Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

SBI पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर

एसबीआई पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर (SBI Personal Loan EMI Calculator) का उपयोग करके आप जान सकते हैं कि आप जो लोन लेने वाले हैं, उसकी EMI कितनी होगी। SBI पर्सनल लोन लेने से पहले EMI जानने का लाभ ये है कि आप पहले ही अपनी भुगतान क्षमता के आधार पर अवधि और ईएमआई को तय कर सकती हैं। बता दें कि अगर आवेदक की अनुमानित ईएमआई उसकी नेट इनकम के 50% से ज्यादा होती है तो एसबीआई पर्सनल लोन आवेदन को मंज़ूर नहीं करता है।

अपना बैंक चुनें

₹
5K1Cr
8%30%
1Y 7Y

आपकी मासिक EMI भुगतान

₹0

मूलधन राशि₹0
ब्याज राशि₹0
कुल राशि₹0

Tip Paying one extra EMI every year saves ₹19.6K in interest and closes the loan 8 months earlier.

Amortisation schedule

Monthly EMI

₹ 16,134

Total interest

₹ 80,809

Total payment

₹ 5,80,809

Principal 86%Interest 14%
₹0₹5.0K₹10.0K₹15.0K₹20.0KM1M13M25M36
Year
Principal
Interest
EMI paid
Balance
Oct
₹12.0K
₹4.2K
₹16.1K
₹4.88L
Nov
₹12.1K
₹4.1K
₹16.1K
₹4.76L
Dec
₹12.2K
₹4.0K
₹16.1K
₹4.64L

Tip Paying one extra EMI every year saves ₹5.0K in interest and closes the loan 2 months earlier.

Reducing-balance method. Final EMI may differ slightly due to rounding.

What Does This Mean?

Your EMI explained in simple language.

Loan amount
₹ 5,00,000
Interest rate
10% p.a.
Tenure
3 yr (36 mo)
  • Monthly EMI is ₹ 16,134
  • Total repayment is ₹5.81 lakh
  • Interest contributes 13.9% of total repayment
  • Your EMI is well-balanced between principal and interest. Ensure the monthly payment stays within 55% of your net income.
  • Extending tenure may reduce your EMI but increase the total interest paid

Monthly EMI

₹ 16,134

Total Interest

₹ 80,809

Total Repayment

₹ 5,80,809

Interest Share

13.9%

SBI पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर क्या है?

एसबीआई पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर एक ऐसा फाइनेंशियल टूल है, जो लोन की ईएमआई जानने में मदद करता है। आप अलग-अलग अवधि अनुसार लोन की ईएमआई जान सकते हैं।

EMI क्या होती है?

EMI का पूरा नाम Equated Monthly Installment होता है। यह वह तय राशि है, जो आपको किसी लोन (जैसे पर्सनल लोन, होम लोन आदि) को चुकाने के लिए हर महीने बैंक या वित्तीय संस्था को देनी होती है। इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होती है।

EMI कैलकुलेटर का उपयोग क्यों करें?

पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने से आप लोन आवेदन से पहले ही जान सकते हैं कि आपके लोन की ईएमआई कितनी हो सकती है। आप अलग-अलग अवधि के अनुसार ईएमआई कैलकुलेटर कर सकते हैं और समझ सकते हैं कि आप कितनी ईएमआई भरने में सक्षम हैं, इस अनुसार लोन अवधि चुन सकते हैं।

SBI पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

एसबीआई पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

  • लोन राशि दर्ज करें
  • ब्याज दरें और लोन अवधि चुनें
  • ‘कैलकुलेट’ पर क्लिक करें
  • आपके स्क्रीन पर, अनुमानित EMI, कुल ब्याज लागत और कुल कितनी राशि भरनी होगी दिखने लगेगा

SBI पर्सनल लोन EMI की गणना कैसे होती है?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर्सनल लोन की ईएमआई कैलकुलेट करने के लिए निम्नलिखित फॉर्मूले का इस्तेमाल करता है:

EMI= [PXRX(1+R)^N]/[(1+R)^N-1]

फॉर्मूले में इस्तेमाल अक्षरों का मतलब

R ब्याज दरें
EMI मासिक किस्त
N लोन भुगतान अवधि
P मूलराशि

SBI पर्सनल लोन EMI टेबल (2026)

यहां नीचे टेबल में अलग-अलग लोन राशि, अवधि और ब्याज दर अनुसार लोन की ईएमआई कैलकुलेट की गई है:

लोन राशि अवधि ब्याज दरें (प्रति वर्ष) अनुमानित EMI कुल ब्याज भुगतान कुल रिपेमेंट
₹1 लाख 1 साल 11% ₹8,838 ₹6,058 ₹1,06,058
₹5 लाख 3 साल 11% ₹16,369 ₹89,297 ₹5,89,297
₹10 लाख 5 साल 10.5% ₹21,494 ₹2,89,634 ₹12,89,634
₹15 लाख 5 साल 10.5% ₹32,241 ₹4,34,451 ₹19,34,451
₹20 लाख 5 साल 10.5% ₹42,988 ₹5,79,268 ₹25,79,268

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Personal Loan पाएं

SBI पर्सनल लोन की ब्याज दरें (Interest Rates)

वर्तमान में एसबीआई पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.00 प्रति वर्ष से शुरू है। हालांकि ब्याज दरें आवेदक के क्रेडिट स्कोर, मासिक आय, जॉब स्टेब्लिटी जैसे कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। कम ब्याज दर पर लोन पाने के लिए अच्छी क्रेडिट प्रोफाइल मैनटेन करें।

SBI पर्सनल लोन EMI कम कैसे करें?

ईएमआई लोन राशि, लोन अवधि और ब्याज दर जैसे कारकों के आधार पर तय होती है। ऐसे में ईएमआई कम करने के लिए आप निम्नलिखित बातों को फॉलो कर सकते हैं:

पार्ट प्रीपेमेंट करें- सरप्लस फंड से लोन प्रीपेमेंट कर सकते हैं, इससे न सिर्फ आपकी पर्सनल लोन ईएमआई कम होगी बल्कि कुल ब्याज लागत में भी राहत मिल सकती है अगर आप लोन अवधि में बदलाव न करें। ध्यान रखें प्रीपेमेंट करने पर लेंडर्स आमतौर पर कुछ चार्जेस लेते हैं।

अपनी बकाया राशि को कम ब्याज दर वाले लोन में ट्रांसफर करवाएं- अगर कोई लेंडर आपके मौजूदा लोन की ब्याज दर से कम दर पर लोन ऑफर कर रहा है तो आप अपने बकाया लोन राशि को उसमें ट्रांसफर करवा सकते हैं। इससे आपकी ईएमआई कम हो जाएगी साथ ही आपका कुल लोन लागत में भी बचत होगी।

लंबी अवधि चुनें- लोन की ईएमआई कम करने के लिए आप लंबी लोन अवधि चुन सकते हैं। हालांकि इससे कुल लोन लागत बढ़ सकता है।

SBI पर्सनल लोन के शुल्क और चार्जेज

एसबीआई पर्सनल लोन की ईएमआई भरने में चूक होने पर निम्नलिखित शुल्क और चार्जेस भरने पड़ सकते हैं:

समय से ईएमआई न भरने पर प्रत्येक EMI भुगतान में चूक होने पर- ₹250. अगर स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन (SI), चेक या ECS बाउंस होता है, तो नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
प्रीपेमेंट चार्ज प्रीपेड राशि का 2%
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 1.50% तक (न्यूनतम ₹1000, अधिकतम ₹15,000) + GST
चेक बाउंस चार्जेस ₹250

नोट- RBI निर्देशानुसार, कस्टमर की गलती न होने पर तकनीकी खराबी के कारण चेक बाउंस होने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

पीनल इंटरेस्ट ₹25,000 से अधिक के लोन पर, ओवरड्यू अमाउंट पर लागू ब्याज दर के अतिरिक्त प्रति माह 2% पीनल इंटरेस्ट लगाया जाएगा।

नोट- अगर केवल EMI का एक हिस्सा ही बकाया रहता है, तो पीनल इंटरेस्ट नहीं लगाया जाएगा।

SBI पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर के फायदे

  • तुरंत EMI जानकारी-  SBI ईएमआई कैलकुलेटर में बस लोन राशि, ब्याज दरें और अवधि दर्ज करें और तुरंत अपनी अनुमानित ईएमआई जानें।
  • सही लोन निर्णय लेने में मदद- अलग-अलग अवधि के अनुसार ईएमआई और कुल लोन लागत समझ कर, अपनी सहूलियत अनुसार अपयुक्त लोन अवधि चुन सकते हैं।
  • बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग- अपनी EMI को ध्यान में रखते हुए आप अपने मासिक खर्चों की बेहतर योजना बना सकते हैं, जिससे भुगतान आराम से हो सके और डिफॉल्ट का जोखिम कम हो जाए।
  • लोन पात्रता में सुधार- अधिकांश लेंडर 50% से कम डेब्ट-टू-EMI रेश्यो वालो को प्राथमिकता देते हैं। पहले से EMI की गणना करके आप अपने डेब्ट-टू-इनकम रेश्यो को समझ सकते हैं और उसे संतुलित कर अपनी पात्रता व लोन स्वीकृति की संभावना बढ़ा सकते हैं।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं

FAQs

SBI पर्सनल लोन EMI कैसे कैलकुलेट करें?

एसबीआई पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर से अपनी EMI जानने के लिए लोन राशि, ब्याज दरें और लोन अवधि दर्ज करें। फिर कैलकुलेट पर क्लिक करें। आपकी अनुमानित ईएमआई आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी।

SBI पर्सनल लोन की ब्याज दर कितनी है?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 10.00 प्रति वर्ष से शुरू होने वाली दर पर पर्सनल लोन ऑफर करता है। आवेदक को मिलने वाली अंतिम ब्याज दरें उसकी क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है।

क्या EMI कैलकुलेटर फ्री है?

हां, आप ऑनलाइन कैलकुलेटर का मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं।

क्या बिना CIBIL स्कोर EMI पता कर सकते हैं?

ईएमआई जानने के लिए ब्याज दर, लोन राशि और लोन अवधि पता होना चाहिए। अगर आपको ये तीनों चीजें पता है तो सिबिल स्कोर के बिना भी आप पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर की मदद से अपनी लोन की EMI जान सकते हैं।

SBI लोन कितना मिल सकता है?

एसबीआई ₹50 हजार से लेकर ₹50 लाख तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है। हालांकि आपको कितना लोन मिल सकता है ये आपकी भुगतान क्षमता जैसे कारकों पर निर्भर करेगा। 

Neha Singh profile
Written ByLinkedIn icon
Neha Singh
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh

Paisabazaar is a loan aggregator and is authorized to provide services on behalf of its partners

*Applicable for selected customers

pl-sticky-irfan-icon

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू

Scroll to top