Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

वर्ष 2026 में तेज़ी से पैसा कमाने के लिए 6 बिज़नेस आइडिया

icon
500 तक का कैशबैक पाएं लोन डिस्बर्सल पर*
इंस्टेंट बिज़नेस लोन

₹1 करोड़ तक का लोन पाएं, ब्याज दर
13% से शुरू

4.5/5

15.6L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

20+ बैंक/NBFCs से पाएं लोन ऑफर

Icon image of अनसिक्योर्ड लोन पाएं

अनसिक्योर्ड लोन पाएं

टर्म लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध

Icon image of एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह

एक्सपर्ट से मिलेगी सलाह

पूरी गाइडेंस और सहायता

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त लोन राशि पाएं

जल्दी पैसा कमाने के लिए कुछ नए बिज़नेस आइडिया 

जैसे-जैसे बाज़ार में नए आइडिया आ रहे हैं, वैसे-वैसे पहले की तुलना में अब पैसा कमाना आसान हो गया है। अच्छी आर्थिक स्थिति वाला एक व्यक्ति अपनी एक मज़बूत स्वतंत्र छवि बनाता है जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर आप भी कोई ऐसा व्यवसाय करना चाहते हैं जिससे जल्दी पैसे कमा पाएं तो इसके लिए इस लेख को पढ़ें। पैसे कमाने के कुछ बिज़नेस आईडिया निम्नलिखित हैं:

1. फ्रीलांसिंग 

फ्रीलांसिंग तुरंत पैसा कमाने के विकल्पों में से एक है, क्योंकि फ्रीलांसर को प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पैसा मिल जाता है। फ्रीलांसर अपनी रुचि के अनुसार अपना प्रोजेक्ट चुन सकता है। फ्रीलांसिंग का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है, क्योंकि इसमें आप अपनी मर्ज़ी मुताबिक काम करते हैं, कोई आपका मालिक नहीं होता है और काम के अनुसार फीस भी तय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सभी बैंकों के बिज़नेस लोन की ब्याज दरें

2. फूड और बेव्रेज बिज़नेस

दुनिया में कहीं भी, अगर कोई भी भोजन से संबंधित व्यवसाय करने की योजना बना रहा है, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि उसे लाभ होगा। लेकिन लाभ खाने की क्वालिटी और प्रकार पर भी निर्भर करता है। इस बिज़नेस को बेहतर करने के लिए खाने का मेन्यू उस जगह के हिसाब से रखना चाहिए, जहां आप अपना बिज़नेस शुरू कर रहे हैं। खाना स्थानीय हो तो लोगों के बीच उसका आकर्षण और बढ़ जाता है।

दूसरा विकल्प शहर में रहने वाले लोगों के लिए दूसरे शहर या राज्य से नौकरी या पढ़ाई या काम करने के उद्देश्य से लंच बॉक्स या टिफिन सर्विस हो सकता है। टिफिन/ लंचबॉक्स सर्विस में पके हुए भोजन को अच्छी क्वालिटी के साथ किफ़ायती कीमत पर दिया जाए तो अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है।

3.ब्लॉगिंग

यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें लिखना पसंद है और अपने काम के लिए आपको पब्लिशर नहीं मिल रहा है, तो आप अपना ब्लॉग बना सकते हैं और वहां अपने लेख लिख सकते हैं। आप अपने ब्लॉग से आसानी से लाभ कमा सकते हैं। अपने ब्लॉग को बनाने के लिए किसी विशेष स्किल की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन आप जो लिखते हैं उसके बारे में आपको अच्छी जानकारी होना सबसे महवपूर्ण है। साथ ही कोशिश करें कि आप ट्रेंड में चल रहे विषयों पर लिख सकें और हाई ट्रेंड वाले Keyword अपने ब्लॉग में डालें, इस तरह आपके ब्लॉग पर अधिक विज़िटर्स आ सकते हैं।

4. बुटीक

भारत में, बुटीक के माध्यम से कमाई दिन- प्रतिदिन बढ़ी है और यह व्यवसाय आपके घर पर भी एक छोटे से कमरे या खाली जगह में शुरू किया जा सकता है। आपको बस ये तय करना होगा कि आप किसके लिए कपड़े बनाना चाहते हैं। उसके बाद आपके एक कटिंग मास्टर और कपड़े सिलने के लिए कारीगरों को नौकरी पर रखना होगा। आप एथनिक से लेकर वेस्टर्न कपड़े तक सिलवा सकते हैं। आजकल जितनी जल्दी फैशन ट्रेंड बदलता रहता है, तो आपको ग्राहकों की कमी भी नहीं होगी और आप उन्हें समय पर अच्छी सिली हुई ड्रेस दे पाएंगे।

यह भी पढ़ें: घर बैठे गृहिणियों के लिए 7 सफल बिजनेस आइडियाज

5. डिजिटल मार्केटिंग

रेफरल मार्केटिंग युवा लोगों द्वारा चुने गए बढ़ते व्यवसायों में से एक है। सामान की क्वालिटी और विशेषताओं के बारे में ग्राहकों के समझाने के लिए 'वर्ड-ऑफ-माउथ' की तकनीक सबसे उपयोगी है। अमेज़न, एमवे जैसी बहुत- सी कंपनियां हैं जिन्हें अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने के लिए डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की आवश्यकता होती है। जितने अधिक ऑर्डर आपके द्वारा उन्हें मिलते हैं, आप उतना ही कमाते हैं। क्योंकि आप एक या कई कंपनियों के अनेक प्रोडक्ट्स के लिए मार्केटिंग करते हैं। यह सारा काम सोशल मीडिया और नेटवर्किंग वेबसाइटों के माध्यम से किया जा सकता है।

6. कस्टम ज्वेलरी

यंगस्टर्स इन दिनों शोरूम में बनी ज्वेलरी लेने के बजाय कस्टम मेड ज्वेलरी का विकल्प चुन रहे हैं। ग्राहकों को उनकी पसंद की ज्वेलरी लेने में मदद करने के लिए आप उन्हें ज्वेलरी डिज़ाइन दिखा सकते हैं, और उनकी पसंद की ज्वेलरी लेने में उनकी मदद कर सकते हैं। कस्टम ज्वेलरी का आइडिया ग्राहकों को महसूस कराता है कि वो ख़ास हैं। ग्राहक इन ज्वेलरी के लिए अच्छी राशि भी देने को तैयार होते हैं। इसलिए, यह भारत में आसान और तेज पैसा कमाने का आइडिया भी है।

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Scroll to top
Knapsack with coins

पाएं बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर्स और सबसे तेज़ डिस्बर्सल!