Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) 9.95% प्रति वर्ष से शुरू होने वाले दर पर ग्राहक को गोल्ड लोन की पेशकश करता है। बैंक 1 करोड़ रुपये तक की लोन राशि और 1 वर्ष तक की लोन अवधि के प्रदान करता है। आवेदक अपने सोने के आभूषण या सोने के सिक्कों को सिक्योरिटी/कोलैटरल के रूप में गिरवी रखकर अपनी व्यक्तिगत या व्यवसाय-संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं।
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन की विशेषताएं | |
| ब्याज दर | 9.95% प्रति वर्ष |
| भुगतान अवधि | 1 साल तक |
| लोन राशि | 1 करोड़ रुपये तक |
| एलटीवी रेश्यो | गिरवी रखे गए 22 कैरेट सोने के मूल्य का 85% तक |
| प्रोसेसिंग फीस | 1,000 रुपये तक |
| अप्रेजल फीस | लोन राशि का 0.4%, न्यूनतम ₹100 और अधिकतम ₹500 |
ब्याज दर 25 मार्च 2025 तक अपडेट की गई है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.95% प्रति वर्ष से शुरू होती है। हालांकि विभिन्न लोन योजनाओं के लिए दी जाने वाली गोल्ड लोन ब्याज दरें निम्न प्रकार हैं:
| गोल्ड लोन स्कीम | ब्याज दरें |
| यूनियन कृषि कामधेनु गोल्ड लोन स्कीम | 10.00% प्रति वर्ष |
| यूनियन गोल्ड लोन-एग्रीकल्चर | 10.00% प्रति वर्ष |
| यूनियन स्वर्णा शक्ति लोन स्कीम- रिटेल | 9.95% प्रति वर्ष |
| यूनियन MSME गोल्ड लोन प्लस | 9.95% प्रति वर्ष |
नोट- 22 कैरेट से कम और 18 कैरेट तक के लिए ब्याज दर 0.25% अधिक लागू होगी।
| विवरण | शुल्क |
| प्रोसेसिंग फीस |
|
| विवरण | शुल्क |
| अप्रेजल फीस | लोन राशि का 0.4%, न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 500 रुपये |
उद्देश्य
यूनियन गोल्ड लोन (एमएसएमई) आवेदक को उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है।
लोन अवधि
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन (MSME) का भुगतान 1 साल तक किया जा सकता है।
लोन की राशि
यूनियन गोल्ड लोन (एमएसएमई) के लिए लोन राशि 18-20 कैरेट सोने के लिए 5 लाख रुपये और 22 कैरेट सोने के लिए 50 लाख रुपये तक है।
एलटीवी रेश्यो
उद्देश्य
यूनियन गोल्ड लोन (रिटेल) व्यक्तियों को उनकी व्यक्तिगत और व्यवसाय संबंधी जरूरतों को पूरा करने की अनुमति देता है।
लोन अवधि
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन (रिटेल) का भुगतान 1 वर्ष तक की अवधि तक किया जा सकता है।
लोन की राशि
यूनियन गोल्ड लोन (रिटेल) राशि 18-20 कैरेट सोने के लिए 5 लाख रुपये तक और 22 कैरेट सोने के लिए 50 लाख रुपये तक है।
एलटीवी रेश्यो
उद्देश्य
स्वर्ण शक्ति लोन योजना (रिटेल) आवेदक को उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने और घर खरीद/निर्माण की अनुमति देती है।
लोन अवधि
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्वर्ण शक्ति लोन योजना (रिटेल) का भुगतान 1 वर्ष तक की अवधि तक किया जा सकता है।
लोन राशि
राशि 18-20 कैरेट सोने के लिए 5 लाख रुपये तक और 22 कैरेट सोने के लिए 20 लाख रुपये तक है।
एलटीवी रेश्यो
उद्देश्य
यूनियन एमएसएमई गोल्ड लोन प्लस व्यापार से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाता है।
लोन अवधि
यूनियन एमएसएमई गोल्ड लोन प्लस का भुगतान 1 वर्ष तक की अवधि तक किया जा सकता है।
लोन राशि
राशि 18-20 कैरेट सोने के लिए 5 लाख रुपये तक और 22 कैरेट सोने के लिए 50 लाख रुपये तक है।
एलटीवी रेश्यो
उद्देश्य
यूनियन सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट गोल्ड लोन कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान करता है।
लोन राशि
यूनियन सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट गोल्ड लोन के लिए लोन राशि 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक है।
एलटीवी रेश्यो
लोन की राशि
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 22 कैरेट सोने के लिए 1 करोड़ रुपये तक और 18/20 कैरेट के हॉलमार्क सोने के लिए 5 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन की पेशकश करता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन आवेदकों को दी जाने वाली लोन राशि कोलैटरल के रूप में पेश किए गए सोने के वजन, शुद्धता, सोने की मार्किट कीमत और गोल्ड लोन आवेदक के लिए निर्धारित एलटीवी रेश्यो पर निर्भर करती है।
अवधि
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अपनी गोल्ड लोन योजनाओं के लिए लोन अवधि 1 वर्ष तक की है।
भुगतान
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एकमुश्त या पार्ट पेमेंट भुगतान के माध्यम से लोन की रीपेमेंट कर सकते है। हालांकि, लोन राशि को ब्याज राशि के साथ एक वर्ष के भीतर चुकाया जाना चाहिए।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गोल्ड लोन प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि, बैंक आमतौर पर अपने आवेदकों से नीचे उल्लिखित गोल्ड लोन दस्तावेज़ जमा करने के लिए कहते हैं: