Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
IIFL फाइनेंस अपनी लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज स्कीम के तहत म्यूचुअल फंड के बदले लोन प्रदान करता है। इस लोन की ब्याज दरें 10%-18% प्रति वर्ष होती हैं। इस लोन के लिए LTV रेश्यो इक्विटी फंड के 50% और डेट म्यूचुअल फंड के 80% तक जा सकती है। IIFL फाइनेंस लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की यह सुविधा ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के रूप में प्रदान की जाती है। ऐसे में IIF फाइनेंस लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (IIFL Finance Loan Against Mutual Fund in Hindi) की ब्याज दरों, योग्यता शर्तों और आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
| IIFL फाइनेंस लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड की विशेषताएं | |
| ब्याज दर | 10%-18% प्रति वर्ष |
| एलटीवी रेश्यो | इक्विटी म्यूचुअल फंड- 50% तक
डेट म्यूचुअल फंड- 80% तक |
| लोन सुविधा का प्रकार | ओवरड्राफ्ट |
| प्रोसेसिंग फीस | 0.25%-1% |
*ब्याज दरें 3 अक्टूबर, 2024 को अपडेट की गई हैं।
IIFL फाइनेंस 10% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर म्यूचुअल फंड के बदले लोन प्रदान करता है। इस लोन पर ब्याज सिर्फ ओवरड्राफ्ट अकाउंट से निकाली गई रकम पर लिया जाता है, न की पूरी ओवरड्राफ्ट लिमिट पर।
| विवरण | चार्ज़ेस |
| प्रोसेसिंग फीस | 0.25%-1% |
| प्रीपेमेंट चार्ज़ेस | शून्य |
| पीनल चार्ज़ेस | 24% प्रति वर्ष |
| चेक रिटर्न चार्ज़ेस | लागू दरों के अनुसार |
उद्देश्य: IIFL फाइनेंस द्वारा ऑफर किए जाने वाले लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड्स का लाभ उठाकर कस्टमर्स अपने म्यूचुअल फंड को तोड़े बगैर अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
एलटीवी रेश्यो: IIFL फाइनेंस लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड के लिए एलटीवी रेश्यो की जानकारी नीचे दी गई है:
| कोलैटरल | एलटीवी रेश्यो |
| इक्विटी म्यूचुअल फंड | 50% तक |
| डेट म्यूचुअल फंड | 80% तक |
मार्जिन कॉल आवश्यकता: म्यूचुअल फंड के बदले लोन के मामले में फंड को कोलैटरल के रूप में रखा जाता है। ऐसे में म्यूचुअल फंड की मार्केट वैल्यू कम होने पर ओवरड्राफ्ट लिमिट भी कम कर दी जाती है। अगर कस्टमर इस बदली गई लिमिट से अतिरिक्त रकम का इस्तेमाल करता है, तो रकम बकाया मानी जाएगी जिसका भुगतान कस्टमर को करना होगा। ऐसा न करने पर लेंडर पेनेल्टी और फीस लगा सकता है और बकाया राशि को वसूल करने के लिए गिरवी रखे गए म्यूचुअल फंड यूनिट्स को बेचकर अपना पैसा वसूल कर सकता है।