Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड (KMMF), कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (KMAMC) द्वारा प्रबंधित पिछले 12 वर्षों से लगातार अपने बेंचमार्क के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कोटक महिंद्रा AMC, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (KMBL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने विभिन्न वर्गों में निवेश योजनाओं और विभिन्न म्यूचुअल फंड का विकल्प दिया है। सभी म्यूचुअल फंड योजनाएं अलग-अलग जोखिम मापदंडों के साथ आती हैं और म्यूचुअल फंड निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुसार रिटर्न देते हैं।
इस पेज पर:
इक्विटी फंड्स फंड वे फंड होते हैं जो इक्विटी और शेयरों में प्रमुख रूप से निवेश करते हैं। इन्हें उस तरह के स्टॉक और सेक्टर के आधार पर बांटा जाता है जिसमें वे निवेश करते हैं। लम्बे समय के निवेश लक्ष्यों के लिए, कोटक महिंद्रा इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेशकों से विभिन्न कंपनियों के शेयरों में फंड को निवेश करते हैं। ये फंड अवधि में अधिक रिटर्न (लाभ) उत्पन्न करते हैं।
हालांकि, इक्विटी म्यूचुअल फंड में शामिल जोखिम अन्य फंड श्रेणियों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक है। कोटक महिंद्रा इक्विटी म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| कोटक इमर्जिंग इक्विटी स्कीम | 6.95 | 14.23 | 40.79 | 4326.31 |
| कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड | 10.18 | 13.35 | 37.2 | 26010.02 |
| कोटक टैक्स सेवर फंड | 9.69 | 12.67 | 47.9 | 934.61 |
| कोटक इक्विटी अवसर फंड | 9.1 | 12.49 | 127.12 | 2592.73 |
| कोटक स्मॉल कैप फंड | 3.38 | 11.49 | 74.48 | 1276.4 |
डेट म्युचुअल फंड ऐसे लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो कम जोखिम वाले फंड में निवेश करना चाहते हैं क्योंकि इसमें फंड का बड़ा हिस्सा डेट सिक्योरिटी और मुद्रा बाज़ार के साधनों में निवेश किया जाता है। जहां तक डेट म्यूचुअल फंड की बात है, तो इनका लक्ष्य ब्याज़ और कैपिटल गेन होता है। इसके अलावा, चूंकि इन फंड द्वारा बनाए गए पोर्टफोलियो विविध होते हैं , इसलिए कुल रिटर्न (लाभ) काफी स्थिर रहते हैं । कुछ प्रमुख कोटक महिंद्रा डेट म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| कोटक बैंकिंग और PSU डेट फंड | 8.16 | 8.75 | 45.62 | 1617.17 |
| कोटक बॉन्ड- शॉर्ट टर्म फंड | 7.93 | 8.84 | 38.56 | 8993.42 |
| कोटक कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड | 8.17 | 9.54 | 2659.7 | 2036.89 |
| कोटक क्रेडिट रिस्क फंड | 7.99 | 9.49 | 22.7 | 4916.31 |
| कोटक डायनामिक बॉन्ड फंड | 8.58 | 9.83 | 26.85 | 641.08 |
टॉप 5 कोटक महिंद्रा हाइब्रिड म्यूचुअल फंड
हाइब्रिड फंड बेहतर रिटर्न (लाभ) देने के लिए इक्विटी और डेट फंड दोनों में निवेश करते हैं। ये म्यूचुअल फंड, संतुलित पोर्टफोलियो के साथ, निवेशकों को लम्बे सम में अधिक रिटर्न (लाभ) प्राप्त करने में मदद करते हैं। हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के लिए, निवेश न केवल इक्विटी में बल्कि डेट में भी किया जाता है। कुछ प्रमुख कोटक महिंद्रा हाइब्रिड म्युचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV |
AUM (₹ करोड़ में ) |
| कोटक एसेट एलोकेटर फंड | – | – | 10.94 | 2806.62 |
| कोटक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड | 6.99 | 9.52 | 34.65 | 259.8 |
| कोटक डेट हाइब्रिड फंड | 6.71 | 7.15 | 28.27 | 13359.98 |
| कोटक इक्विटी आर्बिट्राज फंड | 7.7 | 10.17 | 27.55 | 1579.12 |
| कोटक इक्विटी हाइब्रिड फंड | 8.89 | 9.14 | 87.41 | 37.92 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाजार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार- लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
लक्ष्मी कोटक महिंद्रा AMC में निश्चित आय और प्रोडक्ट टीम के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं । वर्ष 1999 के बाद से वह कुशलतापूर्वक क्रेडिट रिसर्च, डील निष्पादन, सभी डेट फंड के प्रदर्शन का मैनेजमेंट और क्लाइंट इंटरैक्शन की सहायता करने का मैनेजमेंट कर रही है। इससे पहले, वह रिसर्चर के रूप में क्रेडिट एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम कर रही थीं। उसे कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार पर नज़र रखने और रिसर्च रिपोर्ट तैयार करने का अनुभव है।
अक्टूबर 2006 से, अभिषेक कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी में डेट योजनाओं के फंड मैनेजर के रूप में काम कर रहा है। KMAMC में शामिल होने से पहले, वह सिक्योरिटीज़ ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ काम करते हुए फिक्स्ड इनकम प्रोडक्ट्स और पोर्टफोलियो एडवाइज़री के सेल्स एंड ट्रेडिंग के कार्यकारी के रूप में कार्य कर रहे थे। अभिषेक द्वारा मैनेज किए गए कुछ प्रमुख फंड हैं- कोटक मंथली इनकम प्लान, कोटक बॉन्ड, कोटक गिल्ट इन्वेस्टमेंट (रेगुलर एंड पीएफ-ट्रस्ट), कोटक मल्टी एसेट एलोकेशन फंड, कोटक बैलेंस, कोटक इक्विटी सेविंग्स फंड आदि।
हर्ष इक्विटी योजनाओं के लिए मुख्य निवेश अधिकारी है। वह कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड, कोटक इक्विटी अपॉर्चुनिटीज फंड और कोटक टैक्स सेवर जैसे फंडों की सीधे निगरानी और प्रबंधन कर रही है। वह इक्विटी रिसर्च और फंड मैनेजमेंट के पेशेवर अनुभव के साथ एक कुशल व्यक्ति हैं। हर्ष के पिछले संगठन हैं- DSP ब्लैकरॉक, UTI एसेट मैनेजमेंट, रिलायंस ग्रुप और SG एशिया सिक्योरिटीज।
कोटक महिंद्रा AMC में FMCG, ऑटोमोबाइल और मीडिया क्षेत्रों के लिए रिसर्च सहयोगी, देवेंद्र वर्ष 2007 से कर्मचारी हैं। उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है और एक ही एसेट मैनेजमेंट कंपनी में विभिन्न सेक्टर के फंड को मैनेज कर रहे हैं। कोटक AMC से पहले, देवेंद्र इसके अन्य डिवीजनों- कोटक, रेलिगेयर, कार्वी और PN विजय फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए काम कर चुके हैं।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।