Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
अगर आप वित्तीय निवेश में नए हैं और आपको म्यूचुअल फंड के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो आप अंत में सही जगह पर आ गए हैं। म्यूचुअल फंड क्या हैं, आपको उनमें निवेश क्यों करना चाहिए, निवेश करने से पहले आपको किन बातों पर विचार करना चाहिए और आप किस म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इस लेख में इन सभी सवालों के बारे में बताया गया है।
इस पेज पर पढ़ें:
म्यूचुअल फंड में कई निवेशकों का पैसा एक जगह जमा किया जाता है और इस फंड में से फिर बाज़ार में निवेश किया जाता है। म्यूचुअल फंड को एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) द्वारा मैनेज किया जाता है। प्रत्येक AMC में आमतौर पर कई म्यूचुअल फंड स्कीम होती हैं।
इक्विटी फंड:
इक्विटी फंड मुख्य रूप से विभिन्न कंपनियों के इक्विटी शेयरों में निवेश करते हैं।इक्विटी फंड को उन निवेशकों के लिए उपयुक्त माना जाता है जो लम्बे समय के लिए निवेश करते हैं। इन निवेशकों को इस फंड से बेहतर रिटर्न/ लाभ मिलता है। शॉर्ट टर्म में ये स्कीम जोखिम भरी हो सकती है।
डेट फंड – डेट फंड मुख्य रूप से सिक्योरिटीज़ जैसे ट्रेजरी बिल और बॉन्ड या कॉर्पोरेट डिपॉज़िट में निवेश करते हैं। डेट फंड में इक्विटी फंड की तुलना में कम जोखिम होता है और इसके परिणामस्वरूप कम रिटर्न/ लाभ भी मिलता है। ये फण्ड कम समय के लिए निवेश करने वाले कम जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त माना जाता है
हाइब्रिड फंड– हाइब्रिड फंड इक्विटी शेयरों और डेट सिक्योरिटीज़ दोनों में निवेश करते हैं, जिसमें शामिल जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन बनाए रखने का विचार है। इक्विटी और डेट में निवेश रेश्यो को फंड मैनेजर मैनेज करता है ताकि दोनों से सबसे अच्छा फंड मिल सकें।
म्यूचुअल फंड निवेश उतना मुश्किल नहीं है जितना वे लगता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने की प्रक्रिया सरल और परेशानी मुक्त है। आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना है-
| फंड का नाम | फंड वर्ग | AUM
(करोड़ में) |
1 वर्ष का रिटर्न (% में) | 3 वर्ष का रिटर्न
(% में) |
5 वर्ष का रिटर्न
(% में) |
| एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड | ELSS | ₹ 21,473 | 25.53 | 17.20 | 11.65 |
| मिरे एसेट लार्ज कैप फंड | इक्विटी, लार्ज-कैप | ₹ 16,873 | 15.40 | 14.18 | 11.28 |
| एसबीआई ब्लूचिप फंड | इक्विटी, लार्ज-कैप | ₹ 23,641 | 17.56 | 10.96 | 9.49 |
| एक्सिस फोकस्ड 25 फंड | इक्विटी, मल्टी-कैप | ₹ 9110 | 26.73 | 18.68 | 13.23 |
| एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड | इक्विटी, मल्टी-कैप | ₹ 6924 | 25.85 | 17.71 | 12.08 |
डेटा 31 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
| फंड | AUM (करोड़ में) | 1-वर्ष का रिटर्न (% में) | 3-वर्ष का रिटर्न (% में) | 5-वर्ष का रिटर्न (% में) |
| एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड | ₹ 21,473 | 25.53 | 17.20 | 11.65 |
| S&P BSE 500 TRI | – | 13.09 | 11.53 | 8.11 |
डेटा 31 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
| फंड | AUM (करोड़ में) | 1-वर्ष का रिटर्न (% में) | 3-वर्ष का रिटर्न (% में) | 5-वर्ष का रिटर्न (% में) |
| मिरे एसेट लार्ज कैप फंड | ₹ 16,873 | 15.40 | 14.18 | 11.28 |
| S&P BSE 100 TRI | – | 13.18 | 12.37 | 7.86 |
डेटा 31 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
| फंड | AUM (करोड़ में) | 1-वर्ष का रिटर्न (% में) | 3-वर्ष का रिटर्न (% में) | 5-वर्ष का रिटर्न (% में) |
| एसबीआई ब्लूचिप फंड | ₹ 23,641 | 17.56 | 10.96 | 9.49 |
| S&P BSE 500 TRI | – | 13.09 | 11.53 | 8.11 |
डेटा 31 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
