Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

कैश क्रेडिट लोन (CC Loan) क्या है और कैसे मिलता है?

icon
500 तक का कैशबैक पाएं लोन डिस्बर्सल पर*
इंस्टेंट बिज़नेस लोन

₹1 करोड़ तक का लोन पाएं, ब्याज दर
13% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

20+ बैंक/NBFCs से पाएं लोन ऑफर

Icon image of अनसिक्योर्ड लोन पाएं

अनसिक्योर्ड लोन पाएं

टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध

Icon image of एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह

एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह

पूरी गाइडेंस और सहायता

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त लोन राशि पाएं

कैश क्रेडिट लोन (CC Loan) क्या है?

कैश क्रेडिट एक प्रकार का वर्किंग कैपिटल लोन (Working Capital Loan) है, जिसे स्टॉक और रसीद को गिरवी रखकर लिया जा सकता है। कैश क्रेडिट नकदी की कमी को पूरा करने में व्यवसाय की मदद करता है। कैश क्रेडिट लोन एक सिक्योर्ड या फिर एक अनसिक्योर्ड लोन के रूप में लिया जा सकता है। व्यवसाय को कैश क्रेडिट लोन प्राप्त करने के लिए सिक्योरिटी/ गारंटी देने की आवश्यकता होती है, जिसमें डिपॉज़िट की जाने वाली सिक्योरिटी अचल संपत्ति, स्टॉक, कच्चे माल, तैयार माल, उपकरण, आदि के रूप में हो सकती है।

bureau meter

बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अप्लाई करें

[vc_empty_space height="25px"]

कैश क्रेडिट लोन की ब्याज दरें 

कैश क्रेडिट लोन प्राप्त करने के लिए ब्याज दर एक बैंक से दूसरे बैंक में भिन्न होती है जो समय-समय पर बदलती रहती है और आवेदक की क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करती है। 

यह भी पढ़ें: बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही बिज़नेस लोन की ब्याज दरें 

Cash Credit Loan: विशेषताएं

  • कैश केडिट 12 महीने की भुगतान अवधि वाला एक शॉर्ट टर्म लोन है
  • बैंक द्वारा ब्याज केवल निकाले गए पैसे पर लगाया जाएगा ना कि मंज़ूर की गई पूरी राशि पर
  • बैंक द्वारा मंज़ूर लोन राशि से कितनी बार भी पैसा निकाला जा सकता है।
  • कैश क्रेडिट हमेशा सिक्योरिटी/ गारंटी के बदले दिया जाता है
  • अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री वाले व्यवसाय को लोन की ज़्यादा लिमिट मिल सकती है
  • कंपनी के टर्नओवर को देखते हुए क्रेडिट लिमिट को मंज़ूरी दी जाती है
  • कैश क्रेडिट मासिक, तिमाही या अर्ध-वार्षिक भुगतान के रूप में चुकाया जा सकता है
  • व्यक्तिगत उधारकर्ता भी अपने फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) के बदले कैश क्रेडिट  का लाभ उठा सकते हैं
  • बैंक के पास अल्प सूचना पर स्वीकृत राशि वापस लेने का विकल्प होता है
  • कैश क्रेडिट लोन पर दिये गए ब्याज पर टैक्स में कटौती का लाभ मिलता है

bureau meter

खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अप्लाई करें

[vc_empty_space height="25px"]

कैश क्रेडिट कैसे काम करता है?

कैश क्रेडिट एक व्यवसाय को बैंक खाते से पैसे निकालने की अनुमति देता है। कुल स्वीकृत लिमिट पूरी होने तक कई बार पैसे निकाले जा सकते हैं। कैश लिमिट को आवेदक की प्रोफाइल, CIBIL स्कोर, साख के अनुसार संस्थान द्वारा तय किया जाता है।

 कैश क्रेडिट के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ आवेदन फॉर्म
  • बिज़नेस पैन कार्ड
  • KYC डॉक्यूमेंट्स: आवेदक का पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, यूटिलिटी बिल (पानी/बिजली का बिल)
  • आय प्रमाण: पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • बिज़नेस इनकॉरपोरेशन सर्टिफिकेट
  • बिज़नेस एड्रेस प्रूफ
  • ओनरशिप प्रूप: कंपनी की डीड
  • पेश की जाने वाली सिक्योरिटी /गारंटी की जानकारी
  • बैंक और लोन संस्थान द्वारा मांगे गए कोई अन्य दस्तावेज़

bureau meter

बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अप्लाई करें

[vc_empty_space height="25px"]

कैश क्रेडिट लोन लेने की प्रक्रिया

सबसे शुरुआती कदम यह है कि बैंक या वित्तीय संस्थान किसी व्यवसाय के लिए एक सीमित राशि को मंज़ूरी देता है और व्यवसाय अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उस सीमित राशी में से पैसे निकाल सकता है। हालांकि, बैंक द्वारा मंज़ूर राशि बिज़नेस की वर्तमान स्थिति पर निर्भर करती है जैसे की व्यवसाय की संपत्ति कितनी है, उस पर वर्तमान में कितना बकाया है, आवेदक का क्रेडिट स्कोर क्या है, अब तक का क्रेडिट रिकॉर्ड कैसा रहा है, आदि।  

कैश क्रेडिट लोन का लाभ कौन उठा सकता है?

