एसबीआई पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर एक ऐसा फाइनेंशियल टूल है, जो लोन की ईएमआई जानने में मदद करता है। आप अलग-अलग अवधि अनुसार लोन की ईएमआई जान सकते हैं।
EMI क्या होती है?
EMI का पूरा नाम Equated Monthly Installment होता है। यह वह तय राशि है, जो आपको किसी लोन (जैसे पर्सनल लोन, होम लोन आदि) को चुकाने के लिए हर महीने बैंक या वित्तीय संस्था को देनी होती है। इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होती है।
EMI कैलकुलेटर का उपयोग क्यों करें?
पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने से आप लोन आवेदन से पहले ही जान सकते हैं कि आपके लोन की ईएमआई कितनी हो सकती है। आप अलग-अलग अवधि के अनुसार ईएमआई कैलकुलेटर कर सकते हैं और समझ सकते हैं कि आप कितनी ईएमआई भरने में सक्षम हैं, इस अनुसार लोन अवधि चुन सकते हैं।


