Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ICICI बैंक और प्रूडेंशियल PLC फाइनेंशियल सर्विस सेवा फर्म का एक ज्वाइंट वेंचर है। पिछले 20 वर्षों में 4 मिलियन से अधिक निवेशकों के कारण इसमें अच्छी वृद्धि देखी गई है। AMC ने अपनी स्थापना के बाद से जोखिम के बावजूद अच्छा रिटर्न (लाभ) दिया है और निवेशकों का भरोसा बरकरार रखने में कामयाब रहा है।
ICICI प्रूडेंशियल म्यूचु्अल फंड के M.D. और CEO निमेश शाह एक निवेशक केंद्रित दृष्टिकोण को मानते हैं। उनका मानना है कि किसी भी व्यक्ति को लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहिए, और उसे बाज़ार के बदलने पर भी स्थिर ही रहना चाहिए। इससे व्यक्ति को अपने आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी और लम्बे समय के लिए रिटर्न मिलेंगे ।
ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी और डेट फंड और ICICI प्रूडेंशियल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज़ फंड इस AMC के दायरे में सबसे लोकप्रिय म्यूचुअल फंड योजनाओं में से दो हैं। ICICI AMC द्वारा ऑफर की गई कुछ लोकप्रिय म्यूचुअल फंड योजनाएं निम्नलिखित हैं:
इक्विटी म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से विभिन्न फर्मों की इक्विटी और इक्विटी संबंधित सिक्योरिटी में निवेश करते हैं। जो निवेशक बाज़ार में उतार-चढ़ाव को बदलते हुए ऑफर किए गए अवसरों का फायदा उठाना चाहते हैं और इस निवेश की अस्थिर प्रकृति को सहन कर सकते हैं, उन्हें इस फंड में निवेश करने पर विचार करना चाहिए।
सर्वश्रेष्ठ ICICI इक्विटी म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़ में) |
| ICICI प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड | 9.83 | 10.48 | 44.21 | 22182.14 |
| ICICI प्रूडेंशियल मल्टीकैप फंड | 6.9 | 10.28 | 295.92 | 3847 |
| ICICI प्रूडेंशियल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड | 11.8 | 15.4 | 65.79 | 3298.81 |
| ICICI प्रूडेंशियल मिडकैप फंड | 5.2 | 9.34 | 95.01 | 1765.22 |
| ICICI प्रूडेंशियल लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड | 6.48 | 8.87 | 383.2 | 6424.9 |
ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा ऑफर किए गए डेट म्यूचुअल फंड जोखिम-मुक्त फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट्स हैं जो मुख्य रूप से डेट सिक्योरिटीज़ में निवेश करते हैं। इन डेट सिक्योरिटी में अच्छी क्रेडिट रेटिंग और डिफ़ॉल्ट का न्यूनतम जोखिम होता है। ICICI द्वारा ऑफर सर्वश्रेष्ठ डेट म्युचुअल फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़ में) |
| ICICI प्रूडेंशियल क्रेडिट रिस्क फंड | 8.24 | 9.2 | 22.05 | 10941.85 |
| ICICI प्रूडेंशियल शॉर्ट टर्म फंड | 7.93 | 9.07 | 42.49 | 8445.59 |
| ICICI प्रूडेंशियल कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड | 7.67 | 8.62 | 20.67 | 7087.46 |
| ICICI प्रूडेंशियल ऑल सीजन बॉन्ड फंड | 7.84 | 10.37 | 25.14 | 2707.37 |
| ICICI प्रूडेंशियल डेट मैनेजमेंट फंड | 7.7 | 9.58 | 31.35 | 196.98 |
हाइब्रिड म्युचुअल फंड अच्छे रिटर्न के लिए इक्विटी और डेट सिक्योरिटी दोनों में निवेश करते हैं। विभिन्न ऐसेट क्लास के लिए एक्सपोजर फंड के निवेश रुख पर निर्भर करता है। मध्यम जोखिम की तलाश वाले व्यक्ति इन फंड को लम्बे समय के लिए ले सकते हैं । टॉप 5 ICICI हाइब्रिड म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल (%) | 5 वर्ष (%) | NAV | फंड की कीमत (करोड़ में) |
| ICICI प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड | 8.69 | 10.36 | 38.88 | 29104.88 |
| ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी और डेट फंड | 8.57 | 10.83 | 140.29 | 26036.43 |
| ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी आर्बिट्राज फंड | 6.75 | 7.16 | 26.26 | 9604.3 |
| ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी सेविंग फंड | 7.64 | NA | 14.68 | 1685.33 |
| ICICI प्रूडेंशियल रेगुलर सेविंग फंड | 8.63 | 10.28 | 46.19 | 1651.12 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
फंड हाउस (एसेट मैनेजमेंट कंपनी)
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के निवेश के पूरे कामकाज की पूरी जिम्मेदारी IIM कलकत्ता के संकरन नारेन की होती है। वह लॉन्ग टर्म में अधिक रिटर्न देने के लिए इक्विटी फंड के लिए विभिन्न निवेश रणनीतियों को तैयार करते हैं । उनके पास फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में 28 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
वह ICICI AMC के फिक्स्ड इनकम वर्टिकल के लिए मुख्य निवेश अधिकारी हैं। 22 से अधिक वर्षों के औद्योगिक अनुभव के साथ, वह AMC के डेट म्यूचुअल फंड को मैनेज करते हैं और प्रमुख फाइनेंशियल ग्रोथ की निगरानी करते हैं जो डेट सिक्योरिटी की ब्याज़ दर को प्रभावित करते हैं।
राहुल राय ICICI AMC के रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट बिजनेस के प्रमुख हैं। उनके पास 26 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जिसने उनके तकनीकी और विश्लेषणात्मक कौशल को बहुत विकसित किया है, जिसने उन्हें एक कुशल निर्णय लेने वाला मैनेजर बनाया है।
वर्ष 2008 में एक मैनेजमेंट ग्रेजुएट, मृणाल सिंह एक इक्विटी विश्लेषक के रूप में ICICI प्रूडेंशियल AMC में शामिल हो गए। कुछ ही समय के भीतर, उन्हें उप-मुख्य निवेश अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया था, जो उनके निवेश और उनके मैनेजमेंट के कारण हुए शानदार इक्विटी रिटर्न के कारण था।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।