Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आर्बिट्राज फंड वे म्यूचुअल फंड हैं जो उन शेयरों को बेचकर लाभ कमाते हैं जिनकी कीमत विभिन्न शेयर बाज़ारों अलग-अलग होती है। आर्बिट्राज फण्ड फ्यूचर मार्केट में शेयरों को खरीदते/ बेचते है| बता दें. कि फ्यूचर मार्केट में शेयर के भविष्य के प्रदर्षन को लेकर समझौते किये जाते हैं या ये भी कहा जा सकता है कि उसके प्रदर्शन को लेकर शर्त लगाई जाती है| शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव के दौरान इस फंड का अच्छा प्रदर्शन रहता है।
| फंड | AUM (करोड़) | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| एडलवाइस आर्बिट्राज फंड | 3870 | 6.97 | 6.86 | 7.11 |
| एक्सिस आर्बिट्राज फंड | 2,908 | 6.82 | 6.72 | 7.07 |
| BNP परिबास आर्बिट्राज फंड | 649 | 6.82 | 6.75 | – |
| आईडीएफसी (IDFC) आर्बिट्राज फंड | 11,944 | 6.95 | 6.80 | 6.95 |
| कोटक इक्विटी आर्बिट्राज फंड | 17,486 | 6.71 | 6.71 | 6.95 |
(सोर्स: वैल्यू रिसर्च, 6 फरवरी, 2020 तक)
वह निवेशक जो लिक्विड और डेट फंड की तुलना में कम समय टैक्स छूट के साथ रिटर्न/ लाभ कमाना चाहते हैं वह एडलवाइस आर्बिट्राज फंड में निवेश कर सकते हैं। यह डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करके लाभ कमाता है।
| फंड | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| एडलवाइस आर्बिट्राज फंड | 6.97 | 6.86 | 7.11 |
| बेंचमार्क | 4.18 | 4.12 | 4.46 |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 3 साल पहले आर्बिट्राज फंड में 50,000 रु, निवेश किए हैं, तो 5 फरवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 6.86% को देखते हुए आपका संचित फंड 61,012 रु. होगा।
यह एक प्रकार का इक्विटी फंड है, जो बाज़ार में उतार-चढ़ाव के समय फ्यूचर-मार्केट कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से अच्छा रिटर्न/ काभ कमाता है| ये फण्ड जल्द से जल शेयर खरीदने/ बेचने के लिए नकदी और मनी मार्केट के इंस्ट्रूमेंट में बकाया राशि निवेश करता है ताई ज़रूरत पड़ने पर आसानी से पैसा निकाला जा सके|
| फंड | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| एक्सिस आर्बिट्राज फंड | 6.82 | 6.72 | 7.07 |
| बेंचमार्क | 4.18 | 4.12 | 4.46 |
उदाहरण के लिए,अगर आपने 3 साल पहले इस आर्बिट्राज फंड में 50,000 रु. निवेश किए हैं, तो 5 फरवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 6.72% को देखते हुए आपकी राशि 60,773 रु. होगी।
यह फण्ड इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने के साथ- साथ डेट और फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट में भी निवेश करता है है। यह फण्ड फ्यूचर-मार्केट कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से अच्छा रिटर्न/ काभ कमाता है|
| फंड | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) |
| एक्सिस आर्बिट्राज फंड | 6.82 | 6.75 |
| बेंचमार्क | 4.18 | 4.12 |
उदाहरण के लिए,अगर आपने 3 वर्ष पहले आर्बिट्राज फंड में 50,000 रु. की राशि निवेश की है, तो उसके बाद 5 फरवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 6.80% को देखते हुए आपका फंड 60,909 रु. होगा।
यह मुख्य रूप से इक्विटी और डेरिवेटिव में डेट और मनी मार्केट में संतुलन बनाकर निवेश करता है। सभी आर्बिट्राज फंड के रूप में, यह भी फ्यूचर मार्केट कॉन्ट्रैक्ट से लाभ कमाता है।
| फंड | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| एक्सिस आर्बिट्राज फंड | 6.95 | 6.80 | 6.95 |
| बेंचमार्क | 4.18 | 4.12 | 4.46 |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 3 साल पहले आर्बिट्राज फंड में 50,000 रु. निवेश किए हैं तो, 5 फरवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (आरओआई) 6.80% को देखते हुए आपको फंड 60,909 रु. होगा।
इस योजना का उद्देश्य आर्बिट्राज अवसरों के माध्यम से कैश और फ्यूचर मार्केट में मूल्य अंतर पर लाभ और आय कमाना है।
| फंड | 1 वर्ष का रिटर्न (%) | 3 वर्ष का रिटर्न (%) | 5 वर्ष का रिटर्न (%) |
| एक्सिस आर्बिट्राज फंड | 6.71 | 6.71 | 6.95 |
| बेंचमार्क | 4.18 | 4.12 | 4.46 |
उदाहरण के लिए, अगर आपने 3 साल पहले आर्बिट्राज फंड में 50,000 रु. निवेश किए हैं तो 5 फरवरी को रिटर्न की अपेक्षित दर (ROI) 6.71% को देखते हुए आपकी राशि 60,755 रु. होगी।
ऑफ़लाइन तरीका – अगर आपको फंड में निवेश करने के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप एक एजेंट के माध्यम से निवेश करना चुन सकते हैं। हालांकि, ब्रोकर के माध्यम से एक फंड में निवेश करना आपको रेगुलर योजनाओं के माध्यम से निवेश के लिए योग्य बनाता है जो निवेश में विभिन्न रिटर्न और विभिन्न खर्चों की पेशकश करते हैं। यदि आप फंड में स्वतंत्र रूप से निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने फंड के AMC की नज़दीकी शाखा पर करना होगा। निम्नलिखित दस्तावेज़ों को ले जाना न भूलें-
ऑनलाइन तरीका – अगर आप कमीशन या ब्रोकरेज के अपने खर्च को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, तो आप पैसाबा़ज़ार.कॉम जैसी वेबसाइट को चुन सकते हैं, यहां आप 1,700 से अधिक फंड की तुलना कर सकते हैं और आप उस फंड को चुन सकते हैं, जिसमें आप निवेश करना चाहते हैं। अपने निवेश के भविष्य के मूल्य का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर या लम्पसम कैलकुलेटर का उपयोग करें।
प्रश्न. आर्बिट्राज फंड क्या है?
उत्तर: आर्बिट्राज फंड वे म्यूचुअल फंड हैं जो उन शेयरों को बेचकर लाभ कमाते हैं जिनकी कीमत विभिन्न शेयर बाज़ारों अलग-अलग होती है| आर्बिट्राज फण्ड फ्यूचर मार्केट में शेयरों को खरीदते/ बेचते है|
प्रश्न. आर्बिट्राज फंड हैं – इक्विटी, डेट या हाइब्रिड फंड?
उत्तर: आर्बिट्राज फंड आमतौर पर इक्विटी और डेट का मिलाजुला रूप होता है। इस फंड का लगभग 65% इक्विटी और इक्विटी से से जुड़े इंस्ट्रूमेंट में निवेश किया जाता है, इसलिए यह एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। वे कैश और डेरिवेटिव बाजार में शेयरों के मूल्य अंतर से लाभ प्राप्त करते हैं।
प्रश्न. आर्बिट्राज फंड टैक्स-फ्री हैं?
उत्तर. नहीं, यह टैक्स-फ्री नहीं हैं और न ही टैक्स बचत लाभ ले रहे हैं क्योंकि वे टैक्स बचत फंड नहीं हैं। उन पर इक्विटी फंड के रूप में टैक्स लगाया जाता है।