Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) एक सरकार समर्थित बचत योजना है जो 60 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय निवासियों के लिए बनाई गयी है। खाता खोलने की तारीख से 5 साल के बाद जमा राशि मैच्योर होती है, लेकिन यह अवधि एक ही बार 3 और साल के लिए बढाई जा सकती है। इस योजना का उद्देश्य रिटायर्मेंट के बाद वरिष्ठ नागरिकों को एक रेगुलर इनकम प्रदान करना है। SCSS सार्वजनिक /निजी क्षेत्र के बैंकों और भारत के डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध है। सरकार द्वारा समर्थित होने के नाते इस पर मिलने वाले रिटर्न गारन्टीड हैं।
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम (SCSS) वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छा आय निवेश विकल्प है। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम प्राप्त करने में मदद करना है। सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम को भारत सरकार द्वारा गारंटी प्राप्त है। कोई भी भारत में प्रमाणित बैंकों और पोस्ट ऑफिस के माध्यम से सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम (SCSS) का लाभ उठा सकता है।
| वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | |
| ब्याज दर | 8.2% प्रति वर्ष (Q3 FY 2024-25) |
| अवधि | 5 वर्ष (3 वर्ष बढ़ाने का विकल्प उपलब्ध है) |
| न्यूनतम निवेश राशि | ₹1,000 |
| अधिकतम निवेश राशि | ₹30 लाख |
| लाभ |
|
| मैच्य्योरिटी से पहले पैसे निकलने पर जुर्माना |
|
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए ब्याज दर 8.2% है। यह एक फिक्स्ड इनकम स्मॉल सेविंग स्कीम द्वारा ऑफर की जाने वाले उच्चतम ब्याज दरों में से एक है। SCSS की ब्याज दर की समीक्षा हर तीन महीनों में की जाती है और यह समय के साथ बदलती रहती है।
यदि आप निम्नलिखित समूहों में आते हैं, तो आप SCSS में निवेश करने के लिए योग्य हैं:
नोट: HUF और NRI वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने के लिए योग्य नहीं हैं
नीचे दी गई जानकारी में से 2 महीने की अवधि के अंदर ही जो भी पहले हो, अपना पैन कार्ड जमा करना होगा
कृपया ध्यान दें कि यदि आप 6 महीने की अवधि के भीतर आधार और 2 महीने की अवधि के अंदर पैन कार्ड जमा नहीं करते हैं तो आपका पोस्ट ऑफिस अकाउंट उस समय तक के लिए बंद हो जाएगा जब तक आप आधार या पैन जमा नहीं कर देते।
नोट: यह जानकारी हमने The Gazette of India से ली है। अधिक पढ़ने के लिए https://egazette.nic.in/WriteReadData/2023/244822.pdf पर क्लिक करें
योग्य निवेशक वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) में लमसम राशि जमा कर सकते हैं।
जबकि SCSS अकाउंट में धन राशि नकद में जमा की जा सकती है, लेकिन केवल 1 लाख रु. से कम की राशि नकदी में जमा करने अनुमति है। इससे अधिक राशि जमा करने के लिए चेक / डिमांड ड्राफ्ट का उपयोग करना अनिवार्य है।
अकाउंट खोलने की तारीख से 5 साल के बाद एक वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) मैच्योर हो जाती है। हालाँकि, अकाउंट होल्डर के पास मैच्योर होने के बाद अकाउंट को अतिरिक्त 3 साल तक बढ़ाने का विकल्प होता है। यह एक्सटेंशन विकल्प वर्तमान में सिर्फ एक बार उपलब्ध है और अकाउंट मैच्योर होने के 1 साल के अंदर एक्सटेंशन के लिए अनुरोध कर देना चाहिए।
आप देश के किसी भी अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना अकाउंट खोल सकते हैं।
आप देश के सभी भारतीय पोस्ट ऑफिस में एक वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme) अकाउंट खोल सकते हैं। आपको अकाउंट खोलने का फॉर्म भरना होगा और केवाईसी दस्तावेजों की कॉपी के साथ जमा करना होगा, जिसमें पहचान पत्र, पते का प्रमाण और उम्र के प्रमाण के साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल हैं।
पोस्ट ऑफिस के अलावा, आप चुनिंदा सार्वजनिक / निजी बैंकों में भी SCSS अकाउंट खोल सकते हैं। बैंकों में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना अकाउंट खोलने के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:
निम्नलिखित कुछ लोकप्रिय बैंकों की लिस्ट है जो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता (Senior Citizen Savings Scheme Account) खोलने की सुविधा प्रदान करते हैं –
| ICICI बैंक | कॉर्पोरेशन बैंक | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | केनरा बैंक | आंध्रा बैंक |
| सिंडीकेट बैंक | यूको बैंक | IDBI बैंक |
| पंजाब नेशनल बैंक | बैंक ऑफ इंडिया | विजया बैंक |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | देना बैंक | इलाहाबाद बैंक |
SCSS में किया गया निवेश भी निम्नलिखित तरीके से टैक्स में छूट के लिए योग्य है:
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में समय से पहले पैसे निकालने की अनुमति है, लेकिन खाता खोलने और निकासी के बीच के समय के आधार पर ऐसे मामलों में दंड लागू होते हैं। SCSS के समयपूर्व निकासी के दंड इस प्रकार है:
ध्यान दें कि अकाउंट खोलने की तारीख से 1 साल के बाद अकाउंट बंद करने पर कोई जुर्माना नहीं है।
अकाउंट मैच्योर होने पहले अकाउंट होल्डर की मृत्यु की स्थिति में, अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और सभी मैच्योर इनकम कानूनी वारिस / नामित व्यक्ति को ट्रान्सफर कर दी जाएगी। मृत दावों के लिए, नामांकित व्यक्ति या कानूनी वारिस को अकाउंट बंद करने की सुविधा के लिए डेथ सर्टिफिकेट के साथ निर्धारित फ़ॉरमेट में लिखित आवेदन भरना होगा।
| विशेषताएँ | SCSS | FD (टैक्स सेवर) |
| ब्याज दर | 8.2% (अक्टूबर-दिसंबर 2023) | 6.25%-8.75% (वरिष्ठ नागरिकों के लिए) |
| मैच्योरिटी पीरियड | 5 वर्ष | 5 वर्ष |
| टैक्स लाभ (निवेश पर) | हाँ | हाँ |
| टैक्स लाभ (रिटर्न पर) | टैक्स लगेगा | टैक्स लगेगा |
| मैच्योर होने से पहले पैसे निकालें | अनुमति है (खोलने के बाद कभी भी लेकिन जुर्माने के साथ) | अनुमति नहीं है |
वो प्रमुख कारण नीचे दिए गए हैं कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए SCSS एक पसंदीदा निवेश विकल्प क्यों है:
| समय अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) |
| जुलाई से सितंबर (Q2 FY 2024-25) | 8.2 |
| अप्रैल से जून (Q1 FY 2024-25) | 8.2 |
| जनवरी से मार्च (Q4 FY 2023-24) | 8.2 |
| अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY 2023-24) | 8.2 |
| जुलाई से सितंबर (Q2 FY 2023-24) | 8.2 |
| अप्रैल से जून (Q1 FY 2023-24) | 8 |
| जनवरी से मार्च (Q4 FY 2022-23) | 8 |
| अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY 2022-23) | 7.6 |
| जुलाई से सितंबर (Q2 FY 2022-23) | 7.4 |
| अप्रैल से जून (Q1 FY 2022-23) | 7.4 |
| जनवरी से मार्च (Q4 FY 2021-22) | 7.4 |
| अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY 2021-22) | 7.4 |
| जुलाई से सितंबर (Q2 FY 2021-22) | 7.4 |
| अप्रैल से जून (Q1 FY 2021-22) | 7.4 |
| जनवरी से मार्च (Q4 FY 2020-21) | 7.4 |
| अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY 2020-21) | 7.4 |
| जुलाई से सितंबर (Q2 FY 2020-21) | 7.4 |
| अप्रैल से जून (Q1 FY 2020-21) | 7.4 |
| जनवरी से मार्च (Q4 FY 2019-20) | 8.6 |
| अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY 2019-20) | 8.6 |
| जुलाई से सितंबर (Q2 FY 2019-20) | 8.6 |
| अप्रैल से जून (Q1 FY 2019-20) | 8.7 |
| जनवरी से मार्च (Q4 FY 2018-19) | 8.7 |
| अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY 2018-19) | 8.7 |
| जुलाई से सितंबर (Q2 FY 2018-19) | 8.3 |
| अप्रैल से जून (Q1 FY 2018-19) | 8.3 |
| जनवरी से मार्च (Q4 FY 2017-18) | 8.3 |
| अक्टूबर से दिसंबर (Q3 FY 2017-18) | 8.3 |
| जुलाई से सितंबर (Q2 FY 2017-18) | 8.3 |
| अप्रैल से जून (Q1 FY 2017-18) | 8.4 |
प्रश्न. मैं सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम अकाउंट ऑनलाइन कैसे खोल सकता हूँ?
उत्तर: SCSS अकाउंट खोलने के लिए, ग्राहक को पोस्ट ऑफिस या बैंक की ब्रांच में जाना होगा और संबंधित फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म के साथ KYC दस्तावेज़, आयु प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, पते का प्रमाण और जमा राशि का चैक जमा करना होगा।
प्रश्न. क्या सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम पर 80C लागू है?
उत्तर: हाँ, SCSS में किए गए निवेश आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 C के तहत आयकर इनकम टैक्स कटौती में छूट लाभ के लिए पात्र योग्य हैं।
प्रश्न. क्या मैं एसबीआई SBI बैंक के साथ सीनियर सिटिज़न सेविंग अकाउंट खोल सकता हूँ?
उत्तर: बेशक, कोई भी वरिष्ठ नागरिक भारतीय स्टेट बैंक जैसे बैंकों के साथ एक सीनियर सिटिज़न सेविंग अकाउंट खोल सकता है। हालाँकि, एसबीआई SBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक जमाकर्ता 2 या 2 से अधिक SCSS अकाउंट तभी रख सकता है, जब एक साथ सभी अकाउंट में जमा राशि 15 लाख से अधिक न हों।
प्रश्न. अकाउंट खोलने के वरिष्ठ नागरिक बचत की अधिकतम आयु क्या कितनी है?
उत्तर: 60 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक सीनियर सिटिज़न सेविंग अकाउंट खोल सकता है।
प्रश्न. क्या कोई भी परिवार के किसी सदस्य के साथ जॉइंट (SCSS) अकाउंट खोल सकता है?
उत्तर: अधिकतम 15 लाख (जोकि 1,000 रुपये के गुणकों में हो) निवेश करके सिर्फ़ अपने जीवनसाथी के साथ कोई भी एक जॉइंट अकाउंट खोल सकता है।
प्रश्न. जॉइंट सीनियर सिटिज़न सेविंग अकाउंट की पात्रता योग्यता मापदंड शर्तें क्या है?
उत्तर: जॉइंट सीनियर सिटिज़न सेविंग अकाउंट खोलते समय पहले जमाकर्ता की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। जबकि दूसरे आवेदक के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। केवल जॉइंट अकाउंट जीवनसाथी के साथ ही खोला जा सकता है।