Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
मल्टी कैप फण्ड वो इक्विटी फण्ड होते हैं, जो छोटी, मध्यम और बड़ी सभी कंपनियों में निवेश करते हैं। सेबी ने इनके ऊपर कोई सीमाएँ नहीं लगाई हैं। हालाँकि, इन फण्ड को 65% इक्विटी और इक्विटी संबंधित विकल्पों में निवेश करना होता है।
इनके फण्ड मैनेजर बाज़ार की स्तिथि के मुताबिक, किसी भी कंपनी में कभी भी निवेश कर सकते हैं। इस तरह वो जोखिम को कम रखते हुए बाज़ार में आए अवसरों के लाभ उठा सकते हैं। ये फण्ड स्थिरता के लिए लार्ज कैप कंपनियों और ज़्यादा रिटर्न के लिए मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करते हैं। ये फण्ड कम जोखिम में ज़्यादा रिटर्न देते हैं।
मल्टी-कैप फण्ड में निवेश करने से निवेशक इस सिरदर्द से भी बचते हैं कि बाज़ार में कोई बदलाव आने पर उन्हें अपने निवेश को बदलना होगा। क्योंकि मल्टी कैप फण्ड के मैनेजर ये कार्य करते हैं।
| फण्ड | 1 वर्ष में रिटर्न (%) | 3 वर्ष में रिटर्न (%) | 5 वर्ष में रिटर्न (%) | 7 वर्ष में रिटर्न (%) | 10 वर्ष में रिटर्न (%) |
| एक्सिस मल्टी कैप | 13.64 | 12.19 | — | — | — |
| कोटक स्टैण्डर्ड मल्टीकैप | 8.22 | 6.42 | 11.88 | 16.99 | 12.25 |
| एसबीआई मैग्नम मल्टीकैप | 7.29 | 4.66 | 10.76 | 16.73 | 10.88 |
| मोतीलाल ओसवाल मल्टीकैप 35 | 6.26 | 2.61 | 10.30 | — | — |
| एडेलवीस मल्टीकैप | 9.56 | 4.65 | 10.84 | — | — |
| आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल मल्टीकैप I | 3.03 | 3.27 | 8.31 | 13.90 | 9.69 |
| इन्वेस्को इंडिया मल्टीकैप | 13.28 | 2.25 | 8.92 | 17.03 | 13.25 |
| एचडीएफसी इक्विटी | -1.88 | 0.43 | 7.93 | 12.79 | 8.26 |
| फ्रैंक इंडिया इक्विटी | 10.39 | 3.25 | 8.13 | 14.32 | 11.00 |
| निप्पॉन इंडिया मल्टीकैप
|
-5.52 | -1.48 | 4.45 | 11.64 | 9.26 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
एक्सिस मल्टीकैप फंड का लक्ष्य बाज़ार के अलग-अलग क्षेत्रों और कंपनियों के उन इक्विटी विकल्पों में निवेश करना है जो जोखिम को सीमित रखें और बेहतर रिटर्न दे सके। यह फंड उन शेयरों पर ध्यान केन्द्रित रखता है जो अपने बेंचमार्क की तुलना में बेहतर रिटर्न दे सके। यह उन शेयरों की पहचान करने में बॉटम-अप नीति अपनाता है यानी क्षेत्र पर नहीं बल्कि निवेश की जाने वाली कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड देखना। जो व्यवसाय बाज़ार हिस्सेदारी लाभ, बेहतर मैनेजमेंट, सूर्योदय उद्योगों, और अनुकूल पूंजी आवंटन और विनियामक और नीतिगत परिवर्तनों जैसे विभक्ति बिंदुओं पर स्थापित हैं।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 6,509 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | 13.64 | 12.19 | — | — |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
निप्पॉन इंडिया मल्टीकैप बाज़ार की बदलती स्तिथियों और भविष्य में हो सकने वाले लाभों को देखते हुए एक सेगमेंट की कंपनियों या क्षेत्र में ज़्यादा या कम निवेश करता है। ये फण्ड बाज़ार के साथ बने रहने और जोखिम के समय भी बेहतर स्तिथि में रहने के लिए लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है। वहीं मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में इसके निवेश का उद्देश्य बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न देना है। ये फण्ड अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाली मिड कैप कंपनियों को चुनता है। फण्ड एमर्जिंग थीम, यानी वर्तमान में विकास की सम्भावना वाली वस्तुएँ और सेवाएँ जो एक क्षेत्र या प्रकार के व्यक्तियों द्वारा उपयोग की जाती हैं, में निवेश करता है।
फंड गहरे मूल्य वाले शेयरों में निवेश करता है, जो बाज़ार के गैर-मूलभूत कारणों से गलत कीमत पर उपलब्ध हैं। इस फण्ड का उद्देश्य होटल / रिसॉर्ट, बीमा, और शहरी उप्तादों/ सेवाओं के क्षेत्र में निवेश कर लाभ कमाना है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 7,459 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | -5.52 | -1.48 | 4.45 | 11.64 |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल फण्ड का उद्देश्य बाज़ार के अलग-अलग सेगमेंट के उच्च गुणवत्ता वाले स्टॉक में निवेश करना है। ऐसा करने के लिए, यह उन कंपनियों की पहचान करने की कोशिश करता है जो खुद को भविष्य के बाज़ार की बड़ी खिलाड़ियों में बदल सकती हैं। यह फण्ड स्टॉक चुनने के लिए बॉटम-अप और टॉप-डाउन दोनों नीति को अपनाता है यानी निवेश के लिए कंपनी की वर्तमान स्तिथि और क्षेत्र का ट्रैक रिकॉर्ड और वर्तमान स्तिथि देखना।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 5,288 करोड़ (31.08.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | 3.03 | 3.27 | 8.31 | 13.90 |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
कोटक स्टैण्डर्ड मल्टीकैप फंड बाज़ार पूंजीकरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों की पहचान करता है और फिर, सबसे बेहतर में निवेश करता है। यह अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रो की पहचान करने के लिए टॉप-डाउन नीति यानी क्षेत का ट्रैक रिकॉर्ड, भविष्य संभावना देखना और स्टॉक चुनने के लिए बॉटम-अप नीति का उपयोग करता है यानी कंपनी की वर्तमान स्तिथि, उसका मैनेजमेंट, हाथ में नगदी आदि देखना। स्टॉक चयन करते समय, यह प्रतिस्पर्धी व्यापार मॉडल, स्थिर नकदी प्रवाह, अच्छा मैनेजमेंट, कुशल पूंजी आवंटन और आकर्षक मूल्यांकन वाली कंपनियों को प्राथमिकता देता है।
वर्तमान में फण्ड उन व्यवसायों पर ध्यान दे रहा है जिनकी बिज़नस शीट मज़बूत है और लागत कम है। फण्ड ने अभी ज़्यादा निवेश सीमेंट और औधोगिक क्षेत्र में किया हुआ है उनके आकर्षक मूल्यांकन के कारण और मई में एफएमसीजी स्टॉक की ज़्यादा खरीदारी की है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 29,807 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | 8.22 | 6.42 | 11.88 | 16.99 |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
एडेलवीस मल्टीकैप फण्ड स्टॉक चुनने के लिए बॉटम-अप नीति का उपयोग करता है मतलब ये क्षेत्र के बजाए निवेश की जाने वाली कंपनी की वर्तमान स्तिथि को निवेश का आधार बनाता है। इसका उद्देश्य इस तरह का निवेश पोर्टफोलियो बनाया है जो लम्बे समय में बेहतर रिटर्न दे सके।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 553 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | 9.56 | 4.65 | 10.84 | – |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
इन्वेस्को इंडिया मल्टीकैप फण्ड विकास करने वाले व्यवसायों में निवेश करता है जो लम्बे समय में अच्छा रिटर्न दे सकें। ये निवेश के लिए बॉटम-अप नीति अपनाता है मतलब ये क्षेत्र के बजाए निवेश की जाने वाली कंपनी की वर्तमान स्तिथि को निवेश का आधार बनाता है। ये फण्ड अपना 30% से 50% निवेश लार्ज कैप कंपनियों में रखता है और 50% से 70% स्मॉल और मिड कैप कंपनियों में।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 933 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | 13.28 | 2.25 | 8.92 | 17.03 |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
मोतीलाल ओसवाल मल्टीकैप 35 की निवेश नीति ‘बाय राइट: सिट टाइट’ के सिद्धांत पर आधारित है। ‘बाय राइट’ से अभिप्राय ऐसे स्टॉक को ढूँढना जो विकास की संभावना हो और वर्तमान में उचित मूल्य पर उपलब्ध हो। ‘सिट टाइट’ से अभिप्राय स्टॉक खरीदकर लम्बे समय के लिए उसे रखना ताकि उसका विकास हो सके और अच्छा रिटर्न मिल सके। हालाँकि, ये फण्ड 35 इक्विटी और इक्विटी संबंधित विकल्पों तक में निवेश कर सकता है लेकिन ये 25 से 30 स्टॉक में ही निवेश करता है ताकि ज़्यादा स्टॉक में निवेश होने से जोखिम ना बढ़े और रिटर्न ना घटे।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 11,015 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | 6.26 | 2.61 | 10.30 | – |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
एचडीएफसी इक्विटी का उद्देश्य अलग-अलग पूंजीकरण वाली कंपनियों में निवेश करना है, इसका मुख्य निवेश इंडस्ट्री सेगमेंट और आर्थिक क्षेत्र में है जो जोखिम के साथ रिटर्न देते हैं। स्टॉक चुनने के लिए ये फण्ड उन कंपनियों पर भरोसा करता है जो सामान्य से अधिक रिटर्न सकें, जिनका नकदी प्रवाह अच्छा हो और बाज़ार प्रतिस्पर्धा में बेहतर स्तिथि में हों।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 18,446 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | -1.88 | 0.43 | 7.93 | 12.79 |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
फ्रैंकलिन इंडिया इक्विटी फण्ड कंपनियों के विकास में अवसरों को देखते हुए छोटी-बड़ी, मध्यम सभी तरह की कंपनियों में निवेश करता है। फण्ड का दावा है कि वो बाज़ार की स्तिथियों को देखते हुए सक्रिय निवेश नीति अपनाता है ताकि ज़्यादा रिटर्न भी कमाया जा सके और जोखिम से भी बचा जा सके। ये निवेश के लिए बॉटम-अप नीति अपनाता है मतलब ये क्षेत्र के बजाए निवेश की जाने वाली कंपनी की वर्तमान स्तिथि को निवेश का आधार बनाता है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 8,121 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | 10.39 | 3.25 | 8.13 | 14.32 |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)
एसबीआई मैग्नम मल्टीकैप फण्ड निवेश के लिए बॉटम-अप नीति अपनाता है मतलब ये क्षेत्र के बजाए निवेश की जाने वाली कंपनी की वर्तमान स्तिथि को निवेश का आधार बनाता है। अपने 15 वर्षों के इतिहास में इस फण्ड ज़्यादातर बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न दिया है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 8,957 करोड़ (31.10.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1 वर्ष (%) | 3 वर्ष (%) | 5 वर्ष (%) | 7 वर्ष (%) |
| फण्ड | 7.29 | 4.66 | 10.76 | 16.73 |
| बेंचमार्क
(एस एंड पी बीएसई 500 टीआरआई) |
12.29 | 6.52 | 11.63 | 14.11 |
| कैटेगरी एवरेज | 9.85 | 4.86 | 9.88 | 14.55 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिया गया है। स्रोत: वैल्यू रिसर्च)