Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन ब्याज दरें 2026

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन की ब्याज दरें

कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड, फ्लोटिंग और हाइब्रिड रेट पर होम लोन ऑफर करता है। फ्लोटिंग रेट होम लोन 7.60% प्रति वर्ष से शुरू होता है, और ये रेपो रेट से जुड़ा होता है। वहीं, मौजूदा कस्टमर्स जो फ्लोटिंग रेट से फिक्स्ड रेट होम लोन में स्विच करते हैं, बैंक उन्हें फिक्स्ड होम लोन 12.00% प्रति वर्ष की शुरुआती दर से ऑफर करता है। इसके अलावा बैंक हाइब्रिड होम लोन का विकल्प भी देता है, जिसकी ब्याज दरें शुरुआती महीनों में फिक्स्ड होती हैं और उसके बाद फ्लोटिंग रेट में बदल जाती हैं।

कोटक महिंद्रा होम लोन ब्याज के प्रकार

  • फ्लोटिंग रेट- कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन की फ्लोटिंग ब्याज दरें बाज़ार की स्थितियों के अनुसार बदलती रहती हैं। RBI द्वारा तय रेपो रेट में बदलाव होने पर फ्लोटिंग दरों में भी बदलाव होता है। ये दरें आमतौर पर फिक्स्ड ब्याज दरों से कम होती हैं।
  • फिक्स्ड रेट - होम लोन की फिक्स्ड ब्याज दरें पूरे लोन अवधि एक समान रहती है। आमतौर पर इसकी दरें बाज़ार की स्थितियों अनुसार नहीं बदलती।
  • हाइब्रिड रेट - इसमें फिक्स्ड और फ्लोटिंग दोनों दरें शामिल होती हैं। लोन अवधि के शुरुआती महीनों में ब्याज दरें फिक्स्ड होती हैं और बाद में फ्लोटिंग में कंवर्ट हो जाती हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन की ब्याज दरें

कस्टमर का प्रकार ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
फ्लोटिंग कैटेगरी (रेपो रेट: 5.25% प्रति वर्ष)
नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा 7.60% से शुरू
मौजूदा ग्राहकों के लिए, एडजस्टेबल ब्याज दर से फिक्स्ड ब्याज दर में स्विच करने पर 12.00% से शुरू (फिक्स्ड रेट)
मौजूदा ग्राहकों के लिए, फिक्स्ड ब्याज दर से एडजस्टेबल ब्याज दर में स्विच करने पर* लागू ब्याज दर (ROI) उस समय की प्रचलित फ्लोटिंग ब्याज दर होगी, जो केवल एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (रेपो रेट) से लिंक होगी।

नोट - फिक्स्ड रेट लोन पर स्विच और फोरक्लोज़र शुल्क लागू होंगे, जैसा कि जनरल शेड्यूल ऑफ फीचर्स एंड चार्जेज (GSFC) में निर्धारित है।

कोटक महिंद्रा बैंक हाइब्रिड होम लोन ब्याज दरें

फिक्स्ड रेट अवधि उसके बाद ब्याज दरें
39 / 52 / 65 महीने रेपो रेट + लागू ब्याज दरें*

* आप पर लागू होने वाले स्प्रेड (बेस रेट के ऊपर लागू अतिरिक्त ब्याज) की जानकारी लोन लेते समय दी जाएगी।

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन प्रोसेसिंग फीस व चार्जेस

विवरण फीस व चार्जेस
लोन प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 2% तक (साथ में टैक्स और अन्य लागू वैधानिक शुल्क)
वैल्यूएशन फीस ₹5,000 तक (साथ में टैक्स और अन्य लागू वैधानिक शुल्क)
फ्लोटिंग से फिक्स्ड में बदलने पर लगने वाली फीस एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट (रेपो रेट) पर स्विच करना: हाउसिंग/एक्सटेंशन/इम्प्रूवमेंट लोन के लिए कन्वर्जन के समय बकाया मूलधन और, यदि कोई हो, तो बिना वितरित राशि का 0.5% शुल्क लगेगा। यह शुल्क अधिकतम ₹10,000 तक होगा। इसके अलावा, लागू टैक्स और अन्य वैधानिक शुल्क भी देय होंगे।
फ्लोटिंग से फिक्स्ड में बदलने पर लगने वाली फीस ₹2,500 (साथ में टैक्स और अन्य लागू वैधानिक शुल्क)
फिक्स्ड से फ्लोटिंग में स्वीच करने पर लगने वाली फीस बचे हुए लोन अवधि के लिए 0.5% प्रति वर्ष, अधिकतम 3% तक।
प्री-पेमेंट चार्ज फ्लोटिंग रेट लोन के लिए जिसमें उधारकर्ता -

  • व्यक्तिगत - शून्य
  • सूक्ष्म और लघु उद्योग- शून्य
  • अन्य (मध्यम उद्योग, गैर-व्यक्तिगत उधारकर्ता, कंपनी इत्यादि)- 2%

फिक्स्ड रेट लोन, जिसमें उधारकर्ता-

  • व्यक्तिगत उधारकर्ता- अगर आप लोन समय से पहले चुका देते हैं, तो लोन की मूल अवधि पूरी होने तक बची हर साल की अवधि के लिए चुकाई जाने वाली राशि पर 1% चार्ज लगेगा। यह चार्ज अधिकतम 3% तक हो सकता है।
  • सूक्ष्म और छोटे उद्यम- अगर लोन लेते समय लोन की राशि ₹50 लाख या उससे कम है, तो कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगेगा।
  • सूक्ष्म और छोटे उद्यम- अगर लोन की राशि ₹50 लाख से ज्यादा है, तो 2% प्रीपेमेंट चार्ज लगेगा।
  • अन्य उधारकर्ता- मध्यम उद्यम, व्यक्तिगत के अलावा अन्य उधारकर्ता, कंपनियां आदि के लिए 2% प्रीपेमेंट चार्ज लगेगा।

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले कारकों में निम्नलिखित शामिल हैं।

  • क्रेडिट स्कोर- 750 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर दर्शाता है कि आपने अपने पिछले लोन का ज़िम्मेदारी से भुगतान किया है। इससे कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
  • लोन राशि- लोन राशि और लोन-टू-वैल्यू रेश्यो ब्याज दरों को प्रभावित कर सकते हैं। कम लोन राशि होने से लेंडर का जोखिम कम होता है, जिससे वह कम ब्याज दर पर लोन ऑफर कर सकता है।
  • ब्याज का प्रकार- फिक्स्ड रेट पूरे लोन अवधि एक समान रहता है, जबकि फ्लोटिंग दरें रेपो रेट के अनुसार बदल सकती हैं। आमतौर पर फ्लोटिंग होम लोन फिक्स्ड रेट होम लोन की तुलना में सस्ता होता है।
  • इनकम और जॉब प्रोफाइल- बेहतर इनकम और प्रतिष्ठित संस्थान (PSU/MNCs) में काम करने वालों को तुलनात्मक रूप से कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
  • बाज़ार की परिस्थितियां- अर्थव्यवस्था और बाज़ार में बदलाव का असर होम लोन की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। महंगाई, RBI की मौद्रिक नीति, रेपो रेट और बाज़ार की स्थिति के आधार पर लेंडर्स ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। इसलिए, होम लोन लेने से पहले मौजूदा ब्याज दरों को समझना ज़रूरी है।

अन्य बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन की ब्याज दरों में फर्क

बैंक व एचएफसी ब्याज दरें (प्रति वर्ष)*
एक्सिस बैंक 7.35% से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस 7.20% से शुरू
बैंक ऑफ इंडिया 7.10% से शुरू
केनरा बैंक 7.15% से शुरू
ईजी होम फाइनेंस 10.50% से शुरू
फेडरल बैंक 7.35% से शुरू
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस 7.75% से शुरू

*ब्याज दरें 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई हैं।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Kotak Mahindra Bank पाएं

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन की EMI कैसे कैलकुलेट होती है?

