Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
चाहे ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या फिर किसी रेस्टोरेंट या मेडिकल बिल भरना हो, क्रेडिट कार्ड सभी तरह के खर्चों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार पेमेंट करते समय ट्रांजैक्शन डिक्लाइन हो जाता है। यह आम समस्या है और इसके पीछे कुछ स्पष्ट कारण होते हैं। इस लेख में हम उन 6 प्रमुख कारणों के बारे में जानेंगे जिनकी वजह से क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन फेल होता है और आप ऐसी स्थिति में क्या कदम उठा सकते हैं।
Check Pre-Approved Credit Card Offers
Check Now Check Pre-Approved Offersक्रेडिट लिमिट वह अधिकतम राशि है जिसका आप कार्ड के ज़रिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हर क्रेडिट कार्ड एक निर्धारित लिमिट के साथ आता है। आप अपनी निर्धारित सीमा से अधिक खर्च करने की कोशिश करते हैं, तो बैंक ट्रांजैक्शन डिक्लाइन कर देता है।
समाधान: खर्च करते समय अपनी क्रेडिट लिमिट का ध्यान रखें। हमेशा पूरी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल करने से बचें, इसका आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है। अगर लिमिट खर्चों के हिसाब से कम है तो बैंक से लिमिट बढ़ाने का अनुरोध करें।

कई बार कोई बड़ा ट्रांजैक्शन करने पर, कार्ड पिन या OTP बार-बार गलत डालने पर ट्रांजैक्शन डिक्लाइन कर दिया जाता है। क्योंकि ऐसे ट्रांजैक्शन बैंक को ‘संदिग्ध’ लग सकते हैं। इसलिए किसी फ्रॉड से आपको बचाने के लिए बैंक कार्ड को ब्लॉक या उस पर लॉक लगात देते हैं।
समाधान: आमतौर पर, ऐसे मामलों में बैंक की तरफ से आपको कॉल या मैसेज किया जाता है। आपको यह पुष्टि करनी होती है कि ट्रांजैक्शन आपके द्वारा ही किया गया है।
ऑनलाइन पेमेंट के समय कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट या CVV भरने में कोई गलती होने पर बैंक ट्रांजैक्शन रिजेक्ट कर देते हैं।
समाधान: हमेशा पेमेंट करते समय विवरणों को ठीक से जांचें।
कई बार किसी विदेशी वेबसाइट पर खरीदारी करते समय ट्रांजैक्शन डिक्लाइन हो जाता है। ऐसा तब होता है जब आपके क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन बंद हो। आमतौर पर, नए कार्ड्स पर अंतर्राष्ट्रीय और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होते हैं।
समाधान: अपने क्रेडिट कार्ड के ऐप या नेट बैंकिंग में जाकर ‘International Usage’ या ‘Online Transactions’ को इनेबल कर दें।
हर क्रेडिट कार्ड एक एक्सपायरी डेट के साथ आता है। अगर आपके क्रेडिट कार्ड की वैधता समाप्त हो गई है, तो वह काम नहीं करेगा।
समाधान: सबसे पहले अपने कार्ड की वैध्यता तिथि चेक करें। अगर कार्ड एक्सपायर हो चुका है, तो बैंक को नए कार्ड के लिए संपर्क करें। आमतौर पर बैंक एक्सपायरी से पहले ही नया कार्ड भेज देते हैं।
कार्ड के लॉक या फ्रीज़ होने पर भी ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है। कई बार लोग सुरक्षा कारणों से कार्ड को लॉक या फीज़ कर भूल जाते हैं।
समाधान: आप अपने नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप पर जाकर कार्ड को “Unlock” और “Freeze” कर सकते हैं।