कैश क्रेडिट सुविधा का लाभ MSME के तहत वर्गीकृत किए गए मैन्यूफेक्चर, ट्रेंडिग और सर्विस सेक्टर में लगे व्यक्तियों, पेशेवरों, व्यवसाय मालिकों, कंपनियों, पार्टनरशिप फर्म, एकमात्र स्वामित्व , प्रोपर्टीशिप लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) , को-ऑपरेटिव सोसाइटी और रजिस्टर्ड ट्रस्ट द्वारा लिया जा सकता है।

bureau meter

अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अप्लाई करें

[vc_empty_space height="25px"]

कैश क्रेडिट के लाभ और नुकसान

लाभ नुकसान
किसी गारंटी व गिरवीं की आवश्यकता नहीं है ब्याज की दर अधिक है
उपयोग की गई राशि पर ब्याज लगता है शॉर्ट टर्म लोन
कोई CIBIL स्कोर जाँच की आवश्यकता नहीं है 12 महीने की कम अवधि
चुकाया गया ब्याज टैक्सेबल है स्टार्टअप द्वारा लाभ उठाना मुश्किल
आसानी से उपलब्ध मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है

अगर मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण बिज़नेस की अवधि के दौरान व्यवसाय का प्रदर्शन कम हो जाता है, तो कैश क्रेडिट लोन प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अगर बिज़नेस अच्छा चल रहा है, तो बैंक या वित्तीय संस्थान आराम से कैश क्रेडिट को मंज़ूरी देते है, क्योंकि इसकी भुगतान क्षमता बढ़ जाती है। वित्तीय संस्थान पिछले वर्ष के प्रदर्शन, अगले वर्ष के अनुमानित प्रदर्शन के आधार पर क्रेडिट लिमिट तय करता है। व्यवसाय नियमित अंतराल पर या जब भी संभव हो, पैसा जमा करके ब्याज के बोझ को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: बिज़नेस करने के लिए बिना किसी गारंटी के बिज़नेस लोन कैसे लें

FAQs

कैश क्रेडिट लोन क्या है?

कैश क्रेडिट लोन (Cash Credit Loan) एक क्रेडिट लिमिट है जो बैंकों द्वारा व्यवसाय उसकी विभिन्न प्रकार की ज़रुरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है।

कैश क्रेडिट (CC) लोन कैसे मिलता है?

कैश क्रेडिट लोन लेने के लिए आपको बैंक और लोन संस्थान जाकर एप्लीकेशन फॉर्म जमा और सारे आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे। इसमें आपको कोलैटरल भी जमा करना पड़ सकता है। वेरिफिकेशन और आपके एप्लीकेशन के अप्रूव हो जाने के बाद आप इसका उपयोग कर पाएंगे।

कैश क्रेडिट सुविधा के तहत दी जाने वाली लोन राशि कितनी होती है?

वित्तीय संस्थानों द्वारा दी जाने वाली लोन राशि व्यवसाय द्वारा दी जा रही सिक्योरिटी और व्यवसाय की वर्तमान स्तिथि पर निर्भर करती है।

क्या आवेदक को कैश क्रेडिट लिमिट को मंज़ूरी देने से पहले बैंकों को सिक्योरिटी देने की आवश्यकता है?

हां, बैंकों को कैश क्रेडिट लिमिट को मंज़ूरी देने से पहले आवासीय और कमर्शियल संपत्ति की सिक्योरिटी देने की आवश्यकता है।

मैं कैश क्रेडिट लोन का उपयोग कहाँ कर सकता हूं?

आप अपनी वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और व्यावसायिक विस्तार के उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं।

कैश क्रेडिट (CC) लोन का लाभ कौन उठा सकता है?

सीसी यानी कैश क्रेडिट का लाभ इंडिविजुल्स, मैन्यूफैक्चरर्स, ट्रेडर्स, रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर्स, कंपनियां, साझेदारी, एकल स्वामित्व, LLPs, ट्रस्ट, सोसायटी उठा सकते हैं।

बैंक द्वारा कैश क्रेडिट की लोन लिमिट कैसे तय की जाती है?

कैश क्रेडिट लोन देते समय बैंक आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल, बैंक के साथ उसके संबंध, उद्यम की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, भुगतान क्षमता और क्रेडिट वर्थी नेस के आधार पर कैश क्रेडिट लोन की लिमिट तय करते हैं।

Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Scroll to top
Knapsack with coins

पाएं बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर्स और सबसे तेज़ डिस्बर्सल!