Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
धनी लोन एंड सर्विसेज़ लिमिटेड (जिसे पहले इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) 15 लाख रु. तक का पर्सनल लोन देता है। इस पर्सनल लोन की ब्याज दरें 13.99% से शुरू होती हैं और भुगतान अवधि 2 साल तक होती है। इंडियाबुल्स धनी पर्सनल लोन (Indiabulls Dhani Personal Loan) के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
धनी पर्सनल लोन |
|
| ब्याज दर | 13.99% प्रतिवर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹1,000- ₹15 लाख |
| लोन अवधि | 3 महीने से 2 साल |
| प्रोसेसिंग फीस | 3% से शुरू |
*ब्याज दरें 19 नवंबर 2025 को अपडेट की गई हैं।
धनी पर्सनल लोन की ब्याज दरें (Dhani Personal Loan Interest Rates) 13.99% से शुरू होती है। हालांकि, इंडियाबुल्स ने अपने पर्सनल लोन आवेदकों के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करने में इस्तेमाल किए जाने वाले कारकों की जानकारी नहीं दी है। आमतौर पर, लेंडर्स ब्याज दरों को तय करते समय आवेदक के क्रेडिट स्कोर, उम्र, मासिक इनकम, जॉब प्रोफाइल और लोन भुगतान रिकॉर्ड जैसे कारकों का ध्यान रखते हैं।
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 14.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 12.00% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
| प्रकार | फीस |
| प्रोसेसिंग फीस | 3% से शुरू |
| फोरक्लोज़र/प्री-पेमेंट फीस | >6 महीने: 5% |
| देर से भुगतान करने पर जुर्माना | 3% प्रति माह |
| लोन कैंसिलेशन फीस | ₹ 3000 |
| लोन रि-बुकिंग चार्ज | ₹1500 |
इंडियाबुल्स नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा व्यक्तियों को व्यक्तिगत ऋण प्रदान करता है। ज़्यादातर बैंक/NBFC की तरह इंडियाबुल्स भी पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी का मूल्यांकन करते समय पर्सनल लोन आवेदक के क्रेडिट स्कोर, नियोक्ता की प्रोफ़ाइल, ईएमआई/एनएमआई रेश्यो, मासिक इनकम आदि को ध्यान में रखता है।
पढ़ाई के लिए पैसों की पड़ रही है कमी। आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त करें। अप्लाई करें
धनी पर्सनल लोन (Dhani Personal Loan) के लिए आवेदन करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं:-
धनी पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
धनी पर्सनल लोन लेने से पहले ही उसकी ईएमआई जानने के लिए पैसाबाज़ार के पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें। लोन राशि, ब्याज दर और भुगतान अवधि दर्ज करें और जानें कि आपको कितना लोन लेने पर कितनी ईएमआई देनी होगी।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
धनी लोन एंड सर्विसेज आवेदन को तुरंत मंज़ूरी देने के बाद कुछ ही मिनटों में आवेदक के बैंक अकाउंट में लोन राशि का ट्रांसफर कर देता है। लोन प्रोसेसिंग पूरी तरह से ऑनलाइन होती है और इसके लिए बहुत कम दस्तावेज़ सबमिट कराने होते हैं। NBFC उन चुनिंदा ग्राहकों को प्री- अप्रूव्ड पर्सनल लोन भी प्रदान करता है जो इसकी आय और अन्य योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं।
हां, धनी आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर तुरंत लोन को सैंक्शन और डिसबर्स करने का दावा करता है।
धनी से आप अधिकतम 15 लाख रु. तक का लोन ले सकते हैं।
हाँ, आप धनी लोन एंड सर्विसेज से लिए गए पर्सनल लोन की प्रीपेमेंट कर सकते हैं। 20,000 रु. से कम की लोन राशि पर प्रीपेमेंट फीस का भुगतान नहीं करना पड़ता है। लोन मिलने की तारीख से 6 महीने के बाद ही प्री-पेमेंट की जा सकती है, जिस पर बकाया लोन राशि के 5% तक की प्रीपेमेंट फीस लग सकती है।
धनी पर्सनल लोन आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या धनी पर्सनल लोन ऐप डाउनलोड कर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पैसाबाज़ार.कॉम पर भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और तो कई बैंकों व NBFC में तुलना कर अपने लिए सबसे बेहतर ऑफर चुन सकते हैं। पैसाबाज़ार.कॉम से लोन लेने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। घर बैठे ही लोन राशि आपके अकाउंट में ट्रान्सफर कर दी जाएगी।
धनी पर्सनल लोन का स्टेटस धनी पर्सनल लोन ऐप के माध्यम से चेक किया जा सकता है। इसके लिए, आपको सबसे पहले ऐप में लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपके द्वारा आवेदन किए गए लोन की जानकारी दिखाई देगी जिसमें क्लिक कर आप उसका स्टेटस देख सकते हैं।
धनी लोन एंड सर्विसेज केवल फिक्स्ड दरों पर पर्सनल लोन प्रदान करती है।
धनी लोन्स एंड सर्विसेज ने पर्सनल लोन आवेदकों के लिए कोई न्यूनतम क्रेडिट स्कोर निर्धारित नहीं किया है। हालांकि, 750 और उससे अधिक क्रेडिट स्कोर होने से आमतौर पर कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।
अपने धनी पर्सनल लोन का स्टेटमेंट देखने या डाउनलोड करने के लिए आपको धनी ऐप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। उसके बाद, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-
कृपया ध्यान दें: धनी लोन्स एंड सर्विसेज़ पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है। ऑफर केवल पार्टनर बैंकों और NBFC से मिलेंगे।