Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी रिटेल और कॉर्पोरेट निवेशकों के एक मज़बूत नेटवर्क के साथ भारत में प्रमुख AMC में से एक है, जो वर्ष 2000 में अपनी स्थापना के बाद से ही बेहतरीन रिटर्न (लाभ) दे रही है। यह एसेट्स अंडर मैनेजमेंट के संदर्भ में सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस में से एक है।
इस पेज पर :
IDFC AMC के कुछ फंडों ने वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे यह निवेशकों के बीच पसंदीदा विकल्पों में से एक है।
IDFC AMC के MD और CEO सुनील कक्कड़ ने विभिन्न निवेशकों की अलग अलग ज़रूरतों को पूरा करने और लॉन्ग टर्म में अधिक रिटर्न (लाभ) प्राप्त करने के लिए विविध निवेश पोर्टफोलियो बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत की है।
IDFC AMC द्वारा पेश किए गए कुछ सर्वश्रेष्ठ इक्विटी, डेट, हाइब्रिड फंड निम्नलिखित हैं:
IDFC इक्विटी म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से शेयरों में निवेश करते हैं और आसानी से निष्क्रिय रूप से मैनेज किए जा सकते हैं। ये फंड लॉन्ग टर्म में अधिक रिटर्न (लाभ) देते हैं।
कुछ प्रमुख इक्विटी म्यूचुअल फ़ंड की लिस्ट निम्नलिखित है –
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹ करोड़ में ) |
| IDFC कोर इक्विटी फंड | 7.45 | 10.68 | 46.77 | 3015.18 |
| IDFC फोकस्ड इक्विटी फंड | 9.66 | 8.34 | 38.5 | 1646.31 |
| IDFC इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड | 4.5 | 7.25 | 14.95 | 977.44 |
| IDFC निफ्टी फंड | 11.1 | 8.75 | 23.84 | 168.49 |
| IDFC टैक्स एडवांटेज (ELSS) फंड | 8.15 | 10.66 | 55.76 | 2062.88 |
IDFC डेट म्यूचुअल फंड फाइनेंशियल विकल्प जैसे कि सरकारी सिक्योरिटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड, ट्रेजरी बिल, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स और अन्य डेट सिक्योरिटीज़ में निवेश करते हैं। इन फंड की एक निश्चित मैच्योरिटी तिथि होती है और एक निश्चित राशि का ब्याज़ मिलता है।
IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर किए गए कुछ प्रमुख डेट म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं –
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹ करोड़ में ) |
| IDFC ऑल सीजन बॉन्ड फंड | 7.71 | 8.55 | 31.35 | 145.83 |
| IDFC बैंकिंग और PSU डेट फंड | 8.12 | 8.31 | 17.18 | 6125.9 |
| IDFC बॉन्ड फंड इनकम योजना | 7.99 | 9.74 | 50.29 | 655.8 |
| IDFC बॉन्ड फंड मीडियम टर्म प्लान | 7.81 | 8.76 | 34.51 | 2421 |
| IDFC बॉन्ड फंड शॉर्ट टर्म प्लान | 7.82 | 8.53 | 41.67 | 7525.17 |
डेट-ओरिएंटेड IDFC हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स डेट फंड में 65% से अधिक डेट और बाकी इक्विटी संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं, जबकि इक्विटी-ओरिएंटेड IDFC हाइब्रिड फंड इक्विटी में 65% से अधिक फंड और बाकी डेट संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में अपना निवेश करते हैं।
IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर किए गए कुछ हाइब्रिड म्यूचुअल फंड निम्नलिखित हैं –
| फंड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹ करोड़ में ) |
| IDFC आर्बिट्राज फंड | 6.82 | 7.13 | 25.08 | 4642.56 |
| IDFC एसेट एलोकेशन फंड- कंजर्वेटिव प्लान | 7.28 | 8.56 | 22.54 | 14.46 |
| IDFC एसेट एलोकेशन फंड- मॉडरेट प्लान | 6.2 | 8.11 | 23.4 | 38.85 |
| IDFC डायनेमिक इक्विटी फंड- डायरेक्ट प्लान | 8.11 | 7.63 | 14.46 | 1095.9 |
| IDFC रेगुलर सेविंग फंड- डायरेक्ट प्लान | 5.84 | 7.82 | 21.79 | 201.01 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
निवेशक की पहचान और पते को वैरीफाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निम्नलिखित हैं-
उद्योग में समृद्ध और 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, विशाल कपूर वर्तमान में IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी में CEO हैं। वह पहले स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ MD के रूप में काम कर रहे थे, जिसमें स्थायी व्यवसायों के निर्माण के सफल ट्रैक रिकॉर्ड थे। उन्होंने व्यवसायों को स्थापित करने और अत्यधिक लाभदायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में फंड मैनेजमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर को फंड मैनेजमेंट, डीलिंग और रिसर्च गतिविधियों में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। अनुराग मित्तल ने एजुकेशन और फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री ली है।
सुयश चौधरी वर्तमान में IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में हेड-फिक्स्ड इनकम हैं। उनके पास फिक्स्ड इनकम इनवेस्टमेंट्स में लगभग 16 साल का अनुभव है। सुयश चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बैचलर (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है और IIM, कलकत्ता से मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है।
श्री रूपेश IDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी में CEO हैं इन्हें फाइनेंस, टैक्सेशन और अकाउंट्स में 21 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। वह इससे पहले ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड में VP के रूप में जुड़े थे। वह वर्तमान में कंपनी के सभी व्यावसायिक क्षेत्रों के फाइनेंस व टैक्सेशन को संभालने के लिए ज़िम्मेदार है और वे एक्सपेंस मैनेजमेंट में एक नियंत्रक की भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।