Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी भारत में बड़े AMC में से एक है, जिसे हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरेपोरेशन बैंक द्वारा रेगुलेट किया जाता है। कई निवेशकों ने पिछले दो दशकों से फंड हाउस द्वारा ऑफर किए गए कई निवेश विकल्पों में निवेश किया है।
इसकी म्यूचुअल फंड योजनाओं में से अधिकांश की रेटिंग काफी ज़्यादा है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों में प्रभावशाली रिटर्न (लाभ) मिला है, जिसमें लोकप्रिय HDFC टॉप 100 फंड और HDFC हाइब्रिड-इक्विटी फंड शामिल हैं ।
इस पेज पर:
HDFC म्यूचुअल फंड के M.D. श्री मिलिंद भरव का मानना है कि जिस देश में “बचतकर्ता” अधिक और “निवेशक” कम हैं ऐसे देश में म्यूचुअल फंड के माध्यम से कैपिटल मार्केट में रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी किसी क्रांति से कम नहीं है। रिटेल निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड को पसंदीदा निवेश विकल्प बनाने के लिए HDFC AMC की मैनेजमेंट टीम कड़ी मेहनत करती है। नीचे दिए गए कुछ लोकप्रिय म्युचुअल फंड योजनाएं HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा दी गई हैं।
इक्विटी म्यूचुअल फंड ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जो लॉन्ग-टर्म, मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक के साथ लॉन्ग-टर्म कैपिटल में वृद्धि के मकसद से निवेश करती हैं। जो निवेशक अधिक रिटर्न की तलाश में हैं और बाज़ार में उतार-चढ़ाव से उत्पन्न होने वाले जोखिम को सहन कर सकते हैं, वे इन म्यूचुअल फंड योजनाओं का विकल्प चुन सकते हैं। HDFC AMC द्वारा ऑफर किए गए लोकप्रिय इक्विटी म्यूचुअल फंड की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न | 5 वर्ष में रिटर्न | NAV | AUM (करोड़ में) |
| HDFC टॉप 100 फंड | 8.41% | 8.53% | 487.69 | 17475.3 |
| HDFC इक्विटी फंड | 7.82% | 8.17% | 659.24 | 23230.7 |
| HDFC मिड-कैप अवसर फंड | 3.49% | 10.66% | 52.92 | 22825.4 |
| HDFC स्मॉल कैप फंड | 7.61% | 11.98% | 40.54 | 8402.65 |
| HDFC रिटायरमेंट सेविंग फंड इक्विटी प्लान | 8.38% | – | 17.39 | 722.17 |
जो निवेशक निश्चित रिटर्न वाले निवेश की तलाश में हैं, वे HDFC द्वारा डेट म्यूचुअल फंड का विकल्प चुन सकते हैं , क्योंकि ये योजनाएं हाई रेटेड डेट सिक्योरिटी में प्रमुखता से निवेश करती हैं जो मैच्योरिटी पर निश्चित रिटर्न (लाभ) देती हैं। कुछ सर्वश्रेष्ठ HDFC डेट म्यूचुअल फंड योजना की लिस्ट निम्नलिखित है:
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न | 5 वर्ष में रिटर्न | NAV | AUM (करोड़ में) |
| HDFC क्रेडिट रिस्क डेट फंड | 7.38 | 9.29 | 16.63 | 15415.47 |
| HDFC कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड | 7.76 | 7.76 | 22.08 | 12320.87 |
| HDFC शॉर्ट टर्म डेट फंड | 7.76 | 8.81 | 22.08 | 12320.87 |
| HDFC मनी मार्केट फंड | 7.56 | 7.85 | 4097.38 | 5744.9 |
| HDFC मीडियम टर्म डेट फंड | 7.34 | 8.69 | 40.08 | 1033.79 |
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज़, दोनों में निवेश करते हैं। किसी भी एक तरह के निवेश के प्रति झुकाव निवेश पोर्टफोलियो के जोखिम को तय करता है। यदि कोई व्यक्ति मध्यम जोखिम के निवेश विकल्प तलाश कर रहा है, तो वह इन म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने पर विचार कर सकता है। कुछ सर्वश्रेष्ठ HDFC हाइब्रिड म्यूचुअल फ़ंड की लिस्ट निम्नलिखित है।
| फंड का नाम | 3 साल में रिटर्न | 5 वर्ष में रिटर्न | NAV | AUM (करोड़ में) |
| HDFC हाइब्रिड इक्विटी फंड | 7.67 | 10.58 | 54.78 | 22664.9 |
| HDFC इक्विटी सेविंग फंड | 7.75 | 8.94 | 38.93 | 5613.93 |
| HDFC चिल्ड्रन गिफ्ट फंड | – | – | – | 109.19 |
| HDFC हाइब्रिड डेट फंड | 5.05 | 7.82 | 47.46 | 3112.52 |
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार- लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है
अमेरिका में एक टॉप विश्वविद्यालय से MBA , चिराग सेतलवाड HDFC AMC के एक वरिष्ठ फंड मैनेजर हैं, जो मुख्य रूप से भारतीय इक्विटी में निवेश करते हैं। उनके पास 20 से अधिक वर्षों का औद्योगिक अनुभव है और वे उन कंपनियों में निवेश करने में विश्वास करते हैं जो मज़बूत और कमज़ोर, बाज़ार की दोनों स्तिथि के दौरान बेहतर ग्रोथ की क्षमता रखते हैं।
प्रशान्त HDFC AMC के MD और मुख्य निवेश अधिकारी हैं। वे IIM के पूर्व छात्र हैं, उनके पास फाइनेंशियल और फंड मैनेजमेंट का 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
25 से अधिक वर्षों के औद्योगिक अनुभव के साथ, विनय कुलकर्णी HDFC AMC के वरिष्ठ फंड मैनेजर और वरिष्ठ वाइस प्रेसीडेंट हैं और इक्विटी और डेट सहित विभिन्न ऐसेट क्लास में फंड को मैनेज करते हैं। उन्होंने IIM, बैंगलोर से MBA किया है।
अनिल बम्बोली उद्योग में सबसे अच्छे डेट-फंड मैनेजर में से एक हैं, अनिल बम्बोली को 23 साल से अधिक का अनुभव है, और ये HDFC डेट म्यूचुअल फंड को सक्रिय रूप से मैनेज करते हैं, और अपने कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण रिटर्न देते हैं। वह एक पेशेवर चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
अमेरिका के क्लेम्सन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शोभित मेहरोत्रा HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एक वरिष्ठ फंड मैनेजर और क्रेडिट हेड हैं। फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज और क्रेडिट रेटिंग में उनके पास 25 साल से अधिक का पेशेवर अनुभव है।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर:एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।