Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एक्सिस बैंक लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज के तहत इक्विटी म्यूचुअल फंड और डेट म्यूचुअल फंड पर लोन प्रदान करता है। साथ ही बैंक डिजिटल LAS स्कीम के तहत डिजिटल लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (LAMF) प्रदान करता है। हालांकि बैंक ने LAS स्कीम के लिए अधिकतम राशि का ज़िक्र नहीं किया है। जबकि डिजिटल LAS स्कीम के अंतर्गत आने वाली इक्विटी पर अधिकतम 10 लाख और डेट फंड पर अधिकतम 2 करोड़ रु. लोन ले सकते हैं। बैंक LAS और डिजिटल LAS ओवरड्रॉफ्ट सुविधा के रुप में प्रदान करता है, जोकि प्रत्येक 12 माह बाद रिन्यू होता है।
| ब्याज दरें | 11.49%-13.75% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | ₹2 करोड़ तक |
| अवधि | 1 साल |
| LTV रेश्यो | डेट म्यूचुअल फंड के लिए: गिरवी रखे फंड के नेट एसेट वैल्यू (NAV) का 85%
इक्विटी म्यूचुअल फंड: गिरवी रखे फंड के नेट एसेट वैल्यू |
| लोन सुविधा के प्रकार | ओवरड्रॉफ्ट सुविधा |
| प्रोसेसिंग फीस | सेंक्शन्ड लोन राशि का 5% तक या ₹2,000, जो भी अधिक हो |
| प्रीपेमेंट/फोरक्लोज़र चार्ज | शून्य |
ब्याज दरें 27 सितंबर 2024 को अपडेट की गई है।
एक्सिस बैंक LAS की ब्याज दरें 11.49% प्रति वर्ष से शुरू होती है, हालांकि बैंक ने लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम्स की ब्याज दरों के बारे में नहीं बताया है। LAMF उधारकर्ताओं को किस ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाएगा यह क्वाटर्ली रिविज़न के बाद निर्धारित होता है। इसके अलावा ब्याज केवल इस्तेमाल की गई राशि पर लगती है न कि सैंक्शन राशि पर।
| प्रोडक्ट | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| 24*7 लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी (डिजिटल) | 11.49% |
| लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी (Physical) बैंक जाकर | 11.50%-13.75% |
| उत्पाद | चार्जेस |
| लोन अगेंस्ट इक्विटी म्यूचुअल फंड | ₹3,000 |
| लोन अगेंस्ट डेट म्यूचुअल फंड | सेंक्शन्ड लोन राशि का 0.1% या ₹5,000, जो भी कम हो |
| उत्पाद | चार्जेस |
| प्रोसेसिंग फीस | सेंक्शन्ड लोन राशि का 5% तक या ₹2,000, जो भी अधिक हो |
| RTGS | बैंक स्तर अनुसार लागू होगा |
| पीनल चार्जेस | ओवरड्यू राशि पर लागू ब्याज दर से 8% अधिक (₹1 लाख रुपये से अधिक नहीं) |
| प्लेज चार्जेस | जैसे लागू हो |
| प्रीपेमेंट चार्जेस | NA |
| नो ड्यू सर्टिफिकेट | NA |
| NEFT | बैंक स्तर अनुसार लागू होगा |
| सॉलवेंसी सर्टिफिकेट | NA |
उद्देश्य- एक्सिस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड का इस्तेमाल उधारकर्ता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल वित्तीय ज़रूरतों जैसे- बच्चों की हायर एजुकेशन, होम रेनोवेशन, शादी खर्च या किसी इमरजेंसी खर्च में कर सकते हैं। LAMF के जरिए आवेदक म्यूचुअल फंड को बेचे बिना ही अपनी शॉर्ट या मीडियम टर्म पैसों की ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं। और लोन भुगतान करके बाद में अपने निवेश से पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अवधि- एक्सिस बैंक लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड 1 साल की अवधि के साथ ओवरड्रॉफ्ट सुविधा में दिया जाता है, जिसे प्रति 12 महीने बाद रिन्यू करवा सकते हैं।
लोन राशि- एक्सिस बैंक ने फिजिकल प्रक्रिया के तहत दी जाने वाली लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की न्यूनतम और अधिकतम लोन राशि के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि बैंक ने डिजिटल लोन आवेदकों के लिए अधिकतम लोन राशि निर्धारित कर रखी है। एक्सिस बैंक के नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए 24×7 डिजिटल LAS सुविधा के तहत इक्विटी और डेट फंड पर 2 करोड़ तक लोन ले सकते हैं। इतना ही नहीं उधारकर्ता इसी लोन अकाउंट में और सिक्योरिटीज़ जमा करकेऔर लोन अमाउंट ले सकते हैं।
एक्सिस बैंक के डिजिटल LAS सुविधा के तहत इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड पर दी जाने वाली राशि नीचे टेबल में है:
| कोलैटरल | Loan Amount |
| इक्विटी म्यूचुअल फंड | ₹10 लाख तक |
| डेट म्यूचुअल फंड | ₹2 करोड़ तक |
LTV रेश्यो-
| कोलैटरल | LTV रेश्यो (ओवरड्रॉफ्ट अकाउंट में) |
| Equity Mutual Fund | गिरवी रखे फंड्स की NAV का 60% तक |
| Debt Mutual Fund | गिरवी रखे फंड्स की NAV का 85% तक |
मार्जिन रिक्वायरमेंट- एक्सिस बैंक नियमित तौर पर मार्जिन रिक्वायरमेंट चेक करता रहता है। अगर मार्केट फ्लेक्चुएशन की वजह से आपके गिरवी रखे फंड की कीमत गिर जाती है तो बैंक नए सिरे से LTV रेश्यो निर्धारित करेगा। या फिर आपको उतनी कीमत का अन्य फंड गिरवी रखना होगा। नहीं तो बैंक आपकी गिरवी रखे सिक्योरिटी को बेच कर अपने नुकसान का भरपाया करेगा।
एक्सिस बैंक से डिजिटल तरीके से म्यूचुअल फंड के बदले लोन लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
एक्सिस बैंक से फिजिकली लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:
एक्सिस बैंक जाकर लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
केवाईसी डॉक्यूमेंट्स
Pledge form for the creation of pledge (समझ नहीं आया)
म्यूचुलअ फंड का हालिया स्टेटमेंट
ऑप्शनल – गारंटर फॉर्म (ज्वॉइंट हॉल्डिंग के मामले में यह दस्तावेज़ अनिवार्य है)