| फंड | AUM (करोड़ में) | 1-वर्ष का रिटर्न (% में) | 3-वर्ष का रिटर्न (% में) | 5-वर्ष का रिटर्न (% में) |
| एक्सिस फोकस्ड 25 फंड | ₹ 9110 | 26.73 | 18.68 | 13.23 |
| S&P BSE 500 TRI | – | 13.09 | 11.53 | 8.11 |
डेटा 31 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
| फंड | AUM (करोड़ में) | 1-वर्ष का रिटर्न (% में) | 3-वर्ष का रिटर्न (% में) | 5-वर्ष का रिटर्न (% में) |
| एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड | 6924 | 25.85 | 17.71 | 12.08 |
| S&P BSE500 TRI | – | 13.09 | 11.53 | 8.11 |
डेटा 31 जनवरी 2020 तक; सोर्स: वैल्यू रिसर्च
आप निम्न तरीकों में से किसी भी माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं-
निवेश का ऑफ़लाइन तरीका – अगर आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप एक एजेंट के माध्यम से निवेश करना चुन सकते हैं। हालांकि, ब्रोकर के माध्यम से एक फंड में निवेश करना आपको रेगुलर योजनाओं के माध्यम से निवेश के लिए योग्य बनाता है जो निवेश में विभिन्न रिटर्न/ लाभ और विभिन्न खर्चों की पेशकश करते हैं। यदि आप फंड में स्वतंत्र रूप से निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने फंड के AMC की नज़दीकी शाखा पर जाना होगा। निम्नलिखित दस्तावेज़ों को ले जाना न भूलें-
निवेश का ऑनलाइन तरीका – अगर आप कमीशन या ब्रोकरेज के अपने खर्च में कोई इजाफा नहीं करना चाहते हैं, तो आप पैसाबाज़ार.कॉम जैसे ऑनलाइन इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं, जहां से आप अपना फंड चुन सकते हैं और 1,700 से अधिक फंड की तुलना कर सकते हैं- यहां, आप उस फंड को चुन सकते हैं जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं, फंड के बारें में जानें और इसी तरह की योजनाओं की तुलना करें और अपने निवेश के भविष्य के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर या लम्पसम कैलकुलेटर का उपयोग करें।
अगर किसी निवेशक ने इक्विटी फंड में निवेश पर 50000 रु. का लाभ कमाया है, तो निवेश के एक वर्ष के भीतर राशि निकालने पर 15% का शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगाया जाएगा। आपको 7500 रु. टैक्स देना होगा।
इसके अलावा, अगर किसी निवेशक ने इक्विटी फंड में निवेश पर 1.5 लाख रु. का लाभ कमाया है, और वो निवेश के 1 साल के बाद राशि निकालता है , तो 50000 रु. पर 10% का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगाया जाएगा और 1 लाख रु. के लाभ को टैक्स से मुक्त किया गया है। आपको 5000 रु. टैक्स देना होगा होगा।
डेट म्यूचुअल फंड
अगर किसी निवेशक ने डेट म्यूचुअल फंड में निवेश पर 50000 रु. का लाभ कमाया है और निवेश करने के 3 साल के भीतर निकाल लेता है, तो निवेशक के आयकर स्लैब के अनुसार , शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगाया जाएगा।50,000 रु. निवेशक की टैक्स योग्य आय में जोड़ा जाएगा और उसके अनुसार टैक्स लगाया जाएगा।
अगर कोई निवेश के 3 साल के भीतर लाभ समेत निवेश वापस लेता है, तो 20% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगाया जाता है, जिसमें इंडेक्सेशन का लाभ होता है।
इंडेक्सेशन में आपके कमाए गए लाभ की तुलना वधि महंगाई दर से कर टैक्स को कम किया जाता है।
लाभ पर इंडेक्सेशन फ़ॉर्मूला लगाने के लिए, निम्नलिखित फॉर्मूले में सरकार के मूल्य महंगाई दर इंडेक्स (CII) का उपयोग करते हैं:
लाभ पर इंडेक्सेशन = निवेश राशि * (पैसा निकालने के वर्ष का CII / निवेश के वर्ष का CII)
मान लीजिए कि वर्ष 2016 में आपने 70,000 रु. राशि निवेश की है और बाद में 1 लाख रु. निकाले हैं। इंडेक्सेशन से पहले लाभ का मूल्य 30,000 रु. है
इंडेक्सेशन = 70000 * (280/254) = 77165.35
नोट: वर्ष 2015 में CII= 254
वर्ष 2018 में CII= 280
लाभ (कैपिटल गेन) का अंतिम मूल्य = 100000- 77165.35 = 22834.65
टैक्स = 22834.65 रु.20% टैक्स लगा = 4566.93 रु.