ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
3 तरीके जो आपके होम लोन को जल्दी बंद करने में आपकी मदद करेंगे
सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू
15.7L Reviews
आकर्षक ब्याज दरों पर लोन
7.10% प्रति वर्ष से शुरू
बेहतरीन लोन ऑफर्स
25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं
कस्टमर सपोर्ट
हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस
टॉप-अप की सुविधा
बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि
आकर्षक ब्याज दरों पर लोन
7.10% प्रति वर्ष से शुरू
बेहतरीन लोन ऑफर्स
25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं
कस्टमर सपोर्ट
हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस
टॉप-अप की सुविधा
बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

1. जितना हो सके, होम लोन की छोटी अवधि चुनें
जब आप अपने होम लोन को जल्दी बंद करना चाहते हैं तो इसमें अवधि एक महत्वपूर्ण कारक मानी जाती है। आप जितना संभव हो, उतनी छोटी होम लोन अवधि का विकल्प चुन सकते हैं ताकि आप जल्दी से अपने लोन का भुगतान कर सकें। हालांकि, भुगतान अवधि जितनी छोटी होगी आपकी ईएमआई (EMI) राशि उतनी ज़्यादा बढ़ जाएगी।
इसलिए, लोन अवधि चुनने से पहले सभी लाभ- हानि का और अपनी आर्थिक स्थिति का अच्छी तरह से मूल्यांकन करें ताकि आप समय पर ईएमआई का भुगतान भी कर पाएं और अपने ज़रूरी खर्चों को भी पूरा कर पाएं। लंबी अवधि में आपको कम EMI का भुगतान करना होता है जिससे आप लोन राशि को अधिक आराम से चुका सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही लंबी अवधि का नुकसान भी है कि इस दौरान आपको उतना ही अधिक ब्याज का भुगतान करना होगा।
होम लोन लेने से पहले ही उसकी ईएमआई जानने के लिए पैसाबाज़ार के होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें। लोन राशि, ब्याज दर और भुगतान अवधि दर्ज करें और जानें कि आपको कितनी ईएमआई कितना लोन लेने पर देनी होगी।
2. समय के साथ अपनी होम लोन EMI बढ़ाएं
अधिकांश बैंक/ लोन संस्थान आमतौर पर 30 साल तक के लिए होम लोन प्रदान करते हैं। इतनी लंबी अवधि के दौरान, लोन लेने वाले व्यक्ति की इनकम भी बढ़ सकती है, खासकर नौकरीपेशा लोगों की। यदि आप नौकरीपेशा हैं या ऐसे पेशे में हैं जहां समय के साथ आपकी इनकम बढ़ सकती है, तो आप धीरे-धीरे अपने होम लोन EMI को बढ़ाने की कोशिश करें। अधिक EMI के माध्यम से अगर आप होम लोन की प्रीपेमेंट करेंगे तो इससे आपकी बकाया लोन राशि कम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: होम लोन की ब्याज दरें
3. होम लोन की कम ब्याज दर के लिए बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प चुनें
अपने होम लोन को जल्दी बंद करने का एक और तरीका है, होम लोन बैलेंस ट्रांसफर (HLBT)। इसमें आप अपनी बकाया लोन राशि को किसी दूसरे बैंक/ लोन संस्थान में ट्रांसफर कर सकते हैं जो होम लोन पर कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। हालांकि, यह करने से पहले आपको नए बैंक/ लोन संस्थान के बारे में नीचे दिए गए पॉइंट्स को ध्यान में रखना चाहिए:
लोन अवधि के शुरुआती वर्षों में अपने होम लोन को ट्रांसफर करने से आपको ब्याज भुगतान पर अधिक बचत होती। और ऐसा करते समय, आपको अपनी लोन अवधि नहीं बढ़ानी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि आमतौर पर उधारकर्ता अपने लोन के शुरुआती वर्षों के दौरान अधिकांश ब्याज भुगतान करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको लंबी अवधि का विकल्प चुनना पड़ेगा और अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर से आप ज़्यादा बचत नहीं कर पायेंगे।
हालांकि, अगर आपके ऊपर आर्थिक बोझ अधिक है तो आप लोन की अवधि बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि इससे आप पर EMI का बोझ कम होगा। और इससे आप अपने वर्क बोनस, वृद्धि, किसी प्रकार के व्यावसायिक लाभ या निवेश से प्राप्त अन्य इनकम से प्रीपेमेंट भी कर सकते हैं। होम लोन बैलेंस ट्रांसफर (Home loan balance transfer) को तभी चुनें जब इससे आपको ठीक- ठाक बचत करने में या अपने आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिले।
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Home Loan पाएं
तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें
कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह
लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना
आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया
अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं
Home Loan Articles
View All ArticlesDisclaimer
पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।
पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।
APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।
पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001
₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू
₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू
