- उपयोग: कृषि लोन (Agriculture Loan) का लाभ कृषि गतिविधियों से संबंधित विभिन्न खर्चों को पूरा करने के लिए लिया जा सकता है, जैसे कि नई खेती की ज़मीन/ मवेशियों को खरीदने के लिए या लागत और अन्य गतिविधियों का मैनेजेमेंट करने के लिए।
- विभिन्न प्रकार: यूज के साथ-साथ भुगतान अवधि के आधार पर कृषि लोन के प्रकार होते हैं।
- न्यूनतम दस्तावेज: आम तौर पर, कृषि लोन (Agriculture Loan) की प्रोसेसिंग आसान होती है और इसके लिए दस्तावेज भी बहुत कम जमा कराने पड़ते हैं।
- गारंटी: लोन राशि और आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड कृषि लोन ऑफर किए जाते हैं।
कृषि लोन
कृषि लोन (Agriculture Loan) बैंकों के अलावा माइक्रो फाइनेंस संस्थान और सरकारी एजेंसियों द्वारा भी ऑफर किया जाता है। किसानों द्वारा कृषि परियोजनाओं के लिए लोन का लाभ उठाया जा सकता है जैसे कि नई भूमि की खरीद, नई कृषि मशीनरी या खरीद, सिंचाई चैनल का निर्माण, अनाज भंडारण का निर्माण, आदि। किन बैंकों से कितनी ब्याज दरों पर कृषि लोन मिलेगा और अन्य जानकारी नीचे दी गई है:

₹
500
तक का कैशबैक पाएं लोन डिस्बर्सल पर*
31st August '26 तक वैध
*नियम एवं शर्तें लागू
इंस्टेंट पर्सनल लोन
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.99% से शुरू
4.5/5
15.6L Reviews
6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
सबसे कम ब्याज दरें
ब्याज दरें 9.99% से शुरू
बेस्ट ऑफर ढूंढें
30+ लेंडर्स के ऑफर्स की तुलना करें
अप्रूवल की ज़्यादा संभावना
बार-बार आवेदन की ज़रूरत नहीं
तुरंत डिस्बर्सल
डिजिटल प्रोसेस, न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन

कृषि लोन की विशेषताएं
कृषि लोन के प्रकार
भारत में विभिन्न बैंकों और अन्य उधारदाताओं द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख प्रकार के कृषि लोन निम्नलिखित हैं:
लोन की अवधि के आधार पर
- फसल लोन / किसान क्रेडिट कार्ड (खुदरा कृषि लोन): किसान क्रेडिट कार्ड / किसान कार्ड फसलों की खेती, फसल कटाई के बाद की गतिविधियों, कृषि उपकरणों के रखरखाव जैसी शॉर्ट टर्म ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक आदर्श कृषि लोन विकल्प है। कार्ड आम तौर पर एक इलेक्ट्रॉनिक RuPay कार्ड के रूप में उपलब्ध है, जिसका उपयोग किसान खरीददारी करने के लिए एटीएम से पैसे निकालने के लिए कर सकते हैं। इस प्रकार, यह आपकी दैनिक कृषि ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाजनक लोन प्रदान करता है।
- कृषि टर्म लोन: यह एक प्रकार का लॉन्ग टर्म लोन होता है जो कृषि संबंधी खर्चों को पूरा करने के लिए विभिन्न बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा 48 महीनों तक की अवधि के लिए प्रदान किया जाता है। लोन राशि का उपयोग नई मशीनरी खरीदने या मौजूदा मशीनरी को अपग्रेड करने, सौर ऊर्जा, पवन चक्कियां आदि स्थापित करने के लिए किया जा सकता है। बैंक आम तौर पर इस लोन के लिए 3 से 4 साल की भुगतान अवधि प्रदान करते हैं, ताकि आप उधार ली गई राशि का मासिक/ द्वि-वार्षिक/ वार्षिक EMI में भुगतान कर सकें।
उपयोग के आधार पर
- फार्म मशीनरी लोन: इस लोन का उपयोग नई मशीनरी खरीदने, पुरानी मशीनरी की मरम्मत या उसे बदलने, ट्रैक्टर या हार्वेस्टर या किसी अन्य कृषि उपकरण को खरीदने के लिए किया जा सकता है। जैसा कि कुछ बैंक/ लोन संस्थान एक सामान्य लोन प्रदान करते हैं, वहीं अन्य बैंक/ लोन संस्थानों ने इन लोन को उपयोग के आधार पर विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया है। उदाहरण के लिए, भारतीय स्टेट बैंक ट्रैक्टर लोन, कॉम्बाइन हार्वेस्टर लोन और सिंचाई उपकरणों के लिए लोन ऑफर करता है।
