Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
भारत के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले म्यूचुअल फंड वर्ष 2019-20 में निवेशकों को मज़बूत रिटर्न/ लाभ/ लाभ देने के लिये तैयार हैं। वर्ष 2018 में बाज़ार में सुधार के बाद कई कैटेगरी में मूल्य आकर्षक स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे फंड मैनेजरों के लिए कई अवसर खुल गए हैं। वर्ष 2019-20 के लिये सबसे अच्छे विकल्प निम्नलिखित हैं:
| फंड का नाम | कैटेगिरी | U.A.M. | 3 वर्ष में
रिटर्न/ लाभ |
5 वर्ष में
रिटर्न/ लाभ |
| एक्सिस ब्लूचिप फंड | लार्ज कैप | ₹8,050करोड़ | 18.16% | 12.18% |
| कोटक स्टैन्डर्ड मल्टीकैप फंड | मल्टीकैप | ₹ 26,991 करोड़ | 12.67% | 12.71% |
| HDFC स्मॉल कैप फंड | स्मॉल कैप | ₹ 9,137 करोड़ | 9.71% | 11.23% |
| फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड | मिड कैप | ₹ 7,188 करोड़ | 7.66% | 11.50% |
| एक्सिस लॉंग टर्म इक्विटी फंड | ELSS(टैक्स सेवर) | ₹ 20,425 करोड़ | 15.50% | 13.45% |
(डेटा 11 नवम्बर 2019 को लिया गया है)
कैटेगिरी: लार्ज कैप
U.A.M.: ₹ 8,050 करोड़ (30 सितम्बर, 2019)
शुरुआत की तारीख – 5 जनवरी 2010
वर्ष 2018 में बाज़ार में सुधार के कारण अन्य लार्ज-कैप फण्ड का ख़राब प्रदर्शन देखते हुए इस फण्ड प्रदर्शन काफ़ी प्रभावशाली है।जहाँ अधिकतर शीर्ष म्यूचुअल फंड स्कीम अपने 1 वर्ष के बैंचमार्क से पीछे रह गये हैं, वहीं एक्सिस ब्लूचिप फंड फ़िर भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा। इसका प्रदर्शन लॉन्ग-टर्म में भी अच्छा है। 5 वर्ष में इसका रिटर्न/ लाभ 12.04% रहा है जो S&P सेंसेंक्स 50 के 8.62% की तुलना में बेहतर है।
फंड मैनेजर, श्रेयस देवलकर नवंबर 2016 से इसे मैनेज कर रहे हैं और उद्योग के दिग्गज हैं। उनके पास कुछ स्टॉक हैं (वर्तमान में सिर्फ़ 23)। एक लार्ज कैप फंड को अपनी पूँजी का 80% भारत की सर्वोच्च कंपनियों में निवेश करना होता है।
| रिटर्न/ लाभ | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| ऍक्सिस ब्लूचिप | 24.94% | 18.16% | 12.18% |
| निफ्टी 50 | 13.89% | 13.77% | 9.27% |
(डेटा स्रोत: वैल्यू रिसर्च, डेटा 11 नवम्बर 2019 को लिया गया है)
कैटेगिरी: इक्विटी मल्टिकैप
U.A.M. : ₹ 26,991 करोड़ (30 सितंबर, 2019)
शुरुआत की तारीख: 11 सितंबर 2009
कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड, कोटक MMC की फ्लैगशिप स्कीम है और वो स्कीम है, जिसने MMC को प्रसिद्धि दिलायी है। पिछले 5 वर्षों में इसने 13.23% रिटर्न/ लाभ दिया है, जो इसके बैंचमार्क S & P BES 200 के द्वारा दिए गए 8.74% रिटर्न/ लाभ से कहीं अधिक है।
इस फंड को वर्ष 2012 से हर्ष उपाध्याय द्वारा मैनेज किया जा रहा है। हर्षा ने निवेशकों को वर्ष 2018 और 2019 की अस्थिरता से बचाने के लिए लार्ज कैप को चुना है, और फण्ड की पूँजी का 77% लार्ज कैप कंपनियों में निवेश कर दिया।
मिडकैप में इसकी पूँजी का 21% और स्मॉल कैप में 1% है, जो इसके मिड कैप क्षेत्र में ग्रोथ के अवसरों को खोलता है। इस फंड को अलग अलग 53 स्टॉक में निवेश किया गया है। जिससे एक क्षेत्र में मंदी होने से निवेशकों को अन्य क्षेत्र से लाभ मिल सके।
| रिटर्न/ लाभ | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड | 15.55% | 12.67% | 12.71% |
| निफ्टी 50 | 11.32% | 11.88% | 9.28% |
(डेटा स्रोत: वैल्यू रिसर्च, डेटा 11 नवम्बर 2019 को लिया गया है)
कैटेगिरी:स्मॉल कैप
U.A.M. : ₹ 9,137 करोड़ (30 सितंबर, 2019)
शुरुआत की तारीख: 3 अप्रैल, 2008
HDFC स्मॉल कैप फंड ने कुछ समय लेकर सफलता प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष के दौरान, फंड ने अपने बैंचमार्क, निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स के 26% नुकसान की तुलना में लगभग 18% का नुकसान दर्ज किया है। इसके लिए वर्ष 2018 में मिड और स्मॉल कैप कैटेगिरी के स्टॉक के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार माना जा सकता है।
वर्ष 2018 में खराब बाज़ार स्थितियों के बावजूद, फंड ने अपने 5 वर्ष की अवधि में अपने बैंचमार्क से 11.23% बेहतर प्रदर्शन किया। अधिकांश म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो पर हावी होने वाले विेशेष फाइनेंनशियल शेयरों के विपरीत, HDFC स्मॉल कैप फंड ने अपना 40% केमिकल, इंजीनियरिंग और सर्विसेस कंपनियों में निवेश कर के बड़ा एक्सपोज़र प्राप्त किया है।
फंड ने अपनी पूंजी का 57% स्मॉल कैप कंपनियों में और 36% मिड-कैप में लगाया है। वर्तमान में, फंड के पास कोई महत्वपूर्ण कैश नहीं है जिसे मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश किया जा सके।
| रिटर्न/ लाभ | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| HDFC स्मॉल कैप फंड | -6.32% | 9.71% | 11.23% |
| निफ्टी स्मॉल कैप इन्डेक्स | -6.64% | 1.93% | 4.83% |
(डेटा स्रोत: वैल्यू रिसर्च, डेटा 11 नवम्बर 2019 को लिया गया है)
कैटेगिरी: मिड कैप
A.U.M: ₹ 7,188 करोड़ (30 सितंबर, 2019)
शुरुआत की तारीख : 1 दिसम्बर, 1993
इस फंड ने हाल ही में अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान, इसने शानदार 17.01% का रिटर्न/ लाभ दिया है। दूसरे शब्दों में, 1993 में फंड में 1 लाख रुपये का किया गया निवेश, अब 90.70 लाख रुपये मूल्य का होगा।
फ्रैंकलिन प्राइमा ने हाल के वर्षों में शानदार रिटर्न/ लाभ देना जारी रखा है। 5 वर्ष की अवधि में इसने 12.14% रिटर्न/ लाभ दिया है, जो इसके बैंचमार्क 10.75% से ज़्यादा है। इसके फंड मैनेजर, आर जानकीरमण अब एक दशक से भी अधिक समय से इसे मैनेज कर रहे हैं और अब बाज़ार की चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना कर रहे हैं।
| रिटर्न/ लाभ | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| फ्रैंकलिन प्राइमा फंड | -8.20% | 7.66% | 11.50% |
| निफ्टी मिडकैप 150 | -1.50% | 6.42% | 10.97% |
(डेटा स्रोत: वैल्यू रिसर्च, डेटा 11 नवम्बर 2019 को लिया गया है)
कैटेगिरी :ELSS (टैक्स सेविंग)
U.A.M.: ₹ 20,425 करोड़ (30 सितंबर, 2019)
शुरुआत की तारीख : 29 दिसम्बर,2009
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड एक बेहतरीन टैक्स सेविंग विकल्प है और इसका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। फंड ने लगातार अपने बैंचमार्क को भी पीछे छोड़ दिया है जो इसके बड़े आकार और लोकप्रियता को सही साबित करता है।
फंड को शॉर्ट-टर्म में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है और इसलिए, पिछले वर्ष फण्ड को 3% का नुकसान हुआ जो इसके बैंचमार्क इंडेक्स (निफ्टी 200) के नुकसान 5.56% से कम है। हालांकि, इसके बैंचमार्क के लाभ 13.19% की तुलना में इसका 5 वर्ष का रिटर्न/ लाभ 8.74% है।
फंड ने लार्ज कैप में अपनी पूंजी का लगभग 68%, मिडकैप में 30% और स्मॉल कैप में 1.6% निवेश किया है, जिससे निवेशकों को बाज़ार में उतार-चढ़ाव के समय सहूलियत मिलती है।
सिर्फ 35 शेयरों के साथ, फंड के पास एक पोर्टफोलियो है। यह फंड मैनेजर जिनेश गोपाणी के काम करने के तरीके को दर्शाता है कि ‘सुरक्षित खेलने के बजाय रिसर्च और विश्वास रखा जाना चाहिए।’
| रिटर्न/ लाभ | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| एक्सिस लॉंग टर्म इक्विटी | 20.35% | 15.50% | 13.45% |
| निफ्टी 200 | 11.32% | 11.88% | 9.28% |
(डेटा स्रोत: वैल्यू रिसर्च, डेटा 11 नवम्बर 2019 को लिया गया है)