Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड भारत की दूसरी सबसे पुरानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) है जो कुछ बेहतरीन निवेश विकल्प ऑफर करती है। केनरा बैंक को भारतीय बाज़ार का भरपूर ज्ञान है जो भारत सरकार द्वारा प्रमुख शेयर होल्डिंग के साथ सबसे बड़े बैंकों में से एक है। पहले इसका नाम कैनरा बैंक म्यूचुअल फंड था, पर इसने रोबेको के साथ पार्टनरशिप की जो कि स्थायी और एक्टिव निवेश शैली का एक वैश्विक लीडर है।
केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) के नज़रिए से भारत में लगातार सबसे तेज़ी से बढ़ते म्यूचुअल फंड में से एक रहा है। कृष्णा सांघवी इक्विटीज के प्रमुख हैं जबकि निमेश चंदन निवेश प्रमुख हैं। अवनीश जैन फिक्स्ड इनकम म्यूचुअल फंड के प्रमुख हैं।
इस पेज पर:
यह कई तरह के निवेश विकल्प प्रदान करता है और सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) , इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) , लार्ज कैप फंड, स्माल कैप फंड, मिड कैप फंड और मल्टी-कैप फंड प्रदान करता है। विभिन्न श्रेणियों के तहत इस AMC द्वारा पेश किए गए कुछ सबसे अच्छे म्यूचुअल फंड में कुछ निम्नलिखित हैं:
म्यूचुअल फंड जो फंड के बड़े हिस्से को शेयर इक्विटी में निवेश करते हैं, वे इक्विटी फंड होते हैं। अनुभवी पेशेवर पोर्टफोलियो मैनेजर द्वारा मैनेज किए जाने वाला, केनरा रोबेको अनेकों इक्विटी योजनाएं ऑफर करता है और यह उन फाइनेंशियल विकल्पों में से एक है जो आपको अधिक मंहगाई की स्तिथि में भी रिटर्न (लाभ) (लाभ) दे सकता है। इन फंड को एक्टिव (मैनेजर द्वारा) या पैसिव (ऑटोमैटिक) दोनों ही रूप से मैनेज किया जा सकता है। इक्विटी फंड को उनके निवेश मैंडेट के आधार पर बांटा जा सकता है। केनरा रोबेको AMC द्वारा सर्वश्रेष्ठ इक्विटी फंड में से कुछ निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹ करोड़ में ) |
| केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड | 7.53 | 9.17 | 42.94 | 103.4 |
| केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटी फंड | 9.26 | 14.41 | 97 | 4890.39 |
| केनरा रोबेको इक्विटी डायवर्सिफाइड फंड | 11.17 | 10.01 | 140.06 | 1265.41 |
| केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड | 6.79 | 9.04 | 22.64 | 108.55 |
| केनरा रोबेको स्मॉल कैप इक्विटी फंड | 6.89 | 7.38 | 2335.69 | 1005.55 |
डेट फंड विभिन्न प्रकार के डेट सिक्योरिटी में निवेश करते हैं। केनरा रोबेको डेट और ट्रेजरी बिल विकल्पों की एक बड़ी रेंज ऑफर करता है। डेट फंड अपने रिटर्न (लाभ) को मुख्य रूप से दो स्रोतों से प्राप्त करते हैं: पहला, विभिन्न डेट इंस्ट्रूमेंट्स में उनके निवेश पर अर्जित ब्याज़ और दूसरा, बाज़ार में डेट सिक्योरिटीज़ को खरीदने और बेचने से प्राप्त पूंजीगत लाभ (कैपिटल गेन) के रूप में। केनरा रोबेको के कुछ प्रमुख डेट फंड निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | 3 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | 5 वर्ष के रिटर्न (लाभ) (%) | NAV | AUM (₹ करोड़ में ) |
| केनरा रोबेको इनकम फंड | 7.53 | 9.17 | 42.94 | 103.4 |
| केनरा रोबेको गिल्ट फंड | 7.46 | 10.19 | 56.26 | 79.49 |
| केनरा रोबेको बचत निधि | 7.52 | 8.07 | 30.9 | 1020.05 |
| केनरा रोबेको डायनेमिक बॉन्ड फंड | 6.79 | 9.04 | 22.64 | 108.55 |
| केनरा रोबेको लिक्विड फंड | 6.89 | 7.38 | 2335.69 | 1005.55 |
हाइब्रिड फंड अपने फंड को अधिक रिटर्न (लाभ) और कैपिटल प्रिसर्वेशन के मिश्रण में निवेश करते हैं। यह दो प्रकार के हाईब्रिड फंड – केनरा रोबेको इक्विटी हाईब्रिड फंड और केनरा रोबेको कंज़र्वेटिव हाईब्रिड फंड प्रदान करता है।
जैसा कि योजनाओं के नाम से पता चलता है, इक्विटी हाइब्रिड फंड टैक्स बचत हासिल करने के लिए इक्विटी विक्लपों में निवेश करता है जबकि कंज़र्वेटिव हाइब्रिड फंड डेट सिक्योरिटी में प्रमुखता से निवेश करता है और पारंपरिक बचत विकल्पों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक रिटर्न (लाभ) प्रदान करने के लिए इक्विटी में एक छोटा सा जोखिम भी होता है।
स्टेप 1: Paisabazaar.com पर, ‘Mutual Fund’ विकल्प का चयन करें
स्टेप 2: यदि आप एक रजिस्टर्ड यूज़र हैं, तो अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड / OTP का उपयोग करके प्लेटफ़ॉर्म पर लॉग इन करें। या एक नया खाता बनाएँ
स्टेप 3: बाईं ओर पर ‘Invest’ > ‘Explore All Funds’ चुनें
स्टेप 4: अपनी पसंद का आदित्य बिड़ला सन लाइफ फंड चुनें। अब, NAV, जोखिम, आदि सहित फंड की सभी जानकारी दिखाई देगी
स्टेप 5: निवेश करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार राशि दर्ज करें, निवेश प्रकार – SIP या लम्पसम चुनें , और ‘Confirm & add to cart’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आप प्रमुख भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग का उपयोग करके भुगतान पूरा कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड यूनिट आपको 5 वर्किंग डे के भीतर आवंटित कर दी जाएंगी। यदि आपकी KYC नहीं है, तो आपको म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करने से पहले अपना KYC पूरा करना होगा
KYC (नो योर कस्टमर) ग्राहक पहचान प्रक्रिया होती है और यह उन निवेशकों के लिए अनिवार्य होती है जो म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं । फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश के लिए पूंजी बाज़ार SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
KYC प्रक्रिया निम्नलिखित सेबी-रजिस्टर्ड मध्यस्थों में से किसी के साथ शुरू और पूरी की जा सकती है:
स्टेप 1: फंड हाउस की वेबसाइट या उपर्युक्त KRA की वेबसाइट पर जाएं और अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आधार- लिंक्ड मोबाइल नंबर को भरकर एक निवेशक खाता बनाएं ताकि आप उस ओटीपी का उपयोग करके खाते को वैरीफाई कर सकें
स्टेप 2: अपनी पहचान प्रमाण और पता प्रमाण की सेल्फ-अटेस्ट कॉपी अपलोड करें
बस इतना ही। आपका eKYC प्रोसेस हो चुका है!
निवेशक की पहचान और पते को सत्यापित करने के लिए आवश्यक आधिकारिक दस्तावेजों की एक सूची यहां दी गई है:
केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड में म्यूचुअल फंड निवेश के विभिन्न प्रोडक्ट की देखभाल के लिए फंड मैनेजर की एक पूरी टीम है ।
वह केनरा रोबेको में निवेश के प्रमुख हैं और इक्विटी के सह-प्रमुख भी हैं। वह पिछले 10 सालों से केनरा रोबेको में काम कर रहे हैं और निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न (लाभ) देना सुनिश्चित कर रहे हैं।
वह इक्विटी को लीड करते हैं और कैनरा रोबेको के वरिष्ठ फंड मैनेजर में से एक हैं। उनके पास लगभग 23 साल का अनुभव है। और अन्य AMC के साथ-साथ कोटक महिंद्रा AMC में भी इक्विटी प्रमुख हैं । वह सभी इक्विटी फंड के फंड मैनेजमेंट के लिए ज़िम्मेदार है। वह फाइनेंस में बी.कॉम ग्रेजुएट, मास्टर इन मैनेजमेंट स्टडीज (MMS) और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स से पढे हैं, जिसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क अकाउंटेंट्स (ICWA) के रूप में जाना जाता था।
वह फिक्स्ड इनकम का अनुमान लगाते हैं और सीधे इनकम फंड और मीडियम टर्म फंड की देखभाल करते हैं। वह MIP, इंडी-गो, बैलेंस, गोल्ड FoF और गोल्ड ETF का भी को-मैनेजमेंट करते है। वह निश्चित आय, कॉर्पोरेट मैक्रो-व्यू और ट्रेडिंग रणनीति के प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार है। वह IIM, कोलकाता से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
वह फंड मैनेजमेंट में 12 साल का अनुभव रखते हैं और इससे पहले JM फाइनेंशियल के साथ काम कर चुके हैं। वह केनरा रोबेको गिल्ट फंड PGS और डायनामिक बॉन्ड को मैनेज करते हैं । वह NL डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च डेवलपमेंट, मुंबई, भारत से मैनेजमेंट स्टडी (MMS – फाइनेंस) में मास्टर हैं
उसके पास एसेट मैनेजमेंट में 16 साल का अनुभव और फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज में 9 साल का अनुभव है। उन्होंने SDM इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट, मैसूर, भारत से MBA (फाइनेंस) किया है। वह कैनरा रोबेको AMC में रिसर्च और फंड मैनेजमेंट के लिए ज़िम्मेदार हैं, जहां वह सीधे गिल्ट एडवांटेज और डायनेमिक बॉन्ड, शॉर्ट टर्म, लिक्विड और ट्रेजरी एडवांटेज फंड को मैनेज करती हैं।
प्रश्न.एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
उत्तर: AMC एक ऐसा संगठन होता है जो कई निवेशकों से जमा किए गए फंड को मैनेज करता है और उन्हें रिटर्न उत्पन्न करने के लिए विभिन्न फाइनेंशियल सिक्योरिटी में निवेश करता है।
प्रश्न.नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या है?
उत्तर: NAV किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत होती है। नेट एसेट वैल्यू एक AMC की व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन को मापता है।
प्रश्न.एक्सपेंस रेशियो क्या है?
उत्तर: एक्सपेंस रेशियो निवेशकों के ऐसेट मैनेजमेंट के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा सालाना शुल्क लिया जाता है। यह AMC द्वारा किए गए ऑपरेशन और मैनेजमेंट कॉस्ट को कवर करता है। यह निवेशक द्वारा निवेश की गई कुल ऐेसेट का एक प्रतिशत है।
प्रश्न.एंट्री लोड क्या है?
उत्तर: जब कोई निवेशक पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम की यूनिट्स खरीदता है, तो उसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा प्रोसेसिंग फीस का एक छोटा सा शुल्क लिया जाता है जिसे एंट्री लोड कहा जाता है।
प्रश्न.एग्ज़िट लोड क्या है?
उत्तर: जब निवेशक म्यूचुअल फंड स्कीम से अपने निवेश को रिडीम करते हैं, तो उनसे प्रोसेसिंग फीस की एक छोटी राशि ली जाती है, जिसे एग्ज़िट लोड के रूप में जाना जाता है। यह तब भी चार्ज किया जाता है जब निवेशक किसी AMC की विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के बीच स्विच (बदलते) करते हैं।