- सोलर पंप सेट लोन: यह कृषि लोन लघु सिंचाई परियोजनाओं के लिए फोटो वोल्टेक पंपिंग सिस्टम की खरीद के लिए दिया जाता है। यह एक लॉन्ग- टर्म लोन है जिसका भुगतान आम तौर पर 10 वर्षों तक की अवधि में किया जा सकता है।
- कृषि गतिविधियों के लिए लोन: यह लोन किसानों को वर्किंग कैपिटल संबंधी ज़रूरतों और संबंधित कृषि गतिविधियों के लिए लॉन्ग टर्म निवेश संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है।
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Personal Loan पाएं
कृषि लोन: अन्य प्रकार के लोन
- बागवानी लोन: यह कृषि लोन (Agriculture Loan) ज़मीन के विकास के लिए दिया जाता है जिस पर बागों या सब्जियों के खेतों की स्थापना, जंगली पेड़ों की सफाई, सिंचाई गतिविधियों, बाउंड्री की दीवारों/ बाड़ लगाने जैसे अन्य बागवानी के काम किए जा सकते हैं।
- कृषि गोल्ड लोन : यह लोन किसानों को सोने के आभूषण गिरवी रखने पर प्रदान किया जाता है। यह फसल की खेती के साथ-साथ अन्य कृषि उद्देश्यों के लिए भी ऑफर किया जा सकता है। यह लोन अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों पर ऑफर किया जाता है। यह किसानों को उनके सोने के आभूषणों की कीमत को अनलॉक करने में मदद करता है जो आमतौर पर घर के या बैंक के लॉकर में बेकार पड़े हैं।
- फॉरेस्ट्री लोन: बागवानी लोन की तरह, यह जंगली पेड़ों को साफ करने, बंजर भूमि को खेती योग्य भूमि में बदलने, सिंचाई चैनल स्थापित करके ज़मीन तैयार करने के लिए दिया जा सकता है।
नोट: उधारकर्ताओं को ये ध्यान में रखना चाहिए कि प्रत्येक बैंक/ लोन संस्थान विभिन्न जरूरतों के लिए अलग- अलग प्रकार के कृषि लोन प्रदान करता है। ये विकल्प योग्यता, मार्जिन, गारंटी, ब्याज दरों, अवधि, आदि जैसे मानदंडों पर अलग अलग होते हैं। इसलिए, हमारी सलाह है कि आपको लोन प्रोडक्ट के बारे में अधिक जानने के लिए बैंक से संपर्क करना चाहिए।
कृषि लोन के लिए योग्यता शर्तें
कृषि लोन: ज़रूरी दस्तावेज़
कृषि लोन के लिए अधिकांश ज़रूरी दस्तावेज़ों की सूची निम्नलिखित है :
कृषि लोन देने वाले बैंक
भारत में कृषि लोन (Krishi Loan) देने वाले प्रमुख बैंको/ लोन संस्थानों की लिस्ट निम्नलिखित है:
| नाम | कृषि लोन के प्रमुख प्रकार |
|---|---|
| भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
|
| आईसीआईसीआई बैंक |
|
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया |
|
| यूनियन बैंक |
|
| एक्सिस बैंक |
|
| नेशनल बैंक या कृषि और ग्रामीण विकास (NABARD) |
|
कृषि लोन के लाभ
- बहुत कम दस्तावेज जमा कराने पड़ते हैं
- 7.00% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली विशेष ब्याज दरें। कुछ सरकारी योजनाओं के लिए कम हो सकती हैं।
- आप आसान भुगतान अवधि में लोन का भुगतान कर सकते हैं
- कुछ बैंक/ लोन संस्थान आवेदक की प्रोफाइल और लोन राशि के आधार पर अनसिक्योर्ड एग्रीकल्चरल लोन भी प्रदान करते हैं।
- आप कृषि लोन (Agriculture Loan) की राशि का उपयोग विभिन्न कृषि उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं, जिसमें शॉर्ट-टर्म मौसमी कृषि गतिविधियों से लेकर कृषि मशीनरी में लॉन्ग-टर्म निवेश शामिल है।
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?



ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें
तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स
अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें
पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस
ये हैं हमारे पर्सनल लोन लेंडर्स
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं
FAQs
कृषि लोन का लाभ कौन उठा सकता है?
एग्रीक्लचर लोन का लाभ ऐसे किसानों द्वारा उठाया जा सकता है, जो खेती और पशुपालन यानी पोल्ट्री, मछली पालना, डेयरी, आदि से जुड़े हुए हैं। इस लोन का लाभ सीमांत किसानों, बटाईदारों और काश्तकारों द्वारा भी उठाया जा सकता है।
बैंक कितनी ब्याज दरों पर कृषि लोन प्रदान करते हैं?
बैंक किसानों को बेहद कम ब्याज दरों पर कृषि लोन प्रदान करते हैं, जिसमें आसान भुगतान अवधि के साथ खास छूट और लाभ शामिल होते हैं।
कृषि लोन के तहत कितनी राशि तक का लोन मिल जाता है?
कृषि लोन में लोन राशि आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल और बिज़नेस की आवश्यकता जैसे- खेती का क्षेत्र, भूमि का आकार, खेती के प्रोडक्ट्स, स्थान और इस्तेमाल किए गए उपकरणों पर निर्भर करता है।
कृषि लोन क्या है?
बैंकों और सरकारी निकायों सहित विभिन्न बैंकों/ लोन संस्थानों द्वारा किसानों को दिए गए लोन, जिससे वे अपने शॉर्ट और लॉन्ग कृषि संबंधी खर्चों को पूरा कर सकें, कृषि लोन कहलाता है।
SBI फसल लोन के लिए ब्याज दर क्या है?
SBI फसल लोन के लिए ब्याज दर 7.00% प्रति वर्ष से शुरू होती है।
ICICI एग्री टर्म लोन के लिए ब्याज दर क्या है?
ICICI एग्री टर्म लोन के लिए ब्याज दर 8.20% से शुरू होती है।
कौन कृषि लोन (Agriculture Loan) का लाभ उठा सकता है?
आम तौर पर सभी किसान, संयुक्त किसान, शेयरक्रॉपर, एसएचजी, जेएलजी और किरायेदार किसान, कृषि लोन (Agriculture Loan) प्राप्त कर सकते हैं।
क्या मैं अपने कृषि मशीनरी को अपग्रेड करने के लिए कृषि लोन (Agriculture Loan) ले सकती हूं?
हां, आप नई कृषि मशीनों को अपग्रेड करने और खरीदने के लिए कृषि लोन (Agriculture Loan) का लाभ उठा सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड क्या है?
किसान क्रेडिट कार्ड शॉर्ट-टर्म कृषि लोन प्राप्त करने का एक डिजिटल तरीका है। यह आमतौर पर RuPay कार्ड के रूप में उपलब्ध है जिसकी लिमिट बैंक/ लोन संस्थान द्वारा पहले से निर्धारित होती है। इसका उपयोग विभिन्न कृषि गतिविधियों को फाइनेंस करने के लिए भारत भर के एटीएम से कैश निकालने के लिए किया जा सकता है।
कृषि लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
कृषि लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको संबंधित बैंक और लोन संस्थान की वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आपका संबंधित बैंक में अकाउंट है तो आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के ज़रिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Personal Loan Articles
View All Articlesपैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.99%* से शुरू

