Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी स्कीम के तहत म्यूचुअल फंड के बदले लोन प्रदान करता है, जिसकी ब्याज दरें 9.90% प्रति वर्ष से शुरू होती है। आवेदक अपने इक्विटी MF (Equity Mutual Fund) पर बैंक से अधिकतम 20 लाख और डेट MF (Debt Mutual Fund) पर अधिकतम 5 करोड़ रु. तक लोन ले सकते हैं। ये लोन ओवरड्रॉफ्ट सुविधा के रुप में दी जाती है। यानी बैंक एक लिमिट तक उधारकर्ता के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देता है, जिसे उधारकर्ता उस लिमिट के अंदर अपनी ज़रूरत अनुसार एकमुश्त या किस्तों में पैसे निकाल सकते हैं।
| बैंक ऑफ बड़ौदा म्यूचुअल फंड हाइलाइट्स | |
| ब्याज दर | 9.90%-11.25% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | ₹1 लाख से ₹5 करोड़ |
| LTV रेश्यो | इक्विटी म्यूचुअ फंड के लिए: 50% तक
डेट म्यूचुअल फंड के लिए: 25% तक |
| लोन सुविधा का प्रकार | ओवरड्रॉफ्ट |
| प्रोसेसिंग फीस | लिमिट का 0.35% तक (न्यूनतम: ₹500; अधिकतम ₹2,500). बैंक ऑफ बड़ौदा ई-ट्रेड अकाउंट होल्डर्स के लिए अधिकतम ₹1,000 |
बैंक ऑफ बड़ौदा लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी (LAS) की ब्याज दरें 9.90% प्रति वर्ष से शुरू होती है, हालांकि बैंक ने अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (LAMF) की ब्याज दरों के बारे में नहीं बताया है। लेकिन बता दें कि ब्याज केवल लिमिट में से निकाली गई राशि (विड्रॉल अमाउंट) पर लिया जाता है न कि सैंक्शन लिमिट पर।
| प्रोडक्ट | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी | 9.90%-11.25% |
आवेदक के सिबिल स्कोर के आधार पर भी Bank of Baroda LAMF की ब्याज दरें निर्भर करती है। जिसके बारे में नीचे टेबल में बताय गया है:
| सिबिल स्कोर | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| 800 और इससे अधिक | 9.90% |
| 771 से 799 | 10.25% |
| 726 से 770 | 10.50% |
| 701 से 725 | 10.75% |
| 701 से कम | 11.25% |
| (-1) | 10.75% |
| प्रोडक्ट | चार्जेस |
| प्रोसेसिंग फीस | लिमिट का 0.35% तक (न्यूनतम: ₹500; अधिकतम ₹2,500). बैंक ऑफ बड़ौदा ई-ट्रेड अकाउंट होल्डर के लिए अधिकतम ₹1,000 |
| इंहेन्समेंट/रिन्यूवल | सैंक्शन राशि का 0.35% (न्यूनतम: ₹250; अधिकतम ₹1,250). बड़ौदा ई-ट्रेड अकाउंट होल्डर के लिए अधिकतम ₹500 |
| ओवरड्यू इंटरेस्ट | जिस दर पर लोन सैंक्शन हुआ होगा उससे 2% ज्यादा |
उद्देश्य- उधारकर्ता बैंक ऑफ बड़ौदा से LAMF लेने के लिए या तो बैंक जाकर आवेदन कर सकते हैं या ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। लोन ओवरड्रॉफ्ट सुविधा के रुप मे दी जाती है। और इस लोन राशि का इस्तेमाल आवेदक अपनी वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं।
अवधि- बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल के लिए LAMF प्रदान करता है। हालांकि ये समायवधि बैंक द्वारा आवेदक के लोन रिपेमेंट रिव्यू करने के बाद बढ़ाया जा सकता है।
लोन राशि- उधारकर्ता अपने इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड्स पर लोन ले सकते हैं। जोकि 1 लाख से शुरू होता है। हालांकि लोन राशि इस बात पर निर्भर करती है कि उधारकर्ता के पास इक्विटी म्यूचुअल फंड डीमैट अकाउंट मे है या यूनिट फॉर्म में है। नीचे टेबल में इक्विटी और डेट फंड पर मिलने वाली लोन राशि के बारे में बताया गया है:
| विवरण | लोन राशि |
| डीमैट फॉर्म में इक्विटी ओरिएंटेड MF | ₹20 लाख तक |
| यूनिट फॉर्म में इक्विटी ओरिएंटेड MF | ₹10 लाख तक |
| यूनिट/डीमैट फॉर्म में डेट ओरिएंटेड MF | ₹5 करोड़ तक |
LTV रेश्यो
गिरवी रखे इक्विटी म्यूचुअल फंड की नेट एसेट वैल्यू (NAV) का 50% और डेट म्यूचुअल फंड के NAV का 25% लोन मिलेगा।
मार्जिन कॉल
इक्विटी म्यूचुअल फंड के लिए
| LTV ब्रिच | बेचने के लिए टाइमलाइन |
| 50% – 60% से ज्यादा | LTV ब्रिच करने से अधिकतम T+4th दिन |
| 60% – 65% से ज्यादा | LTV ब्रिच करने से अधिकतम T+4th दिन |
| 65% से ज्यादा | 65% – 85% से अधिक LTV ब्रिच करने पर अधिकतम T+2nd दिन |
डेट म्यूचुअल फंड के लिए
| LTV ब्रिच | बेचने के लिए टाइमलाइन |
| 75% – 80% से ज्यादा | LTV ब्रिच करने से अधिकतम T+4th दिन |
| 80% – 85% से ज्यादा | LTV ब्रिच करने से अधिकतम T+4th दिन |
| 85% से ज्यादा | 65% – 85% से अधिक LTV ब्रिच करने पर अधिकतम T+2nd दिन |
बैंक ऑफ बड़ौदा से म्यूचुअल फंड के बदले लोन लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
बैंक ऑफ बड़ौदा से म्यूचुअल फंड के बदले लोन लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी: