Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड हाइब्रिड फंड का एक प्रकार है जो मार्केट ट्रेंड के अनुसार इक्विटी या डेट में निवेश करता है। बाज़ार में वृद्धि आने पर इक्विटी से निवश घटाकर और डेट में बढ़ा दिया जाता है।
| फंड का नाम | AUM (करोड़) | 1 वर्ष का रिटर्न | 3 वर्ष का रिटर्न | 5 वर्ष का रिटर्न |
| आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड | ₹ 28,528 | 12.64% | 11.34% | 10.14% |
| आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड | ₹ 2,726 | 11.14% | 8.80% | 9.34% |
| इनवेस्को इंडिया डायनेमिक इक्विटी फंड | ₹ 893 | 10.26% | 10.88% | 9.22% |
| निप्पॉन इंडिया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड | ₹ 2694 | 10.59% | 11.66% | 8.25% |
| एचडीएफसी (HDFC) बैलेंस्ड एडवांटेज फंड | ₹ 44,497 | 8.01% | 9.78% | 8.19% |
(सोर्स: वैल्यू रिसर्च, 20 जनवरी, 2020 तक, 5 वर्ष के रिटर्न के अनुसार सर्वश्रेष्ठ फंड)
आईसीआईसीआई (ICICI) प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज एक ओपन एंडेड डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड है जो लार्ज कैप और मिड कैप कंपनियों के साथ-साथ फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटी में भी निवेश करता है ।
| रिटर्न | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| फंड | 12.64% | 11.34% | 10.14% |
| बेंचमार्क | 12.55% | 13.48% | 8.20% |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 50,000 रु. (एकमुश्त राशि या SIP के माध्यम से ) 5 साल पहले निवेश किए हैं तो 20 जनवरी को, रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 10.14% को ध्यान में रखते हुए आपका फंड 81,039 रु. होगा।
यह एक ओपन एंडेड फण्ड है, जो लम्बे समय में रिटर्न/ लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से डेट, बॉन्ड और इक्विटी में निवेश करता है। यह अपेक्षाकृत कम अस्थिरता वाला एक फंड है जो बाज़ार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए इक्विटी और इक्विटी संबंधित विकल्प और फिक्स्ड-इनकम सिक्योरिटीज़ में निवेश को बढ़ाता-घटाता है।
| रिटर्न | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| फंड | 11.14% | 8.80% | 9.34% |
| बेंचमार्क | 12.55% | 13.48% | 8.20% |
अगर आपने 5 साल पहले इस फंड में 50,000 रु. निवेश किए हैं, तो संचित फंड 78,139 रु. होगा, (20 जनवरी को 9.34% CAGR को देखते हुए)
यह एक डायनेमिक इक्विटी फंड है जो इक्विटी, मनी और डेट सिक्योरिटी में निवेश करता है। फंड मैनेजर बाज़ार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेश में बदलाव करते हैं जो इसे कुछ अन्य इक्विटी फंड योजनाओं की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित और कम अस्थिर बनाता है।
| रिटर्न | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| फंड | 10.26% | 10.88% | 9.22% |
| बेंचमार्क | 12.55% | 13.48% | 8.20% |
अगर आपने 5 साल पहले 50,000 रु. (एकमुश्त राशि या SIP के माध्यम से ) निवेश किए हैं, तो 20 जनवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 9.22% को देखते हुए आपका फंड 77,711 रु. होगा।
यह फंड इक्विटी और साथ ही डेट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करता है ताकि जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन बना रहे। इस योजना का निवेश उद्देश्य बॉन्ड और डेट इंस्ट्रूमेंट के माध्यम से जोखिम को सीमित करने का प्रयास करते हुए इक्विटी बाज़ार के उतार-चढ़ाव में लाभ कमाना है
| रिटर्न | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| फंड | 10.59% | 11.66% | 8.25% |
| बेंचमार्क | 12.55% | 13.48% | 8.20% |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 वर्ष पहले 50,000 रु. (एकमुश्त राशि या SIP के माध्यम से )निवेश किए हैं तो, 20 जनवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 8.25% को देखते हुए आपको फंड 74,321 रु. होगा।
एचडीएफसी (HDFC) बैलेंस्ड एडवांटेज फंड इक्विटी और इक्विटी से जुड़े विकल्पों में निवेश कर अधिक जोखिम लेकर अधिक रिटर्न/ लाभ देने का प्रयास करता है। जोखिम को सिमित करने के लिए फण्ड ने मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश किया है।
| रिटर्न | 1 वर्ष | 3 वर्ष | 5 वर्ष |
| फंड | 8.01% | 9.78% | 8.19% |
| बेंचमार्क | 12.55% | 13.48% | 8.20% |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 साल पहले 50,000 रु. (एकमुश्त राशि या SIP के माध्यम से ) निवेश किए हैं , तो 20 जनवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 8.19% को देखते हुए आपका फंड 74,115 रु. होगा।
फंड डायनेमिक एसेट एलोकेशन बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखते हुए इक्विटी के फायदे को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि फंड मैनेजर फंड को बॉन्ड में तब शिफ्ट कर देते हैं जब मार्केट वैल्यूएशन अधिक हो जाती है
डायनेमिक एलोकेशन मैनेजर को बाज़ार के उतार-चढ़ाव के हिसाब से निवेश में बदलाव करने अनुमति देता है और इस तरह निवेशकों को एक विविध पोर्टफोलियो वाला फण्ड विकल्प देता है।
आप निम्न में से किसी एक तरीके से लार्ज और मिड कैप फंड में निवेश कर सकते हैं-
ऑफ़लाइन तरीका – अगर आपको फंड में निवेश करने के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप एक एजेंट के माध्यम से निवेश करना चुन सकते हैं। हालांकि, ब्रोकर के माध्यम से एक फंड में निवेश करना आपको रेगुलर योजनाओं के माध्यम से निवेश के लिए योग्य बनाता है जो निवेश में विभिन्न रिटर्न और विभिन्न खर्चों की पेशकश करते हैं। यदि आप फंड में स्वतंत्र रूप से निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने फंड के AMC की नज़दीकी शाखा पर करना होगा। निम्नलिखित दस्तावेज़ों को ले जाना न भूलें-
ऑनलाइन तरीका – अगर आप कमीशन या ब्रोकरेज के अपने खर्च को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, तो आप पैसाबा़ज़ार.कॉम जैसी वेबसाइट को चुन सकते हैं, यहां आप 1,700 से अधिक फंड की तुलना कर सकते हैं और आप उस फंड को चुन सकते हैं, जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं। अपने निवेश के भविष्य के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर या लम्पसम कैलकुलेटर का उपयोग करें।
प्रश्न. क्या बैलेंस्ड एडवांटेज फंड और बैलेंस्ड फंड समान हैं?
उत्तर: नहीं, ये दोनों समान नहीं हैं। बैलेंस्ड फंड में इक्विटी और डेट में बैलेंस्ड निवेश का एक निश्चित रेश्यो होता है, जैसा कि 40-60% रेश्यो होता है जबकि बैलेंस्ड एडवांटेज फंड बाजार की स्थितियों के अनुसार इक्विटी और डेट के बीच फंड को गतिशील रूप से ट्रांसफर कर सकते हैं। उनके पास इक्विटी में लगभग 33% फंड, 33% आर्बिट्राज और बाकी डेट में हैं।
प्रश्न. बैलेंस्ड एडवांटेज फंड सुरक्षित हैं?
उत्तर: यह सुरक्षित और अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले हैं क्योंकि यह विभिन्न परिसंपत्तियों के बीच ट्रांसफर के लाभ के साथ आते हैं। उनके पास डेट फंड की तुलना में अधिक रिटर्न देने की क्षमता है।
प्रश्न. क्या बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने अच्छा रिटर्न दिया है?
उत्तर: यह उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो डेट फंड की तुलना में अधिक रिटर्न चाहते हैं या इक्विटी फंड के कम जोखिम वाले विकल्प की तलाश में हैं, लेकिन रेगुलर आय का आश्वासन देने वाले निवेशकों को निराशा हो सकती है।बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का एक्सपेंस रेश्यो अन्य हाइब्रिड फंड या बैलेंस्ड फंड की तुलना में अधिक है।