Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

एक्सिस बैंक होम लोन ब्याज दरें 2026

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

एक्सिस बैंक होम लोन ब्याज दर की विशेषताएं

विवरण डिटेल्स
ब्याज दरें 8.00% से 11.90% प्रति वर्ष
लोन राशि ₹1 लाख से ₹5 करोड़
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 1% (न्यूनतम ₹10,000) +GST

एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें

एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें 8.00% प्रति वर्ष से शुरू है। बैंक 14.00% की शुरुआती दर पर फिक्स्ड रेट होम लोन ऑफर करता है। हालांकि आवेदक को मिलने वाली अंतिम ब्याज दरें उसके सिबिल स्कोर, ज़ॉब प्रोफाइल (सैलरीड और सेल्फ-एंप्लॉयड), इनकम और ब्याज के प्रकार जैसे कारकों पर निर्भर करता है।

एक्सिस बैंक हाउसिंग लोन

सिबिल स्कोर ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
751 और इससे अधिक 8.00% - 8.85%
750 या इससे कम/क्रेडिट हिस्ट्री न होना 8.20% से 9.10%

एक्सिस बैंक आशा होम लोन

जॉब प्रोफाइल ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
सैलरीड 10.15%-11.90%
सेल्फ-एंप्लॉयड 11.15%-11.90%

एक्सिस बैंक होम लोन इंटरेस्ट रेट बनाम अन्य लेंडर्स

बैंक व HFCs का नाम ब्याज दरें*
ICICI बैंक 7.40% प्रति वर्ष से शुरू
HDFC बैंक 7.20% प्रति वर्ष से शुरू
एक्सिस बैंक 8.00% प्रति वर्ष से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस 7.25% प्रति वर्ष से शुरू
बैंक ऑफ इंडिया 7.10% - 10.25%
केनरा बैंक 7.15% - 10.00%

*ब्याज दरें 10 सितंबर 2026 से लागू हैं।

एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले कारक

  • प्रॉपर्टी लोकेशन- प्रॉपर्टी की लोकेशन और वैल्यू ब्याज दरों को प्रभावित कर सकती है।
  • इनकम - स्टेबल और ज़्यादा आय आपकी बेहतर भुगतान क्षमता को दर्शाता है, जिससे कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।   

कम ब्याज दर पर एक्सिस होम लोन कैसे लें?

एक्सिस बैंक से कम ब्याज दर पर होम लोन लेने के लिए आप निम्न तरीके अपना सकते हैं:

  • अपना सिबिल स्कोर 750 से अधिक रखें
  • ज़्यादा डाउन पेमेंट करें, जिससे कम लोन लेना पड़े
  • प्री-अप्रूव्ड होम लोन ऑफर चेक करें
  • अपना EMI/NMI रेश्यो 50% से कम रखें

एक्सिस बैंक होम लोन प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्जेस

चार्जेस लागू फीस
प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 1% तक या ₹10,000 जो भी अधिक हो + GST

ASHA होम लोन: लोन राशि का 1-2% + GST

अपफ्रंट प्रोसेसिंग फीस ₹5,000 + GST
प्रीपेमेंट- फ्लोटिंग रेट बकाया मूलराशि या प्रीपेड अमाउंट का 2%
CERSAI चार्ज ₹5 लाख लोन के लिए- ₹50
₹5 लाख से अधिक के लिए - ₹100
स्टॉम्प ड्यूटी और स्टेट्युअरी चार्जेस राज्य में लागू दरें

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Axis Bank पाएं

एक्सिस बैंक होम लोन की ईएमआई कैसे कैलकुलेट होती है?

एक्सिस बैंक होम लोन (Axis Bank Home Loan) लेने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि आपको हर महीने लोन की EMI के रूप में कितनी राशि चुकानी होगी। EMI यानी ‘इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट’ वह तय राशि है, जिसे बैंक से ली गई लोन राशि और उस पर लगने वाले ब्याज को चुकाने के लिए नियमित रूप से भुगतान किया जाता है। आप अपने होम लोन की ईएमआई जानने के लिए पैसाबाज़ार होम लोन EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

EMI की राशि मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर करती है: लोन की मूल राशि, ब्याज दर और लोन की अवधि। आमतौर पर लोन राशि या ब्याज दर अधिक होने पर EMI बढ़ जाती है, जबकि लंबी लोन अवधि चुनने पर मासिक किस्त कम हो सकती है।

EMI कैलकुलेशन फॉर्मूला- EMI = [P × R × (1 + R)ⁿ] / [(1 + R)ⁿ – 1]

जहां:

  • P = ली गई कुल लोन राशि
  • R= मासिक ब्याज दर
  • N = कुल मासिक किस्तों की संख्या
  • EMI = हर महीने चुकाई जाने वाली राशि

मासिक ब्याज दर निकालने के लिए वार्षिक ब्याज दर को पहले 12 और फिर 100 से भाग दिया जाता है। इसी तरह, कुल किस्तों की संख्या निकालने के लिए लोन की अवधि (वर्षों में) को 12 से गुणा किया जाता है।

पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

एक्सिस बैंक की मौजूदा होम लोन ब्याज दरें कितनी है?

मौजूदा समय में एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें 8.00% प्रति वर्ष से शुरू है, जो आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती है। 

एक्सिस बैंक से कम ब्याज दर पर होम लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?

760 या इससे अधिक सिबिल स्कोर आपको एक्सिस बैंक से कम ब्याज दर पर होम लोन लेने में मदद कर सकता है। हालांकि इससे कम सिबिल स्कोर होने पर भी लोन मिल सकता है लेकिन ब्याज दरें अधिक हो सकती है।

नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें कितनी है?

रेगुलर फ्लोटिंग-रेट होम लोन के लिए एक्सिस बैंक की ब्याज दरें मुख्य रूप से उधारकर्ता और लोन से जुड़ी विशेषताओं पर निर्भर करती हैं, न कि केवल रोजगार के प्रकार पर। आशा होम लोन के लिए ब्याज दरें नौकरीपेशा आवेदकों के लिए 10.15%-11.90% प्रति वर्ष और स्वरोजगार वाले आवेदकों के लिए 11.15%-11.90% प्रति वर्ष हैं।

एक्सिस बैंक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस कितनी है?

एक्सिस बैंक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के 1% तक या ₹10,000 जो भी ज़्यादा हो, लिया जाएगा। GST अलग से लिया जाएगा। वहीं आशा होम लोन के लिए लोन राशि का 1-2% +GST हो सकता है।

एक्सिस बैंक होम लोन ब्याज दरें कैसे तय करता है?

किसी आवेदक को किस ब्याज दर पर होम लोन देना है, तय करने के लिए एक्सिस बैंक आवेदक का सिबिल स्कोर, इनकम, एंप्लॉयमेंट प्रोफाइल, लोन राशि, प्रॉपर्टी लोकेशन और वैल्यू जैसे कारकों पर विचार करता है। जिसकी क्रेडिट प्रोफाइल जितनी अच्छी, बेहतर शर्तों पर लोेन मिलने की संभावना उतनी अधिक होती है।

Neha Singh profile
Written ByLinkedIn icon
Neha Singh
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

अपना होम लोन ऑफर अनलॉक करें।

Scroll to top