कोटक महिंद्रा होम लोन की ब्याज दरें मुख्यत: तीन कारकों पर निर्भर करती हैं। जिसमें लोन राशि, ब्याज दरें और लोन अवधि शामिल हैं। ईएमआई में लोन की मूल राशि और ब्याज दोनों शामिल होती हैं। होम लोन की ईएमआई की गणना करने के लिए एक खास फॉर्मूले का उपयोग किया जाता है, जो निम्न प्रकार है:

EMI = [P × r × (1 + r)ⁿ] / [(1 + r)ⁿ − 1]

इसमें,

  • P = लोन राशि
  • r = ब्याज दरें
  • n = लोन अवधि

हालांकि उपरोक्त फॉर्मूले से होम लोन की ईएमआई गणना करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अपने होम लोन की सही और सटीक ईएमआई जानने के लिए पैसाबाज़ार होम लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें।

अलग-अलग अवधि अनुसार होम लोन की EMI

ब्याज दरें (प्रति वर्ष) लोन राशि लोन अवधि EMI
8.50% ₹10 लाख 10 साल ₹12,399
8.50% ₹20 लाख 10 साल ₹24,797
8.50% ₹25 लाख 10 साल ₹30,996
8.50% ₹30 लाख 10 साल ₹37,996
8.50% ₹32 लाख 10 साल ₹39,675

अलग-अलग लोन राशि अनुसार होम लोन की EMI

ब्याज दरें (प्रति वर्ष) लोन राशि लोन अवधि EMI
8.50% ₹30 लाख 15 साल ₹29,542
8.50% ₹30 लाख 20 साल ₹26,035
8.50% ₹30 लाख 25 साल ₹24,157
8.50% ₹30 लाख 30 साल ₹23,067
8.50% ₹30 लाख 32 साल ₹22,764
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

2026 में कोटक महिंद्रा बैंक की होम लोन ब्याज दरें कितनी हैं?

मौजूदा समय में कोटक महिंद्रा बैंक की फ्लोटिंग होम लोन ब्याज दरें नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा आवेदकों के लिए 7.60% प्रति वर्ष से शुरू है। हालांकि आवेदक को मिलने वाली अतिंम ब्याज दरें उसकी क्रेडिट प्रोफाइल पर निर्भर करती हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस कितनी है?

कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के 2% तक हो सकती है, जिस पर टैक्स और अन्य लागू वैधानिक शुल्क लग सकते हैं। ₹5000 का वैल्यूएशन फीस भी लग सकता है।

क्या कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दर पर होम लोन प्रदान करता है? 

हां, कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड और फ्लोटिंग के अलावा हाइब्रिड ब्याज दर पर भी होम लोन प्रदान करता है। बैंक के मौजूदा कस्टमर जो फ्लोटिंग रेट से फिक्स्ड रेट होम लोन में बदलवाते हैं, फिक्स्ड रेट होम लोन की ब्याज दरें 12% प्रति वर्ष से शुरू होती है। 

क्या कोटक महिंद्रा बैंक होम लोन पर प्री-पेमेंट चार्जेस लेता है? 

प्री-पेमेंट चार्जेस लोन के प्रकार और उधारकर्ता कैटेगरी पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए फ्लोटिंग रेट पर लोन लेने वाले व्यक्तिगत उधारकर्ता को प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगता। वहीं, फ्लोटिंग रेट लोन पर प्रीपेमेंट चार्जेस उधारकर्ता के प्रकार और बचे हुए अवधि अनुसार लिया जाता है।

कोटक महिंद्रा बैंक के होम लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?

कोटक महिंद्रा बैंक की होम लोन ब्याज दरें कई कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें आवेदक का क्रेडिट स्कोर, इनकम, जॉब प्रोफाइल, लोन राशि, लोन-टू-वैल्यू रेश्यो और लोन का प्रकार जैसे फैक्टर्स शामिल हैं। लेंडर लोन की ब्याज दरें तय करते समय उपरोक्त कारकों पर विचार करता है।

Neha Singh profile
Written ByLinkedIn icon
Neha Singh
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू

Scroll to top