Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
एसबीआई (SBI) भारत में एक पब्लिक सेक्टर का बैंक है। यह कई बैंकिंग सुविधाएं और सेवाएं अपने ग्राहकों को प्रदान करता है। जिसमें सेविंग्स अकाउंट, करंट अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) व रिकरिंग डिपॉज़िट (RD), होम लोन, पर्सनल लोन, और क्रेडिट कार्ड आदि शामिल हैं। एसबीआई (SBI) अपने सभी ग्राहकों को SBI YONO जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म भी प्रदान करता है। लेकिन, अधिकांश व्यक्ति अभी भी सभी ट्रांजैक्शन करने के लिए अपनी निकटतम बैंक शाखा में जाना पसंद करते हैं। इसलिए, बैंक ब्रांच में किसी भी बैंकिंग सेवा का लाभ उठाने के लिए, आपको एसबीआई बैंक टाइमिंग (SBI Bank Timings) के बारे में पता होना चाहिए।

|
एसबीआई (SBI) बैंक का कार्य-समय |
|
| दिन | समय |
| SBI बैंक का कार्य-समय
(सोमवार से शुक्रवार) |
सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे |
| शनिवार को SBI बैंक का कार्य-समय
(पहला, तीसरा, पांचवा शनिवार) |
सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे |
| शनिवार को SBI बैंक का कार्य-समय
(2 व 4 शनिवार) |
बंद |
| रविवार को SBI बैंक का कार्य-समय | बंद |
ध्यान दें: समय एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में भिन्न हो सकता है।
हालांकि अधिकांश एसबीआई शाखाएं ऊपर बताए गए समय पर काम करती हैं। कुछ सेवाएं शाम 4 बजे के बाद (कुछ मामलों में, 3:30 बजे) उपलब्ध नहीं हो सकती हैं। एसबीआई ने अपनी शाखाओं को उपलब्धता के आधार पर कुछ सेवाओं का समय तय करने का अधिकार दिया है। हालाँकि, अधिकांश सेवाएं दिन के पहले भाग में उपलब्ध होती हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि दिन के पहले भाग में ही बैंक जाएं।
अपने ग्राहकों को बैंकिंग घंटों के दौरान सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाने के लिए, एसबीआई ने अपने कर्मचारियों के लिए अलग-अलग दोपहर के भोजन के समय का प्रावधान किया है। यह ज्यादातर दोपहर 1 से 3 बजे के बीच होता है। हालांकि लंच के समय भी कुछ काउंटर चालू होते है ताकि ग्राहक दोपहर के भोजन के समय भी पैसे जमा या निकाल सकें, चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट जारी करना, एनईएफटी और आरटीजीएस फंड ट्रांसफर जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकें।
ये भी पढ़ें: एसबीआई RTGS फॉर्म भरने का तरीका जानें
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को NEFT/ RTGS सेवाओं का उपयोग करके किसी अन्य बैंक या किसी अन्य शाखा में फंड ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। कोई भी SBI खाताधारक एसबीआई (SBI) नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके फंड ट्रांसफर कर सकता है। SBI के ग्राहक बैंक शाखा में जाकर ऑफ़लाइन ट्रांसफ़र भी कर सकते हैं, जिसके लिए SBI बैंक का टाइम (SBI Bank Time) का पता होना चाहिए। SBI NEFT टाइमिंग और RTGS टाइमिंग इस प्रकार हैं:
| फंड ट्रांसफर | एसबीआई (SBI) बैंक कार्य-समय |
| NEFT | एसबीआई एनईएफटी वर्किंग आवर्स के दौरान उपलब्ध है। एनईएफटी सेवा चौबीसों घंटे और साल के 365 दिन उपलब्ध रहती है। NEFT ट्रांजैक्शन पूरे दिन में हर 30 मिनट के बैच में होते है। पहले की बात करें तो एनईएफटी के ज़रिये सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम के 6:30 बजे तक ही ट्रांजैक्शन किए जा सकते थे। इसे नेटबैंकिंग और एसबीआई योनो ऐप की मदद से किया जा सकता है।
|
| RTGS | SBI आरटीजीएस सेवा 24×7 ऑनलाइन उपलब्ध है जिसे एसबीआई नेटबैंकिंग और एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। यह सेवा बिना किसी कागज़ी प्रक्रिया के राशि को तुरंत लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसके साथ ही आरटीजीएस दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बैंक शाखाओं में उपलब्ध नहीं है।
|
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की छुट्टियां जानने के लिए यहां क्लिक करें
प्रश्न: एसबीआई शाखा बंद होने का समय क्या है?
उत्तर: SBI की ज्यादातर शाखाएं शाम 5 बजे बंद हो जाती हैं। हालांकि, व्यावसायिक आवश्यकताओं के आधार पर कुछ सेवाएं अभी भी शाम 6 बजे या उसके बाद तक प्रदान की जाती हैं।
प्रश्न: क्या SBI लंच का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक है?
उत्तर: एसबीआई कर्मचारी दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक अलग-अलग लंच समय का पालन करते हैं। इस प्रकार, ग्राहक दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच भी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
प्रश्न: क्या शनिवार को SBI बैंक की छुट्टी है?
उत्तर: एसबीआई महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को चालू रहता है और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहता है।
प्रश्न: क्या SBI ब्रांच सुबह 9 बजे खुलती है?
उत्तर: एसबीआई की कुछ शाखाएं सुबह 9 बजे खुलती हैं जबकि कुछ शाखाएं सुबह 10 बजे बैंकिंग कार्य शुरू करती हैं।
प्रश्न: क्या सभी ब्रांच बैंकिंग समय के दौरान एनईएफटी और आरटीजीएस प्रदान करती हैं?
उत्तर: केवल वे शाखाएं जो एनईएफटी और आरटीजीएस के लिए सक्षम हैं, बैंकिंग समय के दौरान यह सुविधा प्रदान करती हैं। ऐसी एनईएफटी और आरटीजीएस-सक्षम शाखाओं की सूची एनईएफटी के लिए http://www.rbi.org.in/scripts/neft.aspx और आरटीजीएस के लिए http://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/RTGS/DOCs/RTGEB1110.xls पर देखी जा सकती है। उन शाखाओं के लिए जहां ऐसी सुविधाएं सक्षम नहीं हैं, लोग एसबीआई योनो ऐप या नेटबैंकिंग के माध्यम से सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।