Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (जिसे पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान के रूप में भी जाना जाता है) के तहत 4 साल की अवधि के लिए 3 लाख रु. तक का कोलैटरल-फ्री लोन प्रदान किया जाता है, जिसकी ब्याज दरें 5% प्रति वर्ष हैं। यह MoMSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय) द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसमें 18 तरह के पारंपरिक काम शामिल किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को लोन के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग, मार्केट लिंकेज सपोर्ट, डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर इंसेंटिव जैसे लाभ प्रदान किए जाते हैं। योजना के तहत एप्लीकेशन के वेरिफिकेशन और अप्रूवल के बाद, आवेदकों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत विश्वकर्मा के रूप में रजिस्टर किया जाता है। अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानना चाहते हैं, तो ये लेख पढ़ें।
पीएम विश्वकर्मा योजना की विशेषताएं |
|
| ब्याज दर | 5% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | ₹3 लाख तक |
| लोन अवधि | 4 साल |
| लाभ | स्किल अपग्रेडेशन, टूलकिट इंसेंटिव, क्रेडिट सपोर्ट, मार्केटिंग सपोर्ट, डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर इंसेंटिव और पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र |
पीएम विश्वकर्मा योजना की ब्याज दर 5% प्रति वर्ष है। ब्याज छूट 8% की सीमा तक होगी और MoMSME द्वारा बैंकों को एडवांस भुगतान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा सबसे कम दरों पर बिज़नेस लोन
| लोन देने के चरण | लोन राशि | भुगतान अवधि |
| पहला चरण | ₹1 लाख तक | 18 महीने |
| दूसरा चरण | ₹2 लाख तक | 30 महीने |
इस योजना के तरह बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग प्रदान की जाती है। MSDE की 5-7 दिन की बेसिक ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद ही कस्टमर को पहले चरण में 1 लाख रु. का लोन दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख रु. का लोन प्रदान किया जाएगा, जो कि उन कस्टमर्स को दिया जाएगा जिन्होंने पहले चरण में ली गई राशि का भुगतान कर दिया है, साथ ही एक स्टैंडर्ड लोन अकाउंट बनाए रखा है और अपने बिज़नेस में डिजिटल ट्रांजैक्शन को अपनाया है व एडवांस ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा, पहली लोन राशि के डिसबर्सल के 6 महीने बाद ही दूसरी लोन राशि अप्रूव की जाएगी।
इस योजना के तहत आवेदक को एक डिजिटल आईडी, पीएम विश्वकर्मा डिजिटल सर्टिफिकेट और पीएम विश्वकर्मा आईडी कार्ड मिलेगा। नीचे पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया है:-
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत आवेदकों को व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों/ट्रेनिंग सेंटर्स में ट्रेनिंग दी जाती है। 5 से 7 दिन की बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आवेदकों को प्रति दिन 500 रु. का ट्रेनिंग स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। यह राशि आधार से लिंक बैंक अकाउंट में DBT (डाइरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के माध्यम से जमा की जाएगी। इसके अलावा इच्छुक लोग 15 दिनों की एडवांस ट्रेनिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग की अवधि के दौरान मुफ्त में खाना और रहने की जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना के तहत उन कस्टमर्स को औद्योगिक उपकरण खरीदने के लिए 15,000 रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी, जिन्होनें ‘स्किल अपग्रेडेशन’ के अंतर्गत स्किल असेसमेंट लिया है। यह राशि ई-RUPI/ई-वाउचर के माध्यम प्रदान की जाएगी।
यह योजना सभी योग्य आवेदकों को कोलैटरल-फ्री लोन प्रदान करती है। यहां तक कि बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले व्यक्ति भी इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकते हैं।
यह योजना UPI डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव प्रदान करती है। प्रति डिजिटल ट्रांजैक्शन पर 1 रु. (महीने में 100 रु. तक) का इंसेंटिव दिया जाएगा, जिसे आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम (APBS) के माध्यम से कस्टमर्स के आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में जमा किया जाएगा
ये भी पढ़ें: बिज़नेस लोन लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखना है ज़रूरी
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ नीचे बताए गए व्यवसायों से जुड़े लोग उठा सकते हैं:-
लकड़ी आधारित
लौह/धातु आधारित/पत्थर आधारित
सोना/चांदी आधारित
मिट्टी आधारित
चमड़ा आधारित
वास्तुकला/निर्माण आधारित
अन्य
योग्य आवेदक पीएम विश्वकर्मा रजिस्ट्रेशन पोर्टल (www.pmvishwakarma.gov.in) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या आवेदन के लिए नज़दीकी जनसेवा केंद्र (CSCs) में जा सकते हैं।
नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदक से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। सीएससी के माध्यम से किए गए नामांकन, रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट या आईडी कार्ड जारी करने की पूरी लागत सरकार की होती है। साथ ही, लोन के अकाउंट में जमा किए जाने के 6 महीने बाद प्रीपेमेंट करने पर कोई पेनेल्टी नहीं ली जाती।
ये भी पढ़ें: बिज़नेस लोन लेने के लिए ऐसे सुधार सकते हैं अपना क्रेडिट स्कोर
प्रश्न. पीएम विश्वकर्मा योजना में कितना लोन मिल सकता है?
उत्तर: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदक 3 लाख रु. तक का लोन ले सकते हैं।
प्रश्न. विश्वकर्मा लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?
उत्तर: पीएम विश्वकर्मा लोन के आवेदन के लिए इसके आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जा सकते हैं या फिर अपने नज़दीकी CSC केंद्र जाकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर: पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए टोल-फ्री नंबर 180026777777 है।
प्रश्न. PM विश्वकर्मा योजना का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
उत्तर: एप्लीकेशन स्टेट्स देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद मोबाइल नबंर, कैप्चा कोड जैसी जानकारी भरकर लॉग-इन करें। इतना करने के बाद एक डैशबोर्ड खुलेगा जिसमें आपके एप्लीकेशन स्टे्टस की जानकारी दी गई होगी।