरू होती है। 

रेपो रेट यूनियन बैंक होम लोन की ब्याज दरों को कैसे प्रभावित करता है?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी जाने वाली फ्लोटिंग रेट होम लोन RBI के रेपो रेट से सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं। रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव ब्याज दरों को कम या ज़्यादा कर सकता है। 

यूनियन बैंक फिक्स्ड या फ्लोटिंग किस पर होम लोन देता है?

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों दरों पर होम लोन प्रदान करता है। फिक्स्ड रेट होम लोन की ब्याज दरें पूरे लोन अवधि एक समान रहती है। जबकि फ्लोटिंग रेट होम लोन की दरें रेपो रेट से प्रभावित होती हैं। 

यूनियन बैंक होम लोन की ब्याज दरें कैसे तय होती है? 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें आवेदक के सिबिल स्कोर, आय, जॉब प्रोफाइल, लेंडिंग बेंचमार्क, लोन राशि, अवधि और ब्याज के प्रकार जैसे कारकों पर निर्भर करता है। बेहतर भुगतान क्षमता और हाई सिबिल स्कोर वाले आवेदक कम ब्याज दर पर होम लोन पा सकते हैं।

Neha Singh profile
Written ByLinkedIn icon
Neha Singh
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू

Scroll to top