Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
लार्ज कैप फण्ड इक्विटी योजनाएं प्रदान करते हैं और लार्ज कैप कंपनियों यानी बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं। ये फण्ड अपनी कुल संपत्ति का 80% लार्ज कैप कंपनियों की इक्विटी या इक्विटी से जुड़े निवेश विकल्पों में निवेश करते हैं। सेबी के मुताबिक, बाज़ार के पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइज़ेशन) के हिसाब से सबसे बड़ी 100 कंपनियों को लार्ज कैप कम्पनियाँ कहा जाता है।
बड़ी कैप कंपनियों के पास अपने संबंधित क्षेत्रों में आमतौर पर एक स्थायी हिस्सेदारी और बढ़त होती है। इन कंपनियों के पास स्थिर नकदी प्रवाह और मज़बूत बैलेंस शीट हैं, जो उन्हें कठिन समय से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में रखती है। इन कंपनियों के शेयर को अधिक खरीदा-बेचा जाता है और इस तरह इनका खरीदना-बेचना आसान है। ये सभी कारक लार्ज कैप कंपनियों को कम अस्थिर बनाते हैं और बाज़ार में गिरावट आने पर भी खड़ा रहने में अधिक सक्षम। इस प्रकार, लार्ज कैप फंड में निवेश करने से, निवेशक शीर्ष भारतीय कंपनियों से जुड़कर एक विविध निवेश पोर्टफोलियो से लाभान्वित होते होते हैं, निवेश के लिए खुद स्टॉक चुनने के खतरों से स्वयं को बचाते हैं।
आदर्श रूप में, किसी भी निवेशक को अपना 50% लार्ज कैप फण्ड में निवेशरखना चाहिए ताकि उसके निवेश पोर्टफोलियो में स्थिरता बनी रहे। जिन्हें कम जोखिम लेना है वो और ज़्यादा लार्ज कैप फण्ड में निवेश कर सकते हैं।
| फण्ड का नाम | 3 वर्ष में रिटर्न | 5 वर्ष में रिटर्न | 7 वर्ष में रिटर्न |
| मिराए एसेट लार्ज कैप फण्ड | 7.00 | 12.87 | 17.11 |
| एक्सिस ब्लूचिप फण्ड | 13.13 | 13.73 | 15.48 |
| आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल ब्लूचिप फण्ड | 5.51 | 10.62 | 13.58 |
| एसबीआई ब्लूचिप फण्ड | 5.92 | 10.09 | 15.09 |
| निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड | 1.79 | 8.10 | 13.83 |
| फ्रैंकलीं ब्लूचिप | 3.25 | 7.80 | 11.43 |
| आईडीएफसी लार्ज कैप | 5.94 | 10.82 | 11.29 |
| एचडीएफसी टॉप 100 | 2.01 | 8.65 | 12.22 |
| एल एंड टी लार्ज कैप | 6.04 | 9.17 | 12.83 |
| इन्वेस्को इंडिया लार्ज कैप | 6.47 | 9.73 | 13.28 |
(डाटा 24 नवम्बर 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
यह फंड उच्च गुणवत्ता वाले व्यवसायों, किसी क्षेत्र की बड़ी कम्पनियों में निवेश करता है। ये फण्ड किसी एक क्षेत्र तक सीमित ना रहकर विभिन्न क्षेत्रों निवेश करता है। यह लार्ज कैप कंपनियों से लगातार रिटर्न जोड़ने के लिए कुछ उच्च मिडकैप कंपनियों में अपने पोर्टफोलियो का 20% तक निवेश कर सकता है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 15,175 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष (%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -9.21 | 3.81 | 8.36 | 16.05 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
इस फण्ड का उद्देश्य अपने बेंचमार्क से कम जोखिम लेते हुए बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न देना है। इस इसका स्टॉक चयन मुख्य रूप से मध्यम अवधि के नज़रिए से शेयरों की स्थायी आय वृद्धि क्षमता पर आधारित है। स्टॉक चयन के लिए, फंड बॉटम-अप दृष्टिकोण यानी क्षेत्र का प्रदर्शन ना देखकर जिसमें निवेश करना है उस कंपनी का प्रदर्शन देखता है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 13,003 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष (%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -2.51 | 9.69 | 9.55 | 14.08 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
यह फंड मुख्य रूप से बेहतर तरीके से मैनेज, अच्छी विकास क्षमता, मज़बूत बुनियादी कारको और एक अच्चे ट्रैक रिकॉर्ड वाली लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है। यह फण्ड पोर्टफोलियो जोखिम को कम करने के लिए ‘बेंचमार्क हगिंग’ नीति यानी बेंचमार्क इन्डेक्स की कंपनियों के हिसाब से निवेश नीति बनाता है। यह स्टॉक चुनते समय क्षेत्र का प्रदर्शन ना देख्कार कंपनी के प्रदर्शन पर ध्यान देता है और ‘बाय एंड होल्ड’ यानी खरीदकर रोकने की नीति पर चलता है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 21,766 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष (%) | 3-वर्ष (%) | 5- वर्ष (%) | 7- वर्ष (%) |
| फण्ड | -10.45 | 2.73 | 6.47 | 12.49 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
.(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
यह योजना मुख्य रूप से अच्छे ब्रांड इक्विटी और संभवतः अपने क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है। यह अपने पोर्टफोलियो का 20% तक लार्ज कैप और / या डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स के अलावा इक्विटी में लगा सकता है। फंड विभिन्न क्षेत्रों में स्टॉक चयन के लिए टॉप-डाउन और बॉटम-अप दृष्टिकोण के मिश्रण के साथ निवेश की वृद्धि और मूल्य शैली दोनों के संयोजन का अनुसरण करता है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 19,632 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष (%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -10.65 | 1.08 | 5.67 | 13.14 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
यह योजना मुख्य रूप से लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करती है, जो स्थापित व्यवसाय मॉडल और स्थायी मुक्त नकदी प्रवाह के साथ अपने संबंधित क्षेत्रों के बाज़ार की मुख्य खिलाड़ी होती हैं। इसका उद्देश्य उचित मूल्य पर बेंचमार्क इंडेक्स में सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में निवेश करके बेंचमार्क से ज़्यादा रिटर्न देना है। फण्ड ‘अर्बन डिसक्रेश्नरी’ में निवेश कर यानी शहरी सेवाओं जैसे सिनेमा, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश कर रहा है ताकि जब स्तिथि सुधरे तो बेहतर रिटर्न कमाया जा सके। फण्ड ने वर्तमान में औधोगिक पूंजीगत वस्तुओं और गैर ज़रूरी उपभोक्ता सेवाओं में अधिक निवेश किया हुआ है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 9,450 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष(%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -18.75 | -0.40 | 4.47 | 12.58 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
यह योजना मौजूदा बाज़ार की स्थितियों और अवसरों के आधार पर जोखिम और बेहतर रिटर्न का संतुलन बनाते हुए एक सक्रिय निवेश रणनीति को अपनाती है ताकि लम्बी अवधि में बेहतर रिटर्न मिल सके। ये फण्ड स्टॉक चुनने के लिए ‘बॉटम अप’ (निवेश के समय क्षेत्र के प्रदर्शन को नहीं बल्कि कंपनी के प्रदर्शन को तरजीह देना) मूल्य और विकास शैली को अपनाता है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 4,893 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष(%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -9.89 | -0.15 | 3.90 | 10.05 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
ये फण्ड अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है और ज़्यादा रिटर्न के लिए अपना 20% तक निवेश मिप-कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में करता है। इसका उद्देश्य कम जोखिम लेते होते बेंचमार्क से ज़्यादा रिटर्न देना है।
फण्ड निवेश नीति में तीन कारकों पर ध्यान देता है, सही क्षेत्र का चुनाव, क्षेत्र की मुख्य कंपनियों में निवेश, कुछ निवेश मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में करना। अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए फण्ड इन्डेक्स में क्षेत्रों की हिस्सेदारी को फॉलो ना करते हुए अपने मूल्यांकन के मुताबिक, क्षेत्रों में निवेश करता है। फण्ड उन कंपनियों में निवेश करता है जिनका व्यवसाय मज़बूत हो, एक अच्छा मैनेजमेंट ट्रैक रिकॉर्ड हो और आर्थिक कठिनाई का मुकाबला करने के लिए अच्छी वित्तीय स्तिथि हो।
ये फण्ड स्मॉल और मिड कैप कंपनियों में सीमित निवेश इसलिए करता है ताकि बाज़ार में आए अवसर से लाभ उठाया जा सके। फण्ड की निवेश नीति विकास और गुणवत्ता पर आधारित है और उन कंपनियों को तरजीह देता है जिनकी आय मज़बूत हो और अच्छा रिटर्न देती हों।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 410 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष(%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -6.43 | 2.98 | 5.72 | 10.00 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
इस योजना के उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश कर एक विविध पोर्टफोलियो बनाना है। फण्ड अपने पोर्टफोलियो जोखिम को कम करने के लिए सक्रिय नीति अपनाता है। फण्ड मार्केट बबल (वो स्टॉक जिनकी कीमत मूल्य से ज़्यादा है) से दूरी बनाता है। ये अपने पोर्टफोलियो में टर्नओवर रेश्यो को कम रखता है ताकि लम्बे समय में कम जोखिम के साथ ज़्यादा रिटर्न कमाया जा सके।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 14,468 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष(%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -19.23 | -0.31 | 4.59 | 10.90 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
ये फण्ड सभी क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं। किस कंपनी में निवेश करना है इसके लिए फण्ड गहरा शोध करता है। फण्ड उन स्टॉक में निवेश करना पसंद करता है जिसमें जोखिम कम हो, स्थिरता ज़्यादा और बाज़ार में वृद्धि की संभावना अधिक।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 480 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष(%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -10.53 | 1.85 | 4.36 | 11.40 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)
ये फण्ड शोध के आधार पर उन बड़ी कंपनियों को चुनता है जो बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न दे सकती हैं। इसका उद्देश्य ऐसे स्टॉक का चयन करना है जो बेंचमार्क से ज़्यादा रिटर्न देने में सक्षम हों। ये फण्ड नकदी रखने में विशवास नहीं रखता है, मतलब फण्ड अपनी संपत्ति को पूरी तरह निवेश करके रखता है।
| फण्ड की संपत्ति | ₹ 192 करोड़ (31.05.2020 के मुताबिक) | |||
| रिटर्न | 1-वर्ष (%) | 3-वर्ष (%) | 5-वर्ष (%) | 7-वर्ष (%) |
| फण्ड | -6.56 | 3.61 | 6.57 | 12.78 |
| बेंचमार्क (एस एंड पी बीएसई 100 टीआरआई) |
-10.76 | 2.83 | 5.65 | 10.58 |
| कैटेगरी एवरेज | -9.42 | 2.34 | 5.48 | 11.10 |
(डाटा 22 जून 2020 को लिए गया है, स्रोत- वैल्यू रिसर्च)