Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आप भारत में कई बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं, जिनमें से कई आयकर अधिनियम, 1961 के तहत टैक्स कटौती और छूट देती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी कई योजनाओं के बारे में बताएंगें जिसमें आप आसानी से निवेश कर सकते हैं, टैक्स लाभ ले सकते हैं, प्री-मेच्योर और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सेविंग स्कीम्स आमतौर पर भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है ताकि लोग छोटी-छोटी राशि निवेश करके अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इन स्कीम्स में अधिकतर सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदत्त स्कीम्स शामिल होती है, इसलिए ये रिस्क फ्री और गारंटीड रिटर्न वाले होते हैं। साथ ही कई स्कीम्स टैक्स बेनिफिट वाले होते हैं। जिनके बारे में विस्तार से नीचे टेबल में बताया गया है:
| बचत योजना | ब्याज़ दर | मूलधन पर टैक्स कटौती | ब्याज़ टैक्स योग्य? |
| पोस्ट ऑफिस बचत अकाउंट | 4.0% | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट | 6.7% | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना | 7.4% | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (1 वर्ष) | 6.9% | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (2 वर्ष) | 7.0% | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (3 वर्ष) | 7.1% | नहीं | हाँ |
| पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (5 वर्ष) | 7.5% | हाँ | हाँ |
| किसान विकास पत्र (केवीपी) | 7.5% | नहीं | हाँ |
| पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF) | 7.1% | हाँ | नहीं |
| सुकन्या समृद्धि योजना | 8.2% | हाँ | नहीं |
| राष्ट्रीय बचत पत्र | 7.7% | हाँ | नहीं |
| ईएलएसएस (इक्विटी लिंक्ड बचत योजना) | मार्केट लिंक्ड | हाँ | हाँ# |
| एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजना) | मार्केट लिंक्ड | हाँ | हाँ** |
| टैक्स सेविंग एफडी | 8.25%* | हाँ | हाँ |
| वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) | 8.2.% | हाँ | हाँ |
*ब्याज दरें 4 अक्टूबर 2024 को अपडेट की गई हैं।
*मुख्य बैंकों में सबसे ज़्यादा दर. सभी बैंकों की अलग-अलग दरें हैं.
*लम्बी अवधि के निवेश फायदे पर 10% टैक्स दर. 1 लाख रु. तक के फायदे पर टैक्स छूट.
*40% टैक्स मुक्त.
ये बैंक बचत खाते की तरह ही है, जिसे डाकघर में रखा जाता है। एक डाकघर में केवल एक ही खाता खोला जा सकता है और इसे एक डाकघर से दूसरे डाकघर में ट्रांसफर किया जा सकता है। आप किसी नाबालिग के नाम पर भी खाता खोल सकते है। ब्याज दर 4% है, जो टैक्सेबल है।
डाकघर बचत खाता के तहत आपके कुल बचत पर ब्याज के तौर पर सालाना 10,000 रु की कटौती की जाएगी, जो कि आयकर अधिनियम-1961 का धारा 80TTA के तहत लागू होगा। जो खाताधारक चेक नहीं चाहते हैं उन्हें कम से कम 50 रु. बैलेंस रखना होगा और चेक रखने वाले खाताधारकों को 500 रु.का न्यूनतम बैलेंस मैनटेन होगा।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
रेकरिंग डिपॉजिट में कस्टमर को हर महीने एक निश्चित राशि किसी खास अवधि के लिए जमा करना होता है। जिस पर 6.7% की दर से ब्याज मिलता है। ब्याज दरों की कम्पाउंडिंग तिमाही आधार पर होती है। इस खाते की मैच्योरिटी अवधि 5 साल के लिए होती है, जिसे और 5 साल के लिए बढ़ाकर 10 साल के लिए किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस आरडी 100रु. के निवेश से भी शुरू की जा सकती है और अधिकतम कितने भी पैसे जमा कर सकते हैं। हालांकि आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स (TDS) कटता है।
इस योजना में आपको उस जमा राशि के बदले ब्याज़ मिलता है जिसे आप पोस्ट ऑफिस के पीओएमआईसी अकाउंट में करते हैं। न्यूनतम जमा राशि 1000 रु. है और अधिकतम 9 लाख रु. (15 लाख जॉइंट अकाउंट के लिए)। इस पर मिलने वाली ब्याज़ दर 7.4% है। आप एक पोस्ट ऑफिस में कितने भी पीओएमआईसी अकाउंट खोल सकते हैं लेकिन सभी में जमा राशि मिलाकर अधिकतम सीमा से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। इसकी अवधि पाँच वर्ष है।
आप ईसीएस सुविधा की मदद से POMIS से मिलने वाला ब्याज़ सीधा अपने सेविंग अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं। खाता खोलने के एक साल बाद आप इसमें से समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन ऐसा करने पर1 से 3 वर्ष के बीच जमा राशि का 2% जुर्माना लगता है। और 3 वर्ष के बाद ऐसा करने पर जुर्माना जमा राशि का 1% है।
ये बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की तरह है। इसमें निवेश के लिए न्यूनतम राशि 1000 रु. है और अधिकतम के लिए कोई निवेश सीमा नहीं है। ब्याज़ दरें निम्नलिखित हैं:
| अवधि | 1 जुलाई से 30 सितंबर |
| 1 वर्ष | 6.9% |
| 2 वर्ष | 7.0% |
| 3 वर्ष | 7.1% |
| 5 वर्ष | 7.5% |
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
ज्यादातर, सरकारी योजनाओं को विश्वसनीयता, सुरक्षा और निर्भरता के कारण अच्छा निवेश माना जाता है। आइए इन पर एक नज़र डालें:
इसमें वार्षिक 7.5% की कंपाउंड ब्याज़ दर मिलती है। इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है। निवेश अमाउंट हर 115 महीनों में दोगुना हो जाता है। इसमें निवेश होने वाली न्यूनतम राशि 1000 रु. है। इसके बाद आप अधिकतम कितना भी निवेश कर सकते हैं।
इसे शुरू करने के 2.5 वर्ष बाद आप समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं। केवीपी सिंगल या जॉइंट अकाउंट दोनों द्वारा लिया जा सकता है। इसे अवयस्क (माइनर) के नाम पर भी खरीदा जा सकता है। इस योजना में कोई टैक्स लाभ नहीं मिलता है। यह योजना निवेश या ब्याज पर कोई टैक्स छूट नहीं देती है।
इस पर 7.1% ब्याज़ दर मिलती है। इसकी अवधि 15 वर्ष है और जो हर पाँच साल में अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई जा सकती है। इसमें होने वाला निवेश आयकर धारा 80 सी के तहत टैक्स कटौती में आता है और इसपर मिलने वाले ब्याज़ पर टैक्स नहीं लगता है। आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में पीएफएफ अकाउंट खोल सकते हैं।
कुछ बैंक जैसे आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक भी पीएफएफ अकाउंट खोलते हैं। आप अकाउंट खोलने के पाँच साल बाद निवेश का कुछ पैसा निकाल सकते हैं। अकाउंट खोलने के तीन वर्ष बाद आप अकाउंट में जमा राशि को लोन के रूप में ले सकते हैं। आप यहाँ पीएफएफ के बारे में और पढ़ सकते हैं। इसमें वार्षिक न्यूनतम निवेश 500 रु. है और अधिकतम 1.5 लाख प्रति वर्ष।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
सरकार ने बच्चियों के लिए एक बचत योजना की शुरुआत की है। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी, ये एक बचत खाता है जिसकी अवधि 21 वर्ष है। माता-पिता बच्ची के लिए ये अकाउंट खोल सकते है और उसकी उम्र 10 वर्ष या उस से कम होनी चाहिए।
इसकी शुरुआत बच्चियों के लाभ के लिए की गई है जिसकी उम्र 10 वर्ष या उस से कम हो। इस पर 8.2% की ब्याज़ दर मिलती है। इसमें न्यूनतम निवेश 1000 रु. और अधिकतम 1.5 लाख रु. होता है। इस अकाउंट को बच्ची के लिए माता-पिता/अभिभावक खोल सकते हैं। माता-पिता/अभिभावक अधिकतम दो बच्चियों के लिए दो अकाउंट खोल सकते हैं। ये योजना अकाउंट खोलने के 21 वर्ष बाद या लड़की की उम्र 18 वर्ष होने के बाद शादी होने पर मेच्योर हो जाती है। लड़की 18 वर्ष उम्र होने के बाद जमा राशि का 50% तक निकाल सकती है, चाहे वो शादीशुदा हो या ना हो।
राष्ट्रीय सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) सरकार समर्थित एक सुरक्षित निवेश योजना है। जिसमें कस्टमर 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। निवेश की न्यूनतम राशि 100 रु. है और अधिकतम कितना भी निवेश कर सकते हैं। इस योजना पर 7.7% का ब्याज दर मिलता है, जो कंपाउंडिंग के आधार पर ऑफर किया जाता है। लेकिन ब्याज की राशि 5 साल के अंत पर ही खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के तहत कस्टमर को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट भी मिलती है। वर्तनान योजना को एनएससी VIII कहते हैं।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
इक्विटी लिंक्ड बचत योजना (ईएलएसएस) एक तरह का म्यूच्यूअल फण्ड है। ईएलएसएस की अवधि तीन वर्ष होती है, भारत में मौजूद टैक्स बचत योजनाओं में इसकी अवधि सबसे कम है। इसमें वार्षिक 1.5 लाख रु. तक के निवेश आयकर धरा 80 सी पर टैक्स कटौती की अनुमति है। इस पर मिलने वाले लाभ पर भी टैक्स लगता है अगर लाभ की दर 10% तक हो।
डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स के तहत ईएलएसएस फंड्स से मिलने वाले डिविडेंड (लाभांश) पर भी 10% टैक्स लगेगा। ईएलएसएस अपना लगभग 80% इक्विटी (स्टॉक्स) में लगाते हैं। आप यहाँ इसके बारे में और जान सकते हैं। इसमें न्यूनतम निवेश 100 रु. है, हालाँकि ये फण्ड पर भी निर्भर करता है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है लेकिन वार्षिक 1.5 लाख रुपय तक के निवेश पर टैक्स कटौती की अनुमति है।
राष्ट्रीय पेंशन योजना, इसे पहले नई पेंशन योजना के रूप में जाना जाता था। ये एक ऐसा पेंशन सिस्टम है जो भारत के सभी नागरिकों के लिए खुला है। एनपीएस अपने सदस्यों के निवेश को इक्विटी (स्टॉक्स) और कर्ज़ में निवेश करता है और पेंशन अमाउंट इस पर निर्भर करता है कि वो किया गया निवेश कैसे प्रदर्शन कर रहा है। कोई भी भारतीय जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो वो एनपीएस में अकाउंट खोल सकता है।
एनपीएस 60 की उम्र में मेच्योर हो जाती है लेकिन इसे 70 की उम्र तक बढ़ाया जा सकता है। NPS अकाउंट खोलने के तीन वर्ष बाद आप घर खरीदने, बच्चों की शिक्षा और मेडिकल इमरजेंसी के लिए जमा राशि का 25% निकाल सकते हैं। इस अकाउंट में न्यूनतम वार्षिक राशि 1000 रु. जमा करनी होती है और अधिकतम के लिए कोई सीमा नहीं है लेकिन वार्षिक 2 लाख रु. तक के जमा पर आयकर धारा 80C और 80 CCD (1B) के तहत टैक्स कटौती होती है।
टैक्स सेविंग एफडी में 1.5 लाख रुपये तक प्रति वर्ष के निवेश पर आयकर बचत अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स कटौती होती है। उदाहरण, अगर आप टैक्स सेविंग एफडी में 1 लाख रु. निवेश करते हैं और आपका टैक्स स्लैब 20% है तो आपको टैक्स के रूप में 20,000 रु. की बचत होगी (1 लाख रुपए का 20%)।
इस FD की अवधि पाँच साल होती है और इसे किसी भी सार्वजानिक या निजी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। इस पर मिलने वाला ब्याज़ पर आपके टैक्स स्लैब के तहत टैक्स लगेगा। ये उनके लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम जोखिम में लाभ चाहते हैं। इसमें न्यूनतम निवेश 100 रु. है और अधिकतम के लिए कोई सीमा नहीं है लेकिन वार्षिक 1.5 लाख रु. से ज़्यादा के निवेश पर टैक्स लगेगा।
| बैंक | टैक्स-सेवर एफडी ब्याज दरें | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| SBI | 6.50% | 7.50% |
| HDFC Bank | 7% | 7.50% |
| ICICI Bank | 7% | 7.50% |
| Kotak Mahindra Bank | 6.20% | 6.70% |
| Bank of Baroda | 6.50% | 7.15% – 7.50% |
ब्याज दरें 3 जनवरी 2024 के अनुसार, सोर्स- बैंक वेबसाइट
वो वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या उस से ज़्यादा है उनके लिए दो मुख्य बचत योजनाएं उपलब्ध हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) और प्रधानमंत्री वया वंदना योजना (पीएमवीवीवाई), ये दोनों ही योजनाएं एफडी के मुकाबले ज़्यादा ब्याज़ दर ऑफर करती हैं। एससीएसएस में वार्षिक 1.5 लाख रु. तक के वार्षिक निवेश पर आयकर धारा 80 सी के तहत टैक्स कटौती भी मिलती है।
एससीएसएस 60 वर्ष से ज़्यादा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है और इस पर 8.2% की ब्याज़ दर मिलती है। आप एससीएसएस अकाउंट के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस में आवेदन कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम निवेश 1000 रु. और अधिकतम 15 लाख रु. है। इसकी अवधि पाँच वर्ष है जिसे और तीन वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
अवधि बढ़ाने के लिए आपको योजना मेच्योर होने के एक साल के अंदर आवेदन करना होगा। इसमें 1.5 लाख रु. तक के वार्षिक निवेश पर आयकर धरा 80सी के तहत टैक्स कटौती होती है लेकिन इस पर मिलने वाले ब्याज़ पर टैक्स लगता है। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद आप अवधि खत्म होने से पहले जमा राशि निकाल सकते हैं। ऐसा करने पर जुर्माना है, 1-2 वर्ष के बीच जमा राशि का 1.5% और दो वर्ष के बाद 1%।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
यूएलआईपी खासतौर पर लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट है जिसमें निवेश भी किया जा सकता है। यानी लाइफ इंश्योरेंस प्रोटेक्शन के साथ वेल्थ क्रिएशन का मौका भी मिलता है। इस योजना के तहत इक्विटी या डेब्ट में निवेश किया जाता है, जो म्युचुअल फंड की तरह ही काम करता है।
इस योजना में फंड के आधार पर निवेश की रकम अलग-अलग हो सकती है। हालांकि कम से कम 2,500 रु. निवेश कर सकते हैं और अधिकतम कितनी भी। योजना के मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट भी प्रदान करता है।
महिला सम्मान बचत पत्र महिलाओं के लिए शुरू की गई एक खास योजना है। जो ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत लॉन्च की गई। इसमें महिलाएं और लड़कियां दो साल (मार्च 2025) के लिए निवेश कर सकती हैं। इसका ब्याज दर 7.5% है। योजना की मैच्योरिटी से पहले भी पार्शियल विड्रॉल कर सकते हैं।
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी हालिया नोटिफिकेशन के तहत डाकघर में खाता खुलवाने के लिए आधारकार्ड और पैनकार्ड नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपके पास आधारकार्ड नहीं है तो आधार आवेदन पत्र या आधार इंरोलमेंट आईडी डाकघर में जमा करवाना होगा। वो भी खाता खुलवाने के 6 माह के अंदर।
यदि आपका खाता डाकघर में पहले से है और आपने अबतक अपना आधारकार्ड नंबर नहीं दिया है तो 6 माह के अंदर दें दे। और अगर खाता खुलवाते समय पैन कार्ड भी नहीं दिया है तो 2 माह के अंदर दें दे। खासकर निम्नलिखित कारकों को पूरा करने वाले:
अगर 6 माह के अंदर आधारकार्ड नंबर और 2 माह के भीतर पैनकार्ड नंबर डाकघर को न देने पाने की स्थिती में कस्टमर का खाता फ्रिज हो जाएगा और पैन व आधार जमा करने पर ही दोबारा शुरू हो पाएगा।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. कौन सी सरकार समर्थित स्कीम उच्च ब्याज दर ऑफर करती है?
उत्तर: वर्तमान में सीनियर सीटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इन योजनाओं पर Q4 वित्त वर्ष 2023-24 के तहत 8.2% की दर से ब्याज मिल रहा है, जो सरकार समर्थित अन्य योजनाओं की तुलना में अधिक है।
प्रश्न. क्या डाकघर बचत योजना में छात्र निवेश कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, वरिष्ठ नागिरकों को छोड़कर, जिन छात्रों की आयु 18 वर्ष से अधिक है वह इस योजना में निवेश कर सकते हैं।
प्रश्न. डाकघर सेविंग स्कीम्स में लगने वाले विभिन्न फीस और शुल्क कौन से हैं?
उत्तर: डाकघर के अलग-अलग सेविंग स्कीम्स में लगने वाले विभिन्न फीस और चार्जेस निम्न प्रकार है:
| डुप्लीकेट पासबुक जारी करने पर लगने वाला शुल्क | ₹50 |
| बैंक स्टेटमेंट | ₹20 पर केस |
| पासबुक खो जाने पर नया पासबुक जारी करने पर | ₹10/ रजिस्ट्रेशन |
| कैंशलेशन/नॉमिनेशन चार्ज | ₹50 |
| अकाउंट ट्रांसफर फीस | ₹100 |
| चेक डिसऑनर चार्ज | ₹100 |
| अन्य सरकारी योजनाएं |
| अटल पेंशन योजना |
| बालिका समृद्धि योजना |
| श्रम सुविधा पोर्टल |
| भामाशाह योजना |
| प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना – PMMVY |