Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
विदेश में यात्रा करने वाले ज़्यादातर लोग पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड को तवज्जों देते हैं। क्योंकि कैश या ट्रैवलर्स चेक के मुकाबले क्रेडिट कार्ड ज़्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक माने जाते हैं। लेकिन क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किए गए फॉरेन ट्रांजैक्शन पर 'फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस' या ‘फॉरेक्स मार्कअप फीस’ देनी पड़ती है। यह फीस 0% से 3.5% तक हो सकती है। आमतौर पर अधिक वार्षिक फीस वाले प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पर यह कम या शून्य होती है, जो कार्ड जारी करने वाले बैंक पर निर्भर करती है।
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
विदेश में यात्रा करने वाले ज़्यादातर लोग पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड को तवज्जों देते हैं। क्योंकि कैश या ट्रैवलर्स चेक के मुकाबले क्रेडिट कार्ड ज़्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक माने जाते हैं। लेकिन क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किए गए फॉरेन ट्रांजैक्शन पर ‘फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस’ या ‘फॉरेक्स मार्कअप फीस’ देनी पड़ती है। यह फीस 0% से 3.5% तक हो सकती है। आमतौर पर अधिक वार्षिक फीस वाले प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पर यह कम या शून्य होती है, जो कार्ड जारी करने वाले बैंक पर निर्भर करती है।
फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस इन स्थितियों में लागू होती है:
जब आप डॉलर में भुगतान करते हैं, तब राशि पहले INR (भारतीय रुपये) में बदली जाती है। इसके बाद उस रकम पर फॉरेक्स मार्कअप फीस लगाई जाती है।
उदाहरण के तौर पर:
यदि आप डॉलर के अलावा किसी और मुद्रा (जैसे यूरो या पाउंड) में ट्रांजैक्शन करते हैं, तो उसे पहले डॉलर में बदला जाता है, और फिर डॉलर से भारतीय रुपये में। इसके बाद उस पर मार्कअप शुल्क और टैक्स लगाया जाता है। फाइनल अमाउंट आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में दिखता है।
फॉरेन ट्रांजैक्शन पर लगने वाले अन्य फीस व चार्ज़ेस
क्या हर पेमेंट मोड पर फॉरेक्स मार्कअप लगता है?
नहीं। कैश ट्रांजैक्शन, ट्रैवलर्स चेक, फॉरेक्स कार्ड और कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर मार्कअप शुल्क नहीं लगता।
कैश, क्रेडिट कार्ड या ट्रैवलर्स चेक में से कौन-सा बेहतर है?
विदेशों में यात्रा के लिए क्रेडिट कार्ड सबसे अच्छा विकल्प है, अगर उस पर 0% कन्वर्जन फीस हो। यह अधिक सुरक्षित है क्योंकि आप किसी गलत ट्रांजैक्शन को कैंसिल कर सकते हैं या डिस्प्यूट दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा कैश या ट्रैवलर्स चेक के मामले में नहीं मिलती। इसके अलावा, कैश और चेक चोरी होने का डर रहता है और ट्रैवलर्स चेक लेने और उसका इस्तेमाल करने के लिए कमीशन भी देना पड़ता है।
कितनी फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस लगी, यह कैसे पता करें?
क्रेडिट कार्ड लेते समय मिलने वाले ‘मोस्ट इंपोर्टेंट टर्म्स एंड कंडीशंस’ (MITC) हैंडबुक में ‘Foreign Currency Transactions fee’ के तहत इसकी जानकारी दी जाती है। इसके बारे में आप कस्टमर केयर से भी पूछ सकते हैं।
अगर मैं फॉरेन ट्रांजैक्शन का बिल समय पर नहीं भरता तो क्या होगा?
अगर आप तय तारीख तक पूरे बिल का भुगतान नहीं करते, तो बकाया राशि पर फाइनेंस चार्जेस (ब्याज) लागू होंगे।
क्या इंटरनेशनल खर्च के लिए अलग क्रेडिट लिमिट होती है?
आमतौर पर, बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनी इंटरनेशनल खर्च की लिमिट तय नहीं करते। हालांकि, कुछ बैंक कस्टमर्स को इंटरनेशनल स्पेंड लिमिट सेट करने का विकल्प देते हैं। यानी कस्टमर्स खुद एक लिमिट तय कर सकते हैं या इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन को चालू/बंद कर सकते हैं।
फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस क्या होती है?
फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस या फॉरेक्स मार्कअप फीस तब ली जाती है, जब आप विदेशी मुद्रा या इंटरनेशनल मर्चेंट से पेमेंट करते हैं।
फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस से कैसे बचें?
इससे बचने के लिए ऐसे ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप फीस वाले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें। साथ ही, विदेश में भुगतान करते समय हमेशा वहां की स्थानीय मुद्रा में ही पेमेंट करें जिससे करेंसी कंवर्जन में लगने वाले अतिरिक्त लागत से बचा जा सके।
क्या मैं विदेश में INR से भुगतान करने पर फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस से बच सकता हूं?
नहीं। आमतौर पर INR से भुगतान करने पर आप फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस से नहीं बच सकते। इतना ही नहीं, कई बार ऐसा करने पर मर्चेंट डाइनेमिक करेंसी कंवर्जन (DCC) लागू हो सकता है, जिसमें INR को कंवर्ट करने के लिए अधिक एक्सचेंज रेट लिया जाता है, जो खर्च को और बढ़ा सकता है।
क्या इंटरनेशनल वेबसाइट से ऑनलाइन शॉपिंग करने पर भी फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस लगती है?
हाँ, अगर मर्चेंट विदेश में स्थित है या विदेशी मुद्रा में चार्ज करता है, तो भले ही आप खरीदारी भारत से कर रहे हैं, तब भी ट्रांजैक्शन फीस लागू होगी। क्योंकि बैंक ऐसे पेमेंट को भी इंटरनेशल ट्रांजैक्शन मानते हैं और उस पर फॉरेक्स मार्क-अप फीस लेते हैं।
भारत में कौन से कार्ड फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस नहीं लेते?
ऐसे कार्ड जिनमें फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस नहीं ली जाती उनमें फेडरल स्केपिया, Ixigo AU, RBL बैंक वर्ल्ड सफारी और IDFC फर्स्ट मयूरा क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। ये कार्ड अक्सर विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन हैं।
विदेश में इस्तेमाल के लिए क्रेडिट कार्ड या फॉरेक्स कार्ड में से कौन-सा बेहतर है?
दोनों ही विकल्पों के अपने-अपने फायदे हैं। बिना फॉरेन ट्रांजैक्शन फीस वाला क्रेडिट कार्ड सुविधाजनक और फ्रॉड से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। जबकि फॉरेक्स कार्ड पर एडवांस में लॉक-इन एक्सचेंज रेट पर फॉरेन करेंसी लोड करने का विकल्प मिलता है। अगर आपके क्रेडिट कार्ड पर 0% फॉरेक्स फीस है, तो वह फॉरेक्स कार्ड जितना ही किफायती और ज़्यादा सुविधाजनक हो सकता है।