Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
जम्मू और कश्मीर बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 12.25% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। इस पर्सनल लोन का भुगतान 10 वर्ष तक की अवधि में किया जा सकता है। जम्मू और कश्मीर बैंक इंडिविजुअल/ फैमिली पेंशनर को 12.25% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर भी पर्सनल लोन प्रदान करता है। सहाफत फाइनेंस स्कीम के तहत मीडिया कर्मियों को 12.55% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर किया जाता है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरों (J&K Bank Personal Loan Interest Rates) से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ये आर्टिकल पढ़ें।
| लोन प्रकार | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कर्मचारियों के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल कंजम्पशन लोन |
|
| प्रोफेशनल के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल कंजम्पशन लोन | 13.25% प्रति वर्ष (फिक्स्ड) |
| पेंशनर के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल कंजम्पशन लोन | 12.25% प्रति वर्ष (फिक्स्ड) |
| बिज़नेसमैन के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल कंजम्पशन लोन | 13.25% प्रति वर्ष (फिक्स्ड) |
| फेस्टिवल एडवांस लोन | 12.25% प्रति वर्ष (फिक्स्ड) |
| सहाफत फाइनेंस योजना | टर्म लोन: 12.55% प्रति वर्ष (फ्लोटिंग) कैश क्रेडिट: 12.55% प्रति वर्ष (फ्लोटिंग) |
| जम्मू&कश्मीर बैंक कैश क्रेडिट योजना (नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए) | 12.25% प्रति वर्ष (फिक्स्ड) |
नोट: 20 जून 2025 के मुताबिक ब्याज दरें
जम्मू और कश्मीर बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 12.25% और 13.25% प्रति वर्ष के बीच होती हैं। बैंक ने आवेदक की मासिक आय, सिबिल स्कोर, ईएमआई/एनएमआई रेश्यो, कार्य अनुभव या बिज़नेस कितने सालों से चल रहा है, जैसे कारकों के आधार पर अपनी पर्सनल लोन योजनाओं के लिए अलग-अलग ब्याज दरों के बारे में नहीं बताया है। हालांकि, अधिकांश बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (एनबीएफसी) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (एचएफसी) अपनी पर्सनल लोन योजनाओं के लिए ब्याज दरें तय करते समय इन कारकों पर विचार करती हैं।
यह भी पढ़ें: सभी बैंकों की पर्सनल लोन ब्याज दरें
अपने घर के रेनोवेशन के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। क्लिक कर अप्लाई करें
जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले कुछ प्रमुख कारक नीचे दिए गए हैं:
इसके अलावा, क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियां होने से भी आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है। यही वजह है कि समय- समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को चेक करते रहें।
कम ब्याज दर पर जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल लोन लेने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों को अपना सकते हैं:
बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें, विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा करें। क्लिक कर अप्लाई करें
यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
प्रश्न. जम्मू और कश्मीर बैंक से पर्सनल लोन कौन ले सकता है?
उत्तर: नौकरीपेशा और गैर- नौकरीपेशा व्यक्ति, पेशेवर, पेंशनर आदि बैंक से पर्सनल लोन ले सकते हैं, बशर्ते कि वे योग्यता शर्तों को पूरा करते हों।
प्रश्न. जम्मू और कश्मीर बैंक पर्सनल लोन का भुगतान कितने समय में किया जा सकता है?
उत्तर: आप अपने जम्मू और कश्मीर बैंक पर्सनल लोन का भुगतान 10 साल के भीतर कर सकती हैं।
प्रश्न. जम्मू और कश्मीर बैंक कितने प्रकार के पर्सनल लोन प्रदान करता है?
उत्तर: जम्मू और कश्मीर बैंक अलग- अलग प्रकार के आवेदकों और उनकी अलग-अलग ज़रूरतों के मुताबिक लोन ऑफर करता है जिनमें कर्मचारियों के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल कंजम्पशन लोन, प्रोफेशनल के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल कंजम्पशन लोन, पेंशनर के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल कंजम्पशन लोन, बिज़नेसमैन के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर्सनल कंजम्पशन लोन, फेस्टिवल एडवांस लोन, सहाफत फाइनेंस योजना और जम्मू&कश्मीर बैंक कैश क्रेडिट योजना (नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए) शामिल हैं।