Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एसबीआई नेट बैंकिंग (SBI Net Banking) सेवा शुरू की है। जिसके बारे में इस लेख के ज़रिये विस्तार से बताया गया है।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
समय के साथ तालमेल बनाए रखने और ग्राहकों को अच्छी सेवाएं देने के लिए, एसबीआई ने अपनी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शुरू की है। एसबीआई बैंक खाताधारक अपने घरों या कार्यालयों में आराम से बैठकर वित्तीय ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते हैं।
SBI नेट बैंकिंग के द्वारा निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं:
|
एसबीआई नेट बैंकिंग सुविधाएं |
||
| अकाउंट की जानकारी | अकाउंट स्टेटमेंट | आखिरी 10 ट्रांजैक्शन |
| नॉमिनेशन व PAN की जानकारी | CIBIL चैक करना | पासवर्ड बदलना |
| प्रोफाइल की जानकारी अपडेट करें | बैंक से आधार लिंक करें | NPS पेमेंट |
| SBI के फंड ट्रांसफर | SBI से अलग फंड ट्रांसफर | डोनेशन |
| डिमांड ड्राफ्ट रिक्वेस्ट | SBI कलेक्ट | SBI mCash |
| वेस्टर्न यूनियन फंड ट्रांसफर | बिल | मोबाइल रीचार्ज |
| SBI लाइफ प्रीमियम पेमेंट | SBI जनरल प्रीमियम पेमेंट | SBI MF SIP रजिस्ट्रेशन |
| FD इनवेस्टमेंट | ब्याज सर्टिफिकेट जारी करना | RD |
| टैक्स भुगतान | फॉर्म 26AS देखें | इनकम टैक्स ई-फाइलिंग |
| ATM कार्ड सुविधाएं | सोवरन गोल्ड बॉऩ्ड | ऑनलाइन लॉकर |
एसबीआई अकाउंट होल्डर्स होम ब्रांच में जाकर इंटरनेट बैंकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा और बैंक अधिकारी को जमा करना होगा। जिसके बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट होता है और यूजर को डाक द्वारा रजिस्टर्ड पते पर भेजा जाता है। रजिस्ट्रेशन का तरीका निम्नलिखित है:
ये भी पढ़ें: एसबीआई नेट बैंकिंग अकाउंट को कैसे एक्टिवेट करें
यह वन टाइम प्रक्रिया है और खाताधारक को केवल एसबीआई नेट बैंकिंग खाते में पहली बार लॉग-इन करते समय यह करना होता है। इसका तरीका निम्नलिखित होता है:
ये भी पढ़ें: प्रोफाइल पासवर्ड का प्रयोग कर कैसे अपना नेट बैंकिंग पासवर्ड बदलें
एक खाताधारक अपने एसबीआई नेटबैंकिंग पासवर्ड को जितनी बार चाहे उतनी बार अपडेट कर सकता है। बैंक इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है। निम्नलिखित तरीके से व्यक्ति अपने SBI नेट बैंकिंग पासवर्ड को रीसेट कर सकता है:
खाताधारक एसबीआई नेट बैंकिंग के माध्यम से एक बैंक खाते से दूसरे खाते में में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। निम्नलिखित तरीकों से ग्राहक फंड ट्रांसफर कर सकते हैं:
कोई व्यक्ति SBI खाते से विभिन्न अन्य खातों में ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकता है। ऐसे खातों की लिस्ट निम्नलिखित है:
| एसबीआई नेट बैंकिंग फंड ट्रांसफर विकल्प | |
| SBI खातों में | दूसरे SBI अकाउंट में |
| अन्य खातों में | क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान |
| इंटरनेट फंड ट्रांसफर | SBI कलेक्ट |
| डोनेशन | वेस्टर्न यूनियन सेवाएं |
| स्टेट बैंक mCash | डिमांड ड्राफ्ट जारी करना |
ये भी पढ़े: SBI क्विक ट्रान्सफर
एसबीआई अपने नेट बैंकिंग को SBI ऑनलाइन पोर्टल नामक एक अत्यधिक सुरक्षित पोर्टल के माध्यम से मैनेज करता है। इस पोर्टल के माध्यम से रिटेल और कॉर्पोरेट ग्राहकों को सभी ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करता है।
इस पोर्टल को ग्राहकों के ऑनलाइन डेटा को सुरक्षित करने के लिए नयी टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। SBI नेट बैंकिंग में एक सुरक्षित सॉफ्टवेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर है जो देश भर में अपनी शाखाओं के सभी डेटा की सुरक्षा करता है।
मूल रूप से, रिटेल सेवा बैंक और ग्राहक के रूप में सीधा संपर्क है। कॉर्पोरेट बैंकिंग में, बैंक कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ काम करता है। SBI, अपनी रिटेल नेट बैंकिंग सेवा में, अपने ग्राहकों को कई सेवाएँ प्रदान करता है। ये सेवाएँ निम्नलिखित हैं:
SBI रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों ही प्रकार के ग्राहकों के साथ बैंकिंग करता है। SBI कॉर्पोरेट नेट बैंकिंग के में कॉर्पोरेट को दी जाने वाली कुछ प्रमुख सेवाएं निम्नलिखित हैं:
कोई भी ऑनलाइन बैंकिंग सेवा देने वाले के पास बहुत सारे ग्राहकों का महत्वपूर्ण डेटा होता है। इसीलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि बैंकिंग पोर्टल ऑनलाइन सेवाओं को पूरा करने के लिए एक सुरक्षित सर्वर का उपयोग करता है। SBI नेट बैंकिंग सेवा भी अपने ग्राहकों को दैनिक आधार पर फाइनेंनशियल ट्रांजैक्शन को पूरा करने में सक्षम बनाती है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि डेटा की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है, SBI ट्रांजैक्शन को कवर करने के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है। इंटरनेट ट्रांजैक्शन एक एन्क्रिप्टेड SLL माध्यम का उपयोग करके किया जाता है। सुरक्षा के लिहाज से क्वालिटी एश्योरेंस के तौर पर SBI को दिया गया EV SSL सर्टिफिकेट इस बात का सबूत है कि SBI अपने ग्राहकों को फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल करने में सबसे ज़्यादा सिक्योरिटी का इस्तेमाल करता है। इस सुरक्षा विशेषता को वैरी-साइन के रूप में जाना जाता है और इसकी प्रमुख सुरक्षा विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
जबकि बैंक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुरक्षा दुरुस्त करने में अपना काम कर रहा है, फिर भी ग्राहकों के लिए हमेशा अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही उनके लिए बङे नुकसान का कारण बन सकती है। सुरक्षा उपाय अभी भी टैक्निकल हैं और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा मैनेज किए जाते हैं इसलिए अभी भी फ्रॉड किया जाना संभव है। इस प्रकार, बैंक अपनी तरफ से सुरक्षा के लिए यूजर को कई दिशानिर्देश देता है। इनमें से कुछ दिशानिर्देश निम्नलिखित हैं: