कुछ एनबीएफसी और नए फिनटेक संस्थान खराब क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को भी पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। कम क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को लोन देने में ज़ोखिम अधिक होता है, जिसकी भरपाई के लिए ये उनसे अधिक ब्याज दर वसूलते हैं। इसलिए, खराब क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को पर्सनल लोन पर मिलने वाले ज़्यादा से ज़्यादा ऑफर के बारे में पता करना चाहिए। इसके लिए पैसाबाज़ार जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस का उपयोग किया जा सकता है, जहां आवेदक के क्रेडिट स्कोर, मासिक आय और अन्य योग्यता शर्तों के आधार पर उसे बताया जाता है कि उसे किन-किन बैंकों/ एनबीएफसी की तरफ से पर्सनल लोन मिल सकता है।
सिबिल रिपोर्ट में डिफ़ॉल्ट होने पर ऐसे मिलेगा पर्सनल लोन

₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर
9.98% से शुरू
15.6L Reviews
सबसे कम ब्याज दरें
ब्याज दरें 9.98% से शुरू
बेस्ट ऑफर ढूंढें
30+ लेंडर्स के ऑफर्स की तुलना करें
अप्रूवल की ज़्यादा संभावना
बार-बार आवेदन की ज़रूरत नहीं
तुरंत डिस्बर्सल
डिजिटल प्रोसेस, न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन

अपना पर्सनल लोन EMI कैलकुलेट करें
अपना बैंक चुनें
आपकी मासिक EMI भुगतान
₹0
Find Best Personal Loan Offers
Filters
Filters
Quick Links
बैंक/NBFC और फिनटेक संस्थानों के पर्सनल लोन की ब्याज दरें
जॉब प्रोफाइल और अच्छी इनकम
क्रेडिट स्कोर के अलावा, बैंक/ एनबीएफसी पर्सनल लोन के आवेदनों का मूल्यांकन करते समय आवेदक की भुगतान क्षमता, उनकी नौकरी कितनी स्थिर है और कहाँ नौकरी करते हैं, जैसी चीज़ों पर भी विचार करते हैं। यही वजह है कि सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों, मल्टीनेशनल कंपनियों और टॉप या अच्छी रेटिंग वाली प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में काम करने वाले लोगों को आमतौर पर पर्सनल लोन मिलने की संभावना अधिक होती है क्योंकि एक तो उनकी इनकम अधिक और निश्चित होती है और जॉब जाने का खतरा भी कम होता है। इसलिए, कुछ बैंक/एनबीएफसी ऐसे आवेदकों के पर्सनल लोन आवेदनों को मंज़ूर कर सकते हैं, भले ही उन्होंने पहले समय पर अपने ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान नहीं किया हो।
सह-आवेदक के साथ अप्लाई करें
कम सिबिल स्कोर होने पर, आप अपने परिवार के किसी कमाने वाले सदस्य को सह-आवेदक बनाकर पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे बैंक/NBFC के लिए आपको लोन देने का जोखिम कम हो जाता है क्योंकि इस स्थिति में सह-आवेदक भी लोन का भुगतान करने के लिए उतना ही ज़िम्मेदार होता है कि जितना कि आप। इसलिए, अच्छे क्रेडिट स्कोर और पर्याप्त मासिक आय वाले सह-आवेदक को जोड़ने से पर्सनल लोन मिलने की संभावना बढ़ सकती है। पर्याप्त आय वाले सह-आवेदक को जोड़ने से भी अधिक लोन राशि प्राप्त करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि बैंक/NBFC लोन राशि तय करते हैं तो देखते हैं कि आवेदक और सह-आवेदक की इनकम कितनी है।
गारंटर को जोड़ें
जैसा सह-आवेदकों के मामले में होता है, लोन गारंटर जोड़ने से बैंक/ NBFC के लिए क्रेडिट रिस्क कम हो जाता है क्योंकि अगर प्राथमिक लोन आवेदक और सह-आवेदक (यदि कोई हो) लोन डिफॉल्ट करते हैं तो ऐसी स्थिति में गारंटर भी लोन भुगतान के लिए ज़िम्मेदार होता है। जब बैंक/ NBFC लोन आवेदक और सह-आवेदक की क्रेडिट प्रोफ़ाइल से आश्वस्त नहीं होते हैं, तो गारंटर को जोड़ने के लिए कहा जाता है।
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Personal Loan पाएं
सिक्योर्ड पर्सनल लोन लेने पर विचार करें
यदि आप अभी भी खराब क्रेडिट स्कोर के कारण पर्सनल लोन नहीं ले पा रहे हैं, तो आप बैंक/NBFC से सिक्योर्ड लोन लेने पर विचार कर सकते हैं। सिक्योर्ड लोन के मामले में बैंक/ NBFC के लिए क्रेडिट रिस्क कम होता है क्योंकि अगर आवेदक लोन का भुगतान नहीं करता है तो वह आवेदक द्वारा जमा किए गए कोलैटरल या सिक्योरिटी को बेचकर इसकी भरपाई कर सकता है। इससे बैंक/ NBFC सिक्योर्ड लोन आवेदनों का मूल्यांकन करते समय क्रेडिट स्कोर पर कम ज़ोर देते हैं। नीचे सिक्योर्ड लोन के कुछ प्रकार बताए गए हैं, आप पर्सनल लोन की जगह इन्हें लेकर अपनी आर्थिक ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं।
एक बार जब आप अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन या सिक्योर्ड लोन प्राप्त कर लेती हैं, तो समय- समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट ज़रूर प्राप्त करें। इससे आपको पता चलेगा कि क्रेडिट स्कोर में सुधार के लिए क्या कदम उठाने हैं। आप साल में एक बार किसी भी क्रेडिट ब्यूरो से मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफर्स की तुलना करें और बेस्ट ऑफर चुनें
तुरंत डिस्बर्सल के साथ प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स
अपने लोन अप्रूवल की संभावना जानें
पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस
ये हैं हमारे पर्सनल लोन लेंडर्स
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
पर्सनल लोन पाएं
Personal Loan Articles
View All Articlesपैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.98%* से शुरू
₹50 लाख तक का लोन पाएं, ब्याज दर 9.98%* से शुरू

