Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

एसबीआई (SBI) होम लोन EMI कैलकुलेटर

अपना बैंक चुनें

₹
1L10Cr
6%30%
1Y 30Y

आपकी मासिक EMI भुगतान

₹0

मूलधन राशि₹0
ब्याज राशि₹0
कुल राशि₹0

Tip Paying one extra EMI every year saves ₹19.6K in interest and closes the loan 8 months earlier.

Amortisation schedule

Monthly EMI

₹ 1,16,625

Total interest

₹ 39,94,943

Total payment

₹ 1,39,94,943

Principal 71%Interest 29%
₹0₹37.5K₹75.0K₹1.13L₹1.50LM1M41M81M120
Year
Principal
Interest
EMI paid
Balance
Oct
₹57.5K
₹59.2K
₹1.17L
₹99.43L
Nov
₹57.8K
₹58.8K
₹1.17L
₹98.85L
Dec
₹58.1K
₹58.5K
₹1.17L
₹98.27L

Tip Paying one extra EMI every year saves ₹4.19L in interest and closes the loan 12 months earlier.

Reducing-balance method. Final EMI may differ slightly due to rounding.

What Does This Mean?

Your EMI explained in simple language.

Loan amount
₹ 1,00,00,000
Interest rate
7.1% p.a.
Tenure
10 yr (120 mo)
  • Monthly EMI is ₹ 1,16,625
  • Total repayment is ₹139.95 lakh
  • Interest contributes 28.5% of total repayment
  • Your interest component is moderate. Compare offers from multiple lenders to secure a lower rate.
  • Extending tenure may reduce your EMI but increase the total interest paid

Monthly EMI

₹ 1,16,625

Total Interest

₹ 39,94,943

Total Repayment

₹ 1,39,94,943

Interest Share

28.5%

SBI होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर को उपयोग करने के लाभ

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर के ज़रिए आप पता लगा सकते हैं कि होम लोन लेने पर अलग-अलग लोन, ब्याज दरों और लोन अवधि के लिए आपको कुल कितनी राशि का भुगतान करना होगा। जब आपको पहले से पता होता है कि आपको हर महीने कितनी ईएमआई का भुगतान करना है तो आप अपनी भुगतान क्षमता और महत्वपूर्ण खर्चों को ध्यान में रखते हुए ईएमआई की राशि और वो उचित अवधि निर्धारित करते है जिसमें आप भुगतान कर सकें।

SBI होम लोन ईएमआई कैसे कैलकुलेट की जाती है

एसबीआई अपने होम लोन पर ईएमआई कैलकुलेट (SBI Home Loan EMI Calculate) करने के लिए रिड्युसिंग बैलेंस मेथड का उपयोग करता है। इसमें हर महीने जो बकाया लोन राशि होती है, उस पर ब्याज कैलकुलेट किया जाता है। तो आप जब भी ईएमआई का भुगतान करते हैं, तो उसका एक हिस्सा आपकी बकाया लोन राशि के भुगतान के लिए उपयोग होता है और बाकी का ब्याज के भुगतान के लिए उपयोग होता है। इससे मूल लोन राशि को कम करने में भी मदद मिलती है। इस घटाई गई लोन राशि पर भारतीय स्टेट बैंक ब्याज कैलकुलेट करता है जिससे हर ईएमआई पर ब्याज की लागत कम हो जाती है।

SBI होम लोन ईएमआई का भुगतान कैसे करें

एसबीआई होम लोन ईएमआई का भुगतान करने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

  • पोस्ट-डेटेड चेक
  • अपने बैंक को स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन जारी करें
  • आपके नियोक्ता/ कंपनी द्वारा ईएमआई के डायरेक्ट डिडक्शन का विकल्प चुनें

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Home Loan पाएं

SBI होम लोन EMI का भुगतान ना करने पर लागू शुल्क

SBI होम लोन ईएमआई का समय पर भुगतान ना करने पर लेट पेमेंट फीस, पीनल इंटरेस्ट, चेक डिसऑनर चार्ज, जैसे कई शुल्क या फीस का भुगतान करना पड़ सकता है।

कारण पेनल्टी
पीनल इंटरेस्ट
(अगर बाउंस चेक समेत किसी भी वजह से तय तारीख से 30 दिनों के भीतर ईएमआई का भुगतान नहीं किया जाता है)
अनियमित समय के लिए अनियमित राशि पर 2% प्रति वर्ष, लागू दर के ऊपर
ईएमआई का भुगतान न करने पर प्रति ईएमआई का भुगतान न करने पर ₹500 + GST
रिटर्न हुआ चेक (केवल अपर्याप्त राशि के लिए) ₹1 लाख तक की राशि के चेक के लिए ₹225 + GST
₹1 लाख तक की अधिक की राशि के चेक के लिए ₹350 + GST
स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन फेल होने पर प्रति एसआई फेल होने पर ₹225 + GST
एसबीआई होम लोन के अन्य पेज होम लोन से संबंधित अन्य पेज मुख्य शहरों में होम लोन
एसबीआई होम लोन के लिए कैसे अप्लाई करें? प्री-अप्रूव्ड होम लोन कैसे लें? मुंबई में होम लोन कैसे लें?
एसबीआई होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर प्लॉट खरीदना चाहते हैं? ऐसे प्राप्त करें लोन दिल्ली में होम लोन कैसे लें?
SBI होम लोन की ब्याज दरें होम लोन लेने के लिए कितना होना चाहिए सिबिल स्कोर? चेन्नई में होम लोन कैसे लें?
एसबीआई से टॉप-अप होम लोन कैसे प्राप्त करें? सैलरी के आधार पर होम लोन कैसे लें? कोलकाता में होम लोन कैसे मिलेगा?
एसबीआई से मैक्सगेन होम लोन कैसे प्राप्त करें? महिलाओं के लिए होम लोन पर मिलने वाले लाभ बेंगलुरू में होम लोन कैसे मिलेगा?

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

मैं SBI होम लोन ईएमआई को कैसे कम कर सकती हूं?

अपनी SBI होम लोन ईएमआई को कम करने की जानकारी नीचे दी गई है: 1. पार्ट प्री-पेमेंट करें: जब आप अपने होम लोन की प्रीपेमेंट करते हैं, तो आप बकाया राशि के कुछ हिस्से का भुगतान जल्दी कर देते हैं। इस प्रकार, आपके पास ईएमआई या अवधि को कम करने का विकल्प होता है। कम ईएमआई का विकल्प तभी चुनें जब होम लोन की ब्याज दरें बढ़ने से आपको ईएमआई का भुगतान अधिक करना पड़ेगा। 2. होम लोन बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प चुनें:  आप अपनी बकाया लोन राशि को कम ब्याज़ दरों, लंबी लोन अवधि, या दोनों ऑफर करने वाले बैंक/ लोन संस्थानों को ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन, होम लोन बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प चुनने से पहले, कॉस्ट- बेनिफिट एनालिसिस कर लें कि आपकी ब्याज पर होने वाली बचत आपकी ट्रांसफर कॉस्ट से अधिक हो। साथ ही, यह जानने के लिए ऑनलाइन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें कि होम लोन की ब्याज दर कम होने से आपकी ईएमआई कितनी कम हो सकती है।

30 लाख रु. के एसबीआई होम लोन के लिए कितनी EMI का भुगतान करना होगा?

30 लाख रु. होम लोन के लिए EMI दो कारकों पर निर्भर करेगी – लोन की अवधि और ब्याज दर। उदाहरण के लिए, यदि आप 9% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर SBI होम लोन प्राप्त कर रहे हैं तो 20 साल तक की अवधि के लिए आपके होम लोन की ईएमआई 26,992 रु. होगी।

क्या एसबीआई होम लोन का प्रीपेमेंट करने पर ईएमआई बदल जाएगी?

एसबीआई होम लोन की प्रीपेमेंट करने से आपके लोन की ईएमआई प्रभावित हो सकती है। जब आप अपने होम लोन की पार्ट प्रीपेमेंट करते हैं, तो आपके पास विकल्प होता है कि आप या तो ईएमआई कम कर सकते हैं या फिर ईएमआई में कोई बदलाव न करके लोन अवधि कम कर सकते हैं। लोन अवधि कम करने का विकल्प फायदेमंद है क्योंकि इसमें कम ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा। आप अपने ब्याज भुगतान पर कितनी बचत कर सकते हैं, इसके लिए होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें।

क्या मैं एसबीआई होम लोन का निर्धारित समय से पहले भुगतान कर सकती हूं?

हां, आप समय से पहले पार्ट या फुल प्रीपेमेंट करके अपने एसबीआई होम लोन का समय से पहले भुगतान कर सकती हैं। बता दें कि इसके लिए आपको कुछ फीस का भी भुगतान करना पड़ सकता है।

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh

Paisabazaar is a loan aggregator and is authorized to provide services on behalf of its partners

*Applicable for selected customers

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू

Scroll to top