तुरंत लोन देने वाले ऐप ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म होते हैं, जो मोबाइल के माध्यम से कुछ ही मिनटों में पर्सनल लोन प्रदान करते हैं। बैंक/एनबीएफसी और ऑनलाइन लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स ने पर्सनल लोन की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए ये सुविधा प्रदान की हैं। इन ऐप्स की मदद से, कस्टमर कहीं से कभी भी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। चूंकि पर्सनल लोन की ज़रूरतें व्यक्ति-विशेष पर निर्भर करती हैं, ये ऐप्स यूज़र्स को विभिन्न सुविधा देते हैं, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त लोन चुन सकें।
इन ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर को इन्हें डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करना होता है। उसके बाद वे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोन के अप्रूवल के बाद, लोन राशि कुछ समय में कस्टमर के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।



