Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन ब्याज दरें 2026

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन हाइलाइट्स

ब्याज दरें 7.10% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि मार्केट वैल्यू का 90% तक
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग फीस ₹3,500 से ₹60,000 (GST अतिरिक्त)

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) होम लोन ब्याज दर के प्रकार

बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों रेट पर होम लोन ऑफर करता है। होम लोन की ब्याज दरें आवेदक के क्रेडिट प्रोफाइल, ब्याज के प्रकार और सिबिल स्कोर आदि पर निर्भर करता है।

  • फ्लोटिंग रेट - बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऑफर की जाने वाली फ्लोटिंग ब्याज दरें 7.10% प्रति वर्ष से शुरू है। इसे वेरिएबल रेट भी कहा जाता है और ये दरें RBI के रेपो रेट से जुड़ीं होती हैं यानी रेपो रेट में बदलाव होने से फ्लोटिंग दरों में भी बदलाव होता है।
  • फिक्स्ड रेट- बैंक ऑफ इंडिया की फिक्स्ड ब्याज दरें 10.65% प्रति वर्ष से शुरू होती है। ये दरें MCLR से जुड़ी होती हैं और पूरे लोन अवधि एक समान रहती हैं।

बैंक ऑफ इंडिया की होम लोन ब्याज दरें

सिबिल स्कोर अनुसार नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा आवेदकों को BOI द्वारा दी जाने वाली होम लोन की मौजूदा ब्याज दरें निम्न प्रकार हैं:

फ्लोटिंग ब्याज दरें

सिबिल स्कोर ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
सैलरीड सेल्फ-एंप्लॉयड
840 से अधिक 7.10% 7.10%
825 से 839 7.25% 7.25%
800 से 824 7.25% 7.25%
760 से 799 7.40% 7.50%
725 से 759 7.90% 8.00%
700 से 724 8.40% 8.45%
700 से कम 10.00% 10.00%

फिक्स्ड ब्याज दरें

सिबिल स्कोर ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
सैलरीड सेल्फ-एंप्लॉयड
840 से अधिक 10.65% 10.65%
825 से 839 10.65% 10.65%
800 से 824 10.65% 10.65%
760 से 799 10.65% 10.65%
725 से 759 10.75% 10.75%
700 से 724 10.95% 11.00%
700 से कम 12.55% 12.55%

कम ब्याज दर पर बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन कैसे पाएं?

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन लेने का विचार कर रहे हैं और चाहते हैं कि कम ब्याज दर पर लोन मिले तो आप निम्नलिखिति बातों पर अमल कर सकते हैं:

  • अपना क्रेडिट स्कोर 760 या इससे अधिक रखें
  • ज़्यादा डाउनपेमेंट करें ताकि लोन राशि कम लेनी पड़े
  • अपना EMI/NMI रेश्यो 50% से कम रखें
  • प्री-अप्रूव्ड होम लोन ऑफर चेक करें
  • आमतौर पर बैंक त्योहारों के समय ब्याज दरों या प्रोसेसिंग फीस में छूट देते हैं, तो ऐसे अवसर पर नज़र बनाए रखें।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Bank Of India पाएं

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की EMI

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की मासिक किस्त तीन चीजों- लोन राशि, ब्याज दरें और लोन अवधि पर निर्भर करती है। अवधि छोटी होने से ईएमआई ज़्यादा लेकिन कुल ब्याज लागत कम भरनी पड़ती है। जबकि लंबी अवधि होने से ईएमआई कम लेकिन कुल ब्याज लागत ज़्यादा होता है। यहां अलग-अलग अवधि और लोन राशि अनुसार ईएमआई की गणना की गई है। अपने होम लोन की ईएमआई जानने के लिए आप पैसाबाज़ार होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग भी कर सकते हैं।

अलग-अलग अवधि के लिए BOI होम लोन EMI

ब्याज दरें (प्रति वर्ष) लोन राशि लोन अवधि EMI
7.10% ₹30 लाख 10 साल ₹34,987
7.10% ₹30 लाख 13 साल ₹29,505
7.10% ₹30 लाख 15 साल ₹27,133
7.10% ₹30 लाख 20 साल ₹23,493
7.10% ₹30 लाख 25 साल ₹21,395

अलग-अलग लोन राशि के लिए BOI होम लोन EMI

ब्याज दरें (प्रति वर्ष) लोन राशि लोन अवधि EMI
7.10% ₹20 लाख 30 साल ₹13,441
7.10% ₹22 लाख 30 साल ₹14,785
7.10% ₹25 लाख 30 साल ₹16,801
7.10% ₹30 लाख 30 साल ₹20,161
7.10% ₹35 लाख 30 साल ₹23,521
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें कितनी है?

मौजूदा समय में बैंक ऑफ इंडिया 7.10% प्रति वर्ष की शुरुआती दर पर होम लोन ऑफर करता है,जो आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करता है। 

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की ब्याज दरें किन कारकों पर निर्भर करती है?

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ब्याज दर तय करते समय आवेदक का सिबिल स्कोर, इनकम, जॉब प्रोफाइल और EMI/NMI रेश्यो जैसे फैक्टर्स देखता है। इसके अलावा कितनी लोन राशि ले रहें और किस ब्याज दर (फिक्स्ड और फ्लोटिंग) पर लोन ले रहे हैं ये भी ब्याज दरों को प्रभावित करता है।

क्या बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड और फ्लोटिंग दरों पर होम लोन प्रदान करता है? 

हां, बैंक ऑफ इंडिया फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों दरों पर होम लोन ऑफर करता है। फ्लोटिंग रेट होम लोन सिबिल स्कोर अनुसार 7.10% प्रति वर्ष से 10.00% प्रति वर्ष के बीच हो सकता है, जबकि फिक्स्ड रेट होम लोन 10.65% प्रति वर्ष से शुरू होता है।

बैंक ऑफ इंडिया से कम ब्याज दर पर होम लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?

बैंक ऑफ इंडिया के होम लोन की ब्याज दरें सिबिल स्कोर पर निर्भर करती हैं। ऐसे में कम ब्याज दर पर होम लोन लेने के लिए अपना सिबिल स्कोर 760 या इससे अधिक रखें। स्कोर जितना ज़्यादा होगा कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना उतनी अधिक होगी।  

बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन लेने के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?

वैसे तो बैंक ऑफ इंडिया 700 या इससे कम सिबिल स्कोर वालों को भी होम लोन प्रदान करता है। लेकिन उनकी ब्याज दरें अधिक हो सकती है। जबकि 760 या इससे अधिक सिबिल स्कोर वालों को तुलनात्मक रूप से कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

बैंक ऑफ इंडिया अधिकतम कितने साल के लिए होम लोन देता है?

बैंक ऑफ इंडिया से आप अधिकतम 30 साल की भुगतान अवधि के लिए होम लोन ले सकते हैं। 

बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की प्रोसेसिंग फीस कितनी होती है?

व्यक्तिगत उधारकर्ताओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया होम लोन की प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.35% है, जो न्यूनतम ₹3,500 और अधिकतम ₹30,000 तक हो सकती है। इस पर GST अलग से लागू होगा। हालांकि, ये शुल्क बैंक के विवेक के अनुसार बदल सकते हैं।

Neha Singh profile
Written ByLinkedIn icon
Neha Singh
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

अपना होम लोन ऑफर अनलॉक करें।

Scroll to top