Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
रुपे क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आसानी से UPI पेमेंट किए जा सकते हैं, यही वजह है कि भारत में ये कार्ड काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आम क्रेडिट कार्ड की तरह ही रुपे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आप हर जगह कर सकते हैं। लेकिन इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनके ज़रिए आप बिल पेमेंट या पीयर-टू-मर्चेंट ट्रांसफर UPI के माध्यम से पूरे कर सकते हैं। और रही बात फायदों की तो आम कार्ड की तरह ही रुपे क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड्स और कैशबैक जैसे फायदे मिलते हैं। इन फायदों का लाभ UPI के माध्यम से किए गए ट्रांजैक्शन पर भी मिलता है।
हालांकि, इन फायदों के बावजूद रुपे क्रेडिट कार्ड को लेकर लोगों के बीच कई गलतफहमियां भी हैं। चलिए इन गलतफहमियों और इनकी सच्चाई जानते हैं जिससे आप सूचित निर्णय ले सकें।
ऐसा नहीं है। रुपे क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले फायदें सिर्फ UPI ट्रांजैक्शन तक सीमित नहीं है। यह कार्ड UPI ट्रांजैक्शन के अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर की गई खरीदारी, डाइनिंग, ट्रैवल और यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर भी रिवॉर्ड्स और कैशबैक देते हैं।
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रुपे क्रेडिट कार्ड उपयोग किए जा सकते हैं यानी आप कार्ड के ज़रिए ऑनलाइन और ऑफलाइन इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। बहुत से रुपे क्रेडिट कार्ड इंटरनेशनल UPI ट्रांजैक्शन के लिए भी सक्षम हैं जिन्हें आप विदेशों में व अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

रुपे क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले फायदे सीमित नहीं हैं। बल्कि ऐसे कई रुपे कार्ड हैं जो प्रीमियम ट्रैवल, डाइनिंग और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स के साथ आते हैं, जो अलग-अलग स्पेंडिंग पैटर्न के लिए उपयोगी हैं। ऐसे में अपने लाफस्टाइल और खर्चों की आदतों के हिसाब से सही रूपे क्रेडिट कार्ड चुनना काफी ज़रूरी है।
कई RuPay क्रेडिट कार्ड आसान योग्यता शर्तों के साथ आते है जो उन्हें नए कस्टमर्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये कार्ड अन्य कस्टमर्स की ज़रूरतों के मुताबिक फायदे नहीं देते। RuPay नेटवर्क पर मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के कार्ड्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें बेहतर रिवॉर्ड्स और अधिक क्रेडिट लिमिट मिलती है।
RuPay कार्ड्स अन्य क्रेडिट कार्ड जितने ही सुरक्षित होते हैं। इनमें EMV चिप, 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट जैसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं। साथ ही, UPI पेमेंट्स सीधे क्रेडिट कार्ड के ज़रिए प्रोसेस होते हैं, जिससे सेविंग अकाउंट सुरक्षित रहता है। ऐसे में यह कहना कि ये कार्ड सुरक्षित नहीं होते, गलत